बहुविकल्पीय प्रश्न-
1.‘घुड़दौड़’ का समास-विग्रह बताइए ?
(क) घोड़े जैसी तेज़ दौड़
(ख) घोड़े की दौड़
(ग) दौड़ने वाला घोड़ा
(घ) घोड़ा और दौड़
उत्तर- (ख) घोड़े की दौड़
2. ‘दशानन’ में कौन-सा समास है ?
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुव्रीहि
(घ) द्विगु
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि
3.‘चौराहा’ शब्द में कौन-सा समास है ?
(क) कर्मधारय
(ख) द्वंद्व
(ग) द्विगु
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) द्विगु
4.‘तिरंगा’ में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व
(ख) द्विगु
(ग) अव्ययीभाव
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ख) द्विगु
5.‘देव जो महान है’ यह किस समास का उदाहरण है ?
(क) कर्मधारय
(ख) बहुव्रीहि
(ग) तत्पुरुष
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) कर्मधारय
6. ‘देशांतर’ में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ) द्विगु
उत्तर- (ख) तत्पुरुष
7. 'राजपुत्र' में कौन-सा समास है ?
(क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)
(ख) द्विगु
(ग) द्वंद्व
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)
8. जिस समास का पूर्वपद(पहला पद) प्रधान हो, उसे कौन-सा समास कहते है ?
(क) संबंध तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) अव्ययीभाव
(घ) द्वंद्व
उत्तर- (ग) अव्ययीभाव
9 ‘योगदान’ में कौन-सा समास है ?
(क) बहुव्रीहि
(ख) अव्ययीभाव
(ग) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (ग) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)
10 तत्पुरुष समास के कितने भेद होते है ?
(क) 4
(ख) 10
(ग) 8
(घ) 6
उत्तर- (घ) 6
11 समास कितने भेद होते है ?
(क) तीन
(ख) नौ
(ग) छः
(घ) आठ
उत्तर- (ग) छः
12. 'अगोचर' में कौन-सा समास है ?
(क) अव्ययीभाव
(ख) पंचमी तत्पुरुष
(ग) नञ् तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय
उत्तर-(ग) नञ् तत्पुरुष
13. 'मृगनयन' में कौन-सा समास है ?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्वंद्व
(ग) कर्मधारय
(घ) द्विगु
उत्तर- (ग) कर्मधारय
14. 'यथाक्रम' में कौन-सा समास है ?
(क) कर्मधारय
(ख) अव्ययीभाव
(ग) तत्पुरुष
(घ) द्विगु
उत्तर- (ख) अव्ययीभाव
15. 'राधा-कृष्ण' में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व
(ख) द्विगु
(ग) तत्पुरुष
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) द्वंद्व
16. 'वनवास' में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व
(ख) कर्मधारय
(ग) अव्ययीभाव
(घ) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष)
उत्तर- (घ) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष)
17. 'पंचवटी' में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व
(ख) द्विगु
(ग) कर्मधारय
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ख) द्विगु
18. 'अनायास' में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व
(ख) द्विगु
(ग) कर्मधारय
(घ) नञ् तत्पुरुष समास
उत्तर- (घ) नञ् तत्पुरुष समास
19. 'चक्रपाणि' में कौन-सा समास है ?
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि
20. जिस समास में उत्तर पद प्रधान हो, वह समास कहलाता है -
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) बहुव्रीहि
(घ द्वंद्व
उत्तर- (ख) तत्पुरुष
21. 'नवाभूषण' में कौन-सा समास है ?
(क) द्विगु
(ख) द्वंद्व
(ग) कर्मधारय
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) कर्मधारय
22. 'साग-पात' में समास है -
(क) द्विगु
(ख) अव्ययीभाव
(ग) द्वंद्व
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (ग) द्वंद्व
23. 'देवासुर' में समास है -
(क) तत्पुरुष
(ख) बहुव्रीहि
(ग) द्वंद्व
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (ग) द्वंद्व
24. 'देशप्रेम' में समास है -
(क) तत्पुरुष
(ख) द्विगु
(ग) बहुव्रीहि
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) तत्पुरुष
25. 'कन्यादान' में समास है-
(क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)
(ख) द्विगु
(ग) कर्मधारय
(घ) द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)
26. 'चवन्नी' में समास है-
(क) द्विगु
(ख) द्वंद्व
(ग) अव्ययीभाव
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (क) द्विगु
27. 'विषधर' में कौन-सा समास है ?
(क) द्विगु
(ख) द्वंद्व
(ग) कर्मधारय
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (घ) बहुव्रीहि
28. जिस समास में दोनों खंड प्रधान हों, वह समास क्या कहलाता है ?
(क) बहुव्रीहि
(ख) अव्ययीभाव समास
(ग) द्वंद्व समास
(घ) तत्पुरुष समास
उत्तर- (ग) द्वंद्व समास
29. 'घनश्याम' में कौन सा समास है ?
(क) द्वंद्व
(ख) अव्ययीभाव
(ग) बहुव्रीहि
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि
30. जिस समास में दोनों खंड अप्रधान हो वह समास क्या कहलाता है ?
(क) द्वंद्व
(ख) बहुव्रीहि
(ग) अव्ययीभाव
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ख) बहुव्रीहि
31.'दही-बड़ा' में कौन-सा समास है ?
(क) कर्मधारय
(ख) द्वंद्व
(ग) द्विगु
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (क) कर्मधारय
32. 'नरोत्तम' में कौन-सा समास है ?
(क) तत्पुरुष(अधिकरण तत्पुरुष)
(ख) कर्मधारय
(ग) अव्ययीभाव
(घ) द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष)
33. 'चिड़ीमार' में कौन-सा समास है ?
(क) बहुव्रीहि
(ख) कर्मधारय
(ग) तत्पुरुष (कर्म तत्पुरुष)
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) तत्पुरुष (कर्म तत्पुरुष)
34. 'त्रिलोचन' में कौन सा समास है ?
(क) बहुव्रीहि
(ख) तत्पुरुष
(ग) द्वंद्व
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) बहुव्रीहि
35. 'मृगेंद्र' में कौन-सा समास है ?
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) द्वंद्व
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (घ) बहुव्रीहि
36. 'प्रधानमंत्री' में कौन-सा समास है ?
(क) अव्ययीभाव
(ख) बहुव्रीहि
(ग) तत्पुरुष
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (घ) कर्मधारय
37. 'मृत्युंजय' में कौन-सा समास है ?
(क) तत्पुरुष (अलुक तत्पुरुष समास)
(ख) बहुव्रीहि
(ग) अव्ययीभाव
(घ) द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अलुक तत्पुरुष समास)
38. 'नवरात्र' में कौन-सा समास है ?
(क) तत्पुरुष
(ख) द्विगु
(ग) कर्मधारय
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (ख) द्विगु
39. 'सप्तसिंधु' में समास है-
(क) द्विगु
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (क) द्विगु
40. 'असंभव' में समास है-
(क) द्विगु
(ख) नञ तत्पुरुष समास
(ग) कर्मधारय
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (ख) नञ तत्पुरुष समास
41. ‘देशांतर’ में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व
(ख) तत्पुरुष
(ग ) बहुव्रीहि
(घ) द्विगु
उत्तर- (ख) तत्पुरुष
42. 'पंचवटी' में कौन-सा समास है ?
(क) बहुव्रीहि
(ख) कर्मधारय
(ग) द्विगु
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ग) द्विगु
43. 'चंद्रमुख' में कौन-सा समास है ?
(क) द्विगु
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (ग) कर्मधारय
44. 'कनकलता' में कौन-सा समास है ?
(क) द्विगु
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुव्रीहि
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ख) कर्मधारय
45. 'देहलता' में कौन सा समास है ?
(क) तत्पुरुष
(ख) बहुव्रीहि
(ग) द्विगु
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (घ) कर्मधारय
46. 'परमानंद' में कौन सा समास है ?
(क) तत्पुरुष
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुव्रीहि
(घ) द्विगु
उत्तर- (ख) कर्मधारय
47. 'अनुरुप' में कौन सा समास है ?
(क) अव्ययीभाव
(ख) द्वंद्व
(ग) द्विगु
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) अव्ययीभाव
48. 'प्रतिकूल' में कौन सा समास है ?
(क) द्विगु
(ख) द्वंद्व
(ग) कर्मधारय
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (घ) अव्ययीभाव
49. 'करुणापूर्ण' में कौन सा समास है ?
(क) अव्ययीभाव
(ख) तत्पुरुष
(ग) कर्मधारय (करण तत्पुरुष)
(घ) द्वंद्व
उत्तर- (ख) तत्पुरुष (करण तत्पुरुष)
50. 'यज्ञशाला' में कौन सा समास है ?
(क) तत्पुरुष (संप्रदान तत्पुरुष)
(ख) द्वंद्व
(ग) द्विगु
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संप्रदान तत्पुरुष)
51. 'धनहीन' में कौन सा समास है ?
(क) द्विगु
(ख) द्वंद्व
(ग) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (ग) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)
52. 'पापमुक्त' में कौन सा समास है ?
(क) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)
(ख) द्वंद्व
(ग) बहुव्रीहि
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)
No comments:
Post a Comment
If you have any doubt let me know.