HINDI BLOG

रहीम के दोहे

रहीम के दोहे  अति लघु उत्तरीय प्रश्न 1. कवि रहीम के अनुसार प्रेम के धागे को किस प्रकार नहीं टूटने देना चाहिए? उत्तर-  कवि रहीम के अनुसार प्...

Sunday, 31 October 2021

MCQ Based On Padbndh/ पदबंध पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त रेखांकित पदबंधों के भेद के सही विकल्प को चुनिए -

1. देशभर में दलित अब बेरोज़गार नहीं रहेंगे

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


2. भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी बहुत ही विद्वान थे।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


3. स्कूल जाने को तैयार लड़के बस की प्रतीक्षा में खड़े थे।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (iii) विशेषण पदबंध


4. स्कूल जाने को तैयार लड़के बस की प्रतीक्षा में खड़े थे।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


 5. वह बात-बात पर रोने लगता है।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (iii) क्रिया विशेषण पदबंध


 6. बात-बात पर वह रोने लगता है।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (iv) सर्वनाम पदबंध


7. वह बात-बात पर रोने लगता है।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (ii) क्रिया पदबंध

8. वह पढ़ते-पढ़ते सो गया।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (ii) क्रिया पदबंध


9. लकड़ी से बनी संदूक यहाँ रख दो।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (iii) विशेषण पदबंध


10. लकड़ी से बनी संदूक यहाँ रख दो।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


11.धरती और आकाश का साथ नहीं हो सकता।  

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


12.वह दो घंटे बीस मिनट तक इंतज़ार करता रहा।  

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (iii) क्रिया विशेषण पदबंध


13. तेज़ दौड़ते हुए बैल को उसने पकड़ लिया।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (iii) विशेषण पदबंध


14. तेज़ दौड़ते हुए बच्चे को उसने पकड़ लिया।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध

15. दस रुपए के नोट से मेरा काम चल जाएगा।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (iii) विशेषण पदबंध

16. दस रुपए के नोट से मेरा काम चल जाएगा।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (ii) सर्वनाम पदबंध

17. दस रुपए के नोट से मेरा काम चल जाएगा।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (ii) क्रिया पदबंध


18. सामने की दुकान पर बैठने वाला व्यक्ति आज नहीं आया है।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (iii) विशेषण पदबंध


19.सामने की दुकान पर बैठने वाला व्यक्ति आज नहीं आया है।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


20.सामने की दुकान पर बैठने वाला व्यक्ति आज नहीं आया है।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (ii) क्रिया पदबंध


21. निरंतर बहता जल स्वच्छ होता है।  

 (i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


22. वह सारी रात जागता रहा। 

 (i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर-(iii) क्रिया विशेषण पदबंध


23. वह सारी रात जागता रहा। 

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (ii) क्रिया पदबंध


24. हमारा घर इस कोने से उस कोने तक बिलकुल साफ़ है।  

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (iii) क्रिया विशेषण पदबंध


25. घुँघराले बालों वाली गुड़िया मुझे अच्छी लगती है।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (iii) विशेषण पदबंध


26. घुँघराले बालों वाली गुड़िया मुझे अच्छी लगती है।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


27. घुँघराले बालों वाली गुड़िया मुझे अच्छी लगती है।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (ii) क्रिया पदबंध


28. घुँघराले बालों वाली गुड़िया मुझे अच्छी लगती है।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (ii) सर्वनाम पदबंध


29. सस्ते दामों पर खरीदी हुई चीज़ जल्दी खराब हो जाती है।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


30. वह सप्ताह के अंत तक वापस लौट आएगा।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (iii) क्रिया विशेषण पदबंध


31. कुर्सी पर बैठा-बैठा वह सो गया।

 (i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (ii) सर्वनाम पदबंध


32. कुर्सी पर बैठा-बैठा वह सो गया।

 (i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (ii) क्रिया पदबंध


33. रोज़ की अपेक्षा आज अधिक गर्मी है।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) क्रिया पदबंध

(iii) क्रिया विशेषण पदबंध

(iv) सर्वनाम पदबंध

उत्तर- (iii) क्रिया विशेषण पदबंध


34. बिना सोचे समझे तुम क्यों चले आए ?

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (ii) सर्वनाम पदबंध


35. तेज़ दौड़कर आता हुआ घोड़ा अचानक गिर गया।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


36. सभी प्रश्नों के उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार मिलेगा।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (iii) विशेषण पदबंध


37. सभी प्रश्नों के उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार मिलेगा।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


38.दादा जी के घर के आँगन में लगे पेड़ सूख गए।

(i) विशेषण पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) संज्ञा पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


39. रोज़ कसरत करने वाले लोग स्वस्थ होते हैं।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (iii) विशेषण पदबंध


40. रोज़ कसरत करने वाले लोग स्वस्थ होते हैं।

(i) संज्ञा पदबंध

(ii) सर्वनाम पदबंध

(iii) विशेषण पदबंध

(iv) क्रिया पदबंध

उत्तर- (i) संज्ञा पदबंध


MCQ Based On Samas /समास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

 बहुविकल्पीय प्रश्न-
1.‘घुड़दौड़’ का समास-विग्रह बताइए  ?
(क)  घोड़े जैसी तेज़ दौड़   
(ख) घोड़े की दौड़
(ग) दौड़ने वाला घोड़ा   
(घ)  घोड़ा और दौड़
उत्तर- (ख) घोड़े की दौड़   

2. ‘दशानन’ में कौन-सा समास है  ?
(क) तत्पुरुष   
(ख) कर्मधारय   
(ग) बहुव्रीहि 
(घ) द्विगु
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि

3.‘चौराहा’ शब्द में कौन-सा समास है   ?
(क) कर्मधारय    
(ख) द्वंद्व   
(ग)  द्विगु  
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) द्विगु  

4.‘तिरंगा’ में कौन-सा समास है   ?
(क)  द्वंद्व     
(ख) द्विगु   
(ग) अव्ययीभाव  
(घ)  तत्पुरुष
उत्तर- (ख) द्विगु  

5.‘देव जो महान हैयह किस समास का उदाहरण है   ?
(क)  कर्मधारय    
(ख) बहुव्रीहि  
(ग) तत्पुरुष   
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क)  कर्मधारय    

6. ‘देशांतर’ में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व      
(ख) तत्पुरुष    
(ग) बहुव्रीहि   
(घ) द्विगु
उत्तर- (ख) तत्पुरुष  

7. 'राजपुत्र' में कौन-सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)    
(ख) द्विगु   
(ग) द्वंद्व  
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)

8. जिस समास का पूर्वपद(पहला पद) प्रधान हो, उसे कौन-सा समास कहते है   ?
(क) संबंध तत्पुरुष   
(ख) कर्मधारय 
(ग) अव्ययीभाव  
(घ)  द्वंद्व
उत्तर- (ग) अव्ययीभाव  

9 ‘योगदान’ में कौन-सा समास है   ?
(क) बहुव्रीहि     
(ख) अव्ययीभाव   
(ग) तत्पुरुष  (संबंध तत्पुरुष)
(घ)  कर्मधारय  
उत्तर- (ग) तत्पुरुष  (संबंध तत्पुरुष)

10 तत्पुरुष समास के कितने भेद होते है   ?
(क) 4    
(ख) 10   
(ग) 8   
(घ) 6
उत्तर- (घ) 6

11 समास कितने भेद होते है   ?
(क) तीन   
(ख) नौ   
(ग) छः   
(घ) आठ
उत्तर- (ग) छः   

12. 'अगोचर' में कौन-सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव      
(ख) पंचमी तत्पुरुष
(ग) नञ्  तत्पुरुष 
(घ)  कर्मधारय
उत्तर-(ग) नञ् तत्पुरुष 

13. 'मृगनयन' में कौन-सा समास है  ?
(क) तत्पुरुष     
(ख) द्वंद्व   
(ग) कर्मधारय  
(घ)  द्विगु
उत्तर- (ग) कर्मधारय  

14. 'यथाक्रम' में कौन-सा समास है   ?
(क) कर्मधारय    
(ख) अव्ययीभाव  
(ग) तत्पुरुष   
(घ)  द्विगु
उत्तर- (ख) अव्ययीभाव  

15. 'राधा-कृष्ण' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्वंद्व      
(ख) द्विगु   
(ग) तत्पुरुष   
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) द्वंद्व  

16. 'वनवास' में कौन-सा समास है   ?
(क)  द्वंद्व    
(ख) कर्मधारय  
(ग) अव्ययीभाव  
(घ) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष)
उत्तर- (घ) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष)

17. 'पंचवटी' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्वंद्व    
(ख)  द्विगु  
(ग) कर्मधारय   
(घ)  तत्पुरुष
उत्तर- (ख) द्विगु

18. 'अनायास' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्वंद्व     
(ख) द्विगु   
(ग) कर्मधारय   
(घ) नञ् तत्पुरुष समास 
उत्तर- (घ) नञ् तत्पुरुष समास 

19. 'चक्रपाणि' में कौन-सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव      
(ख) तत्पुरुष   
(ग) बहुव्रीहि   
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि 

20. जिस समास में उत्तर पद प्रधान हो, वह समास कहलाता है -
(क) अव्ययीभाव     
(ख) तत्पुरुष   
(ग) बहुव्रीहि  
(घ  द्वंद्व
उत्तर- (ख) तत्पुरुष 

21. 'नवाभूषण' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्विगु     
(ख) द्वंद्व  
(ग) कर्मधारय 
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) कर्मधारय 

22. 'साग-पात' में समास है -
(क)  द्विगु    
(ख) अव्ययीभाव 
(ग) द्वंद्व 
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (ग) द्वंद्व

23. 'देवासुर' में समास है -
(क) तत्पुरुष     
(ख) बहुव्रीहि 
(ग) द्वंद्व  
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (ग) द्वंद्व

24. 'देशप्रेम' में समास है -
(क) तत्पुरुष   
(ख)  द्विगु   
(ग) बहुव्रीहि 
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) तत्पुरुष 

25. 'कन्यादान' में समास है-
(क)  तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)     
(ख)  द्विगु   
(ग) कर्मधारय
(घ)   द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)   

26. 'चवन्नी' में समास है-
(क)  द्विगु     
(ख)  द्वंद्व  
(ग) अव्ययीभाव  
(घ)   तत्पुरुष
उत्तर- (क)  द्विगु

27. 'विषधर' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्विगु  
(ख) द्वंद्व
(ग) कर्मधारय 
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (घ)  बहुव्रीहि

28. जिस समास में दोनों खंड प्रधान हों, वह समास क्या कहलाता है   ?
(क) बहुव्रीहि      
(ख) अव्ययीभाव समास
(ग) द्वंद्व समास  
(घ) तत्पुरुष समास
उत्तर- (ग) द्वंद्व समास 

29. 'घनश्याम' में कौन सा समास है   ?
(क)  द्वंद्व     
(ख) अव्ययीभाव 
(ग) बहुव्रीहि
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि

30. जिस समास में दोनों खंड अप्रधान हो वह समास क्या कहलाता है   ?
(क) द्वंद्व    
(ख) बहुव्रीहि  
(ग) अव्ययीभाव  
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ख) बहुव्रीहि

31.'दही-बड़ा' में कौन-सा समास है   ?
(क) कर्मधारय    
(ख)  द्वंद्व   
(ग) द्विगु  
(घ)  तत्पुरुष
उत्तर- (क) कर्मधारय

32. 'नरोत्तम' में कौन-सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष(अधिकरण तत्पुरुष)    
(ख) कर्मधारय
(ग) अव्ययीभाव  
(घ)  द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष) 

33. 'चिड़ीमार' में कौन-सा समास है  ?
(क) बहुव्रीहि   
(ख) कर्मधारय  
(ग) तत्पुरुष (कर्म तत्पुरुष)
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) तत्पुरुष (कर्म तत्पुरुष)

34. 'त्रिलोचन' में कौन सा समास है   ?
(क) बहुव्रीहि    
(ख) तत्पुरुष  
(ग) द्वंद्व   
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) बहुव्रीहि

35. 'मृगेंद्र' में कौन-सा समास है    ?
(क) अव्ययीभाव    
(ख)  तत्पुरुष
(ग)  द्वंद्व  
(घ)  बहुव्रीहि
उत्तर- (घ) बहुव्रीहि

36. 'प्रधानमंत्री' में कौन-सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव  
(ख) बहुव्रीहि   
(ग) तत्पुरुष  
(घ) कर्मधारय 
उत्तर- (घ) कर्मधारय 

37. 'मृत्युंजय' में कौन-सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष (अलुक तत्पुरुष समास)    
(ख) बहुव्रीहि   
(ग) अव्ययीभाव 
(घ) द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अलुक तत्पुरुष समास)

38. 'नवरात्र' में कौन-सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष   
(ख) द्विगु  
(ग) कर्मधारय  
(घ)  बहुव्रीहि
उत्तर- (ख) द्विगु  

39. 'सप्तसिंधु' में समास है-
(क)  द्विगु   
(ख) तत्पुरुष   
(ग) कर्मधारय 
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (क) द्विगु 

40. 'असंभव' में समास है-
(क)  द्विगु   
(ख) नञ तत्पुरुष समास  
(ग) कर्मधारय 
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (ख) नञ तत्पुरुष समास 

41. ‘देशांतर’ में कौन-सा समास है   ?
(क) द्वंद्व    
(ख) तत्पुरुष    
(ग ) बहुव्रीहि   
(घ) द्विगु
उत्तर- (ख) तत्पुरुष

42. 'पंचवटी' में कौन-सा समास है   ?
(क) बहुव्रीहि     
(ख) कर्मधारय   
(ग) द्विगु  
(घ)  तत्पुरुष
उत्तर- (ग) द्विगु

43. 'चंद्रमुख' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्विगु    
(ख) तत्पुरुष   
(ग) कर्मधारय  
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (ग) कर्मधारय

44. 'कनकलता' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्विगु   
(ख) कर्मधारय  
(ग) बहुव्रीहि 
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ख) कर्मधारय

45. 'देहलता' में कौन सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष     
(ख) बहुव्रीहि   
(ग) द्विगु   
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (घ) कर्मधारय

46. 'परमानंद' में कौन सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष    
(ख) कर्मधारय    
(ग) बहुव्रीहि 
(घ)  द्विगु
उत्तर- (ख) कर्मधारय

47. 'अनुरुप' में कौन सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव     
(ख) द्वंद्व   
(ग) द्विगु 
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) अव्ययीभाव

48. 'प्रतिकूल' में कौन सा समास है   ?
(क) द्विगु     
(ख) द्वंद्व   
(ग) कर्मधारय  
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (घ) अव्ययीभाव

49. 'करुणापूर्ण' में कौन सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव    
(ख) तत्पुरुष   
(ग) कर्मधारय (करण तत्पुरुष)
(घ)  द्वंद्व
उत्तर- (ख) तत्पुरुष (करण तत्पुरुष)

50. 'यज्ञशाला' में कौन सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष (संप्रदान तत्पुरुष)   
(ख) द्वंद्व  
(ग) द्विगु  
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संप्रदान तत्पुरुष)   

51. 'धनहीन' में कौन सा समास है   ?
(क) द्विगु     
(ख) द्वंद्व   
(ग) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (ग) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष) 

52. 'पापमुक्त' में कौन सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)     
(ख) द्वंद्व   
(ग) बहुव्रीहि 
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)     


Saturday, 30 October 2021

Class 9 दुःख का अधिकार -गद्यांशों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न/ Dukh Ka Adhikar- Passage Based Multiple Choice Questions

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH
निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए -
I. मनुष्य की पोशाक उन्हें विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती है। प्रायः पोशाक ही समाज में मनुष्य का अधिकार और उसका दर्जा निश्चित करता है। हमारे लिए अनेक बंद दरवाजे खोल देती है, परन्तु कभी ऐसा भी स्थिति आ जाता है कि हम जरा नीचे झुककर समाज की निचली श्रेणियों की अनुभूति को समझना चाहते हैं, उस समय यह पाशाक ही बंधन और अड़चन बन जाती है। जैसे वायु की लहर की हुई पतंग को सहसा भूमि पर नहीं गिर जाने देतीं, उसी तरह खास परिस्थितियों में हमारी पोशाक हमें झुक सकने से रोके रहती है। 
1.मनुष्य की पोशाक क्या काम करती है ?  
(i) विभिन्न जातियों में बाँट देती है, समाज में उनका दर्जा निश्चित करती है ।
(ii) विभिन्न धर्मों में बाँट देती है, परिवार में उनका दर्जा निश्चित करती है । 
(iii) विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती है, समाज में उनका दर्जा निश्चित करती है। 
(iv) विभिन्न वर्गों में बाँट देती है, समाज करती है । 
उत्तर- (iii) विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती है, समाज में उनका दर्जा निश्चित करती है।
 
2. पोशाक के कारण मनुष्य को क्या अड़चन होती है ? 
(i) मनुष्य निम्न श्रेणी के लोगों से बात नहीं करता है । 
(ii) मनुष्य को अहंकार हो जाता है । 
(iii) मनुष्य निम्न जाति वर्ग का अपमान करता है । 
(iv) मनुष्य भेद-भाव के चक्कर में पड़ जाता है । 
उत्तर- (i) मनुष्य निम्न श्रेणी के लोगों से बात नहीं करता है। 

3. लेखक के अनुसार पोशाक से मनुष्य के बंद दरवाज खुल जाते हैं ? 
(i) अच्छी पोशाक से लोग आकर्षित हो जाते हैं । 
(ii) अच्छी पोशाक से लोग बार - बार देखने लगते हैं । 
(iii) अच्छी पोशाक से लोग देखकर आपस में बातचीत करते है । 
(iv) अच्छी पोशाक से समाज में उसका आदर-सत्कार करते है । 
उत्तर - (iv) अच्छी पोशाक से समाज में उसका आदर-सत्कार करते है । 

4. 'अधिकार' शब्द में उपसर्ग बताइए-
(i) अध
(ii) अधि 
(iii) धिकार 
(iv) अधिक 
उत्तर- (ii) अधि 

5. अड़चन' शब्द का अर्थ है-
(i) विघ्न 
(ii) संपन्न  
(iii) अबाधित  
(iv) अरुकावट 
उत्तर- (i) विघ्न

II. बाजार में, फुटपाथ पर कुछ खरबूज डलिया में और कुछ जमीन पर बिक्री के लिए जान पड़ते थे। खरबूजों के समीप एक अधेड़ उम्र को औरत बैठी रो रही थी। खरबूजे बिक्री के लिए थे, परन्तु उन्हें खरीदने के लिए कोई कैसे आगे बढ़ता है ? खरबूजों को बेचने वाली तो कपड़ों से मुँह छिपाए सिर को घुटनों पर रख फफक- फफक कर रो रही थी। पड़ोस को दुकानों के तख्तों पर बैठे या बाजार में खड़े लोग घृणा से उसी स्त्री के संबंध में बात कर रहे थे। उस स्त्री का रोना देखकर मन में एक व्यथा-सी उठी, पर उसके रोने का कारण जानने का उपाय क्या था ? 
1. खरबूजे कहाँ रखे थे ? 
(i) सड़क पर 
(ii) दुकान पर 
(iii) ढकेल पर
(iv) फुटपाथ पर  
 उत्तर- (iv) फुटपाथ पर  

2.अधेड़ स्त्री क्यों रो रही थी ? 
(i) उसका लड़का अस्वस्थ था। 
(ii) उसके लड़के को चोट लगी थी। 
(iii) उसका लड़का लापता हो गया था। 
(iv) उसका लड़का मर गया था। 
उत्तर- (iv) उसका लड़का मर गया था। 

3. दुकान के तख्तों पर बैठे लोग क्या बातें कर रहे थे ? 
(i) घृणा से उस स्त्री के संबंध में बातें कर रहे थे। 
(ii) उस स्त्री को देखकर ठहाके लगा रहे थे। 
(iii) उस स्त्री को मारने-पीटने को कह रहे थे। 
(iv) उस स्त्री से हँसी-मजाक कर रहे थे। 
उत्तर- (i) घृणा से उस स्त्री के सम्बन्ध में बातें कर रहे थे।

4.बुढ़िया को रोता देख लेखक की दशा क्या थी ?  
(i) उसके मन में एक हूक उठी। 
(ii) उसके मन में जिज्ञासा उठी। 
(iii) उसके मन में एक व्यथा उठी। 
(iv) उसके मन में सांत्वना की भावना उठी। 
उत्तर- (iv) उसके मन में सांत्वना की भावना उठी। 

5. 'घृणा' शब्द का अर्थ है- 
(i) क्रोध 
(ii) व्यथा  
(iii) नफरत 
(iv) खुशी
उत्तर- (iii) नफरत

III. परचून की दुकान पर बैठे लालाजी ने कहा, "अरे भाई, उनके लिए मरे जिए का कोई मतलब न हो, पर दूसरे के धर्म ईमान ख्याल करना चाहिए। जवान बेटे के मरने पर तेरह दिन का सूतक होता है और वह यहाँ सड़क पर बाजार में आकर खरबूजे बेच गई। हजार आदमी आते जाते हैं। कोई क्या जानता है कि इसके घर में सूतक है। कोई इसके खरबूजे खा ले तो उसका ईमान-धर्म रहेगा ? क्या अँधेर है ?"  
1. सूतक कितने दिन का होता है ? 
(i) बारह दिन का । 
(ii) ग्यारह दिन का । 
(iii) तेरह दिन का । 
(iv) दस दिन का । 
उत्तर- (iii) तेरह दिन का । 

2. बुढ़िया के खरबूजे खा लेने पर लालाजी के अनुसार क्या हो सकता है ?
(i) पेट खराब हो सकता है । 
(ii) रोगी हो सकता है । 
(iii) ईमान-धर्म भ्रष्ट हो सकता है । 
(iv) धर्म पर प्रभाव पड़ सकता है । 
उत्तर- (iii) ईमान-धर्म भ्रष्ट हो सकता है । 

3. लालाजी ने क्या व्यंग्य किया ? 
(i) कोई मरे-जिए इन्हें मतलब नहीं है। 
(ii) दूसरे के धर्म-ईमान का ख्याल नहीं है। 
(iii) पुत्र को मरे अभी तेरह दिन पूरे नहीं हुए हैं। 
(iv) उपर्युक्त सभी ।
 उत्तर- (iv) उपर्युक्त सभी ।
 
4. 'जवान' शब्द का विलोम है -
(i) वयस्क  
(ii) अधेड़
(iii) बूढ़ा  
(iv) नौजवान 
उत्तर- (iii) बूढ़ा  

5. 'आदमी' शब्द का स्त्रीलिंग है-
(i) लड़की 
(ii) बालिका
(iii) पुत्री
(iv) औरत   
उत्तर- (iv) औरत   

IV. लड़का परसों सुबह मुँह-अँधेरे बेलों में से पके खरबूजे चुन रहा था। गोली मेड़ की तरावट में विश्राम करते हुए एक साँप पर लड़के का पैर पड़ गया। साँप ने लड़के को डस लिया। लड़के को बुढ़िया माँ बावली होकर ओझा को बुला लाई, झाड़ना फेंकना हुआ। नागदेव की पूजा हुई। पूजा के लिए दान-दक्षिणा चाहिए। घर में जो कुछ आटा और अनाज था, दान-दक्षिणा में उठ गया। माँ, बहू और बच्चे भगवाना से लिपट-लिपटकर रोए पर भगवाना जो एक दफे चुप हुआ फिर न बोला। 
जिंदा आदमी नंगा रह सकता है। परन्तु मुर्दे को नंगा कैसे विदा किया जाए ? उसके लिए तो बजाज की दुकान से नया कपड़ा लाना ही होगा, चाहे उसके माँ के हाथों की छन्नी ककना ही क्यों न बिक जाएँ । 

1. जिंदा आदमी और मुर्दे में लेखक ने क्या अन्तर बताया है ? 
(i) जिंदा आदमी नंगा नहीं रहता, मुर्दा नंगा रह सकता है। 
(ii) जिंदा आदमी कपड़े पहन सकता है, मुर्दा नहीं। 
(iii) जिंदा आदमी को वस्त्र पहनाते हैं, मुर्दे को नहीं । 
(iv) जिंदा आदमी नंगा भी रह सकता है, मुर्दा नहीं । 
उत्तर- (iv) जिंदा आदमी नंगा भी रह सकता है, मुर्दा नहीं। 

 2. 'छन्नी ककना' का अर्थ है-
(i) बर्तन  
(ii) पदार्थ 
(iii) ताँबा 
(iv) जेवर
उत्तर- (iv) जेवर

 3.भगवाना की मृत्यु का क्या कारण था ? 
(i) सिर में चोट लगना।
(ii) तेज बुखार आना। 
(iii) कोई दुर्घटना होना। 
(iv) साँप का काटना।
उत्तर- (iv) साँप का काटना।
 
4. 'भगवान जो एक दफा चुप हुआ तो फिर न बोला।' क्यों ? 
(i) वह मर गया था। 
(ii) वह क्रोधित हो गया था। 
(iii) वह घर से भाग गया था। 
(iv) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर- (i) वह मर गया था। 

5. बेटे को बचाने के लिए बुढ़िया माँ ने क्या-क्या किया ?
(i) ओझा को बुलाया। 
(ii) नाग-देवता की पूजा की। 
(iii) दान-दक्षिणा दी। 
(iv) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर- (iv) उपर्युक्त सभी।

Sunday, 24 October 2021

Class 7 अपठित गद्यांश के उदाहरण /Apthit Gdyansh

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH
अपठित गद्यांश 
निम्नलिखित अपठित गद्यांशों को ध्यान से पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए - 
1. पौष्टिक भोजन जीवन के लिए बहुत आवश्यक है । हमारे परंपरागत पौष्टिक भोजन का संबंध केवल जीभ और पेट से न होकर संपूर्ण शरीर व स्वास्थ्य से होता था । उसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता था, किंतु वर्तमान के भागमभाग भरे जीवन में हम जिस जंक फूड का सेवन बहुतायत में कर रहे हैं, वह केवल जीभ के लिए अच्छा है, उसका अधिक सेवन न तो पेट के लिए अच्छा है और न ही सेहत के लिए । इसी कारण आज का आदमी मोटापे, रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि से ग्रस्त दिखाई दे रहा है। अगर सच कहा जाए तो आदमी जंक फ़ूड को नहीं, बल्कि जंक फूड आदमी को खा रहा है । जंक फ़ूड में प्रयोग मैदा, केमिकल्स चिकनाई पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालते हैं । इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है । यदि विद्यार्थी जीवन में बच्चे जंक फ़ूड का सेवन कम करेंगे, तो उनकी बुद्धि का विकास भी अच्छी तरह हो सकेगा क्योंकि रिसर्च बताती है कि जंक फ़ूड के अधिक सेवन से बुद्धि का विकास भी प्रभावित होता है। अतः समय रहते हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि अपने परंपरागत पौष्टिक भोजन द्वारा ही हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन सकेंगे। 
एक अंक वाले प्रश्न -
(क) जंक फूड पर किया गया शोध क्या बताता है ? 
उत्तर- जंक फूड पर किया गया शोध यह बताता है कि जंक फ़ूड के अधिक सेवन से बुद्धि का विकास प्रभावित होता है।
(ख) हमें समय रहते कौन-सी बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए ? 
उत्तर-हमें समय रहते यह समझ लेनी चाहिए कि अपने परंपरागत पौष्टिक भोजन द्वारा ही हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन सकते हैं। 
(ग) पुष्ट में इक प्रत्यय जोड़कर बना शब्द गद्यांश से छाँटकर लिखिए । 
उत्तर- पुष्ट + इक = पौष्टिक
(घ) गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए ।
उत्तर-गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक है -पौष्टिक आहार।  
 दो अंक वाले प्रश्न-
(क) पौष्टिक भोजन क्यों आवश्यक होता है ? 
उत्तर- पौष्टिक भोजन जीवन के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि पौष्टिक भोजन का संबंध केवल जीभ और पेट से न होकर संपूर्ण शरीर व स्वास्थ्य से होता है । पौष्टिक भोजन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। 
(ख) ऐसा क्यों कहा गया है कि आदमी जंक फूड को नहीं, बल्कि जंक फूड आदमी को खा रहा है ?
उत्तर- आदमी जंक फूड को नहीं, बल्कि जंक फूड आदमी को खा रहा है ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि आज आदमी मोटापे, रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। 
(ग) आपको बहुत भूख लगी है और आपके सामने पौष्टिक भोजन व जंक फूड दोनों रखे हों, लेकिन उनमें से आप केवल एक चुन सकते हों, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों ?
उत्तर- हम पौष्टिक भोजन को ही चुनेंगे क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता साथ ही यह पौष्टिक और खाने में स्वादिष्ट भी होगा।  

2. विद्यार्थी जीवन में बालक जो आदतें सीख लेता है, वे आजीवन उसके साथ रहती हैं। अच्छी आदतें उसे भविष्य का एक आदर्श नागरिक बना देती हैं, समाज ऐसे नागरिक को पाकर धन्य हो जाता है, जबकि बुरी आदतें उसे उस राह पर ले जाती हैं, जिस पर चलने वाले लोग समाज के लिए हमेशा एक परेशानी बने रहते परोपकार, दया, त्याग, भाईचारा, संवेदनशीलता और नारी के प्रति सम्मान की भावना जैसे गुण इंसान को हमेशा इंसान बनाए रखते हैं , उसे कभी हैवान नहीं बनने देते, जबकि बुरी आदतें इंसान को हैवान बना देती हैं । इसलिए जरूरी है कि विद्यालय और माता-पिता अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएँ । विद्यार्थी विद्यालय और घर-परिवार से अधिक-से-अधिक अच्छी आदतें सीखकर समाज में जाएँ, ताकि समाज को इनसान के रूप में इंसान ही दिखाई दें , इंसान के रूप में उनमें कोई हैवान या भेड़िया न छिपा हो ।
एक अंक वाले प्रश्न
(क) किनके कारण एक इंसान हैवान बन जाता है ? 
उत्तर- बुरी आदतों के ही कारण एक इंसान हैवान बन जाता है। 
(ख) विद्यालय और माता-पिता की किस ज़िम्मेदारी की बात गद्यांश में कही गई है ? 
उत्तर-बच्चे विद्यालय और माता-पिता से अधिक-से-अधिक अच्छी आदतें सीखकर ही समाज में जाएँ। 
(ग) 'विद्यार्थी' या 'परोपकार' शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए। 
उत्तर- विद्यार्थी -विद्या+अर्थी, परोपकार- पर+उपकार।
(घ) गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
उत्तर- अच्छी आदतों का महत्त्व। 
दो अंक वाले प्रश्न 
(क) विद्यार्थी जीवन का बालक पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर- विद्यार्थी जीवन में बालक पर उसकी आदतों का गहरा प्रभाव पड़ता है। बालक जो आदतें सीख लेता है, वे आदतें आजीवन उसके साथ रहती हैं। अच्छी आदतें उसे भविष्य का एक आदर्श नागरिक बना देती हैं।  
(ख) इंसान किन गुणों से इंसान बना रह सकता है ? 
उत्तर-परोपकार, दया, त्याग, भाईचारा, संवेदनशीलता और नारी के प्रति सम्मान की भावना जैसे गुणों से इंसान हमेशा इंसान बना रहता है। 
(ग) आप कैसा समाज चाहते हैं ? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर-  हम ऐसा समाज चाहते हैं जहाँ हर इंसान के रूप में इंसान ही दिखाई दे, जहाँ इंसान के रूप में उनमें छिपा कोई हैवान या भेड़िया न हो ।