HINDI BLOG : December 2021

रहीम के दोहे

रहीम के दोहे  अति लघु उत्तरीय प्रश्न 1. कवि रहीम के अनुसार प्रेम के धागे को किस प्रकार नहीं टूटने देना चाहिए? उत्तर-  कवि रहीम के अनुसार प्...

Saturday, 11 December 2021

Class 12 MCQ Based On Vibhinn Madhymon Ke Liey Lekhn/विभिन्न माध्यमों के लिए लेखन पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH
बहुविकल्पीय प्रश्न 
1.हिंदी वेब पत्रकारिता की सबसे बड़ी समस्या क्या है ? 
(i) हिंदी फॉट की अनुपलब्धता की 
(ii) साइटों की 
(iii) लोकप्रियता की 
(iv) युनिकॉड की
उत्तर- (i) हिंदी फॉट की अनुपलब्धता की 

2. उल्टा पिरामिड शैली का प्रयोग कहाँ किया जाता है ? 
(i) समाचार-लेखन में 
(ii) रेडियो समाचारों में 
(iii) टी. वी. समाचारों में 
(iv) इंटरनेट में 
उत्तर : (i) समाचार-लेखन में।
 
3.रेडियो समाचार की कॉपी की प्रत्येक लाइन में कितने शब्द होने चाहिए ? 
(i) 10-11 शब्द  
(ii) 12-13 शब्द 
(iii) 14-15 शब्द 
(iv) 11-12 शब्द 
उत्तर- (ii) 12-13 शब्द 

4. ब्रेकिंग न्यूज क्या होती है ? 
(i) दर्शकों तक पहुँचाई जाने वाली न्यूज 
(ii) पूर्व प्रसारित न्यूज का पुनः प्रसारण
(iii) अच्छी तरह बनाई गई न्यूज
(iv) न्यूज को ब्रेक करके दिखाई जाने वाली न्यूज 
उत्तर- (i) दर्शकों तक पहुँचाई जाने वाली न्यूज 

5. खोजपरक पत्रकारिता में क्या नहीं होता ? 
(i) छिपी सूचनाओं को सामने लाना 
(ii) किसी की महिमा-मंडन करना 
(iii) तथ्यों की गहराई से छानबीन 
(iv) अनियमितताओं का भंडाफोड़ करना 
उत्तर-(ii) किसी की महिमा-मंडन करना।
 
6. ड्राई एकर क्या होता है ? 
(i) खबर के बारे में दर्शकों को सीधे-सीधे बताने वाला। 
(ii) फ्लैश-बैंक न्यूज देने वाला ।
(iii) समाचारपत्र को सूचना भिजवाने वाला। 
(iv) सचित्र समाचार (दिखने वाला) 
उत्तर - (i) खबर के बारे में दर्शकों को सीधे-सीधे बताने वाला 
 
7. एंकर रिपोर्टर कहाँ मौजूद रहता है ? 
(i) सूचना कक्ष में 
(ii) प्रसारण कक्ष में 
(iii) फोन पर
(iv) घटना स्थल पर 
उत्तर-(iv) घटना स्थल पर

8. लोकतंत्र में सरकार के कामकाज पर निगरानी रखने वाली पत्रकारिता का क्या नाम है?
(i) विशेषीकृत पत्रकारिता 
(ii) वॉचडॉग पत्रकारिता 
(iii) एडवोकेसी पत्रकारिता 
(iv) खोजपरक पत्रकारिता 
उत्तर-(ii) वॉचडॉग पत्रकारिता ।

9.पीत पत्रकारिता को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ? 
(i) पेज थ्री पत्रकारिता 
(ii) वैकल्पिक पत्रकारिता 
(iii) पीली पत्रकारिता
(iv) मुख्यधारा पत्रकारिता 
उत्तर : (i) पेज थ्री पत्रकारिता 

17. कौन-सा माध्यम प्रिंट माध्यम के अंतर्गत नहीं आता ? 
(i) समाचारपत्र 
(ii) पत्रिकाएँ 
(iii) पुस्तक
(iv) रेडियो 
उत्तर : (iv) रेडियो । 
18. भारत में पहला छापाखाना कब लगा ? 
(i) 1556 में 
(ii) 1756 में 
(iii) 1656 में 
(iv) 1856 में
उत्तर : (i) 1556 में 

19. भारत में पत्रकारिता की शुरूआत किससे हुई ? 
(i) बंगाल गजट से . 
(ii) हिक्की से 
(iii) कोलकाता गजट से 
(iv) जेम्स से 
उत्तर : (i) बंगाल गजट से  

 23. 'संपादकीय' को किसकी आवाज माना जाता है । 
(i) संपादक की 
(ii) समाचारपत्र की 
(iii) मालिक की 
(iv) सभी की
उत्तर : (ii) समाचारपत्र की। 

20. संपादक क्या काम करता है ? 
(i) समाचार एकत्रित करता है । 
(ii) प्राप्त समाचारों को छापने योग्य बनाता है। 
(iii) प्रशासन संभालता है । 
(iv) बिक्री बढ़ाता है । 
उत्तर : (ii) प्राप्त समाचारों को छापने योग्य बनाता है । 

21. पत्रकारिता को प्रजातंत्र का कौन - सा स्तंभ माना जाता है । 
(i) पहला 
(ii) दूसरा 
(iii) तीसरा 
(iv) चौथा
उत्तर : (iv) चौथा 
 
22. संपादकीय कौन लिखता है ? 
(i) संपादक 
(ii) सभी उपसंपादक मिलकर 
( घ ) स्तंभलेखक
ग ) संवाददाता 
उत्तर : ( ख ) सभी उपसंपादक मिलकर

23.जनसंचार के आधुनिक माध्यमों में सबसे पुराना माध्यम कौन - सा है ? 
( क ) रेडियो 
( ख ) टी.वी.
( घ ) नारदमुनि 
( ग ) प्रिंट 
उत्तर : ( ग ) प्रिंट । 

24. इंटरनेट पत्रकारिता की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण क्या है ? 
( क ) इसमें दृश्य - श्रव्य एवं प्रिंट तीनों माध्यम एक साथ लाभ देते हैं । 
( ख ) इससे खबरें बहुत तीव गति से पहुँचाई जाती हैं । 
( ग ) इससे सही समाचार प्राप्त होते हैं । 
( घ ) इससे खबरों की पुष्टि शीघ्र हो जाती है । 
उत्तर : ( ख ) इससे खबरें बहुत तीव्र गति से पहुँचाई जाती हैं । 

25. फ्रीलांसर पत्रकार कौन होता है ? 
( क ) पूर्णकालिक पत्रकार 
( ख ) अंशकालिक पत्रकार 
( घ ) अर्धकालिक पत्रकार
( ग ) स्वतंत्र पत्रकार 
उत्तर : ( ग ) स्वतंत्र पत्रकार ।

 26. समाचार लेखन के छह ककार हैं -
( क ) क्या , कौन , कहाँ , कभी , किससे , कैसे ? 
( ख ) क्या , कौन , कहाँ , कब , क्यों , किससे ? 
( घ ) क्या , कौन , कहाँ , कभी , क्यों , किससे ? 
( ग ) क्या , कौन , कहाँ , कब , क्यों , कैसे ? 
उत्तर : ( ग ) क्या , कौन , कहाँ , कब , क्यों , कैसे ? 

27. भारत में इंटरनेट पत्रकारिता का दौर कब शुरू हुआ ? 
( क ) 1985 में 
( घ ) 1998 में
( ग ) 1993 में 
( ख ) 1990 में 
उत्तर : ( ग ) 1993 में । 

28. भारत की पहली साइट किसे कहा जा सकता है ? 
( क ) रीडिफ को 
( ग ) डॉटकॉम को   
( ख ) तहलका को 
( घ ) आउटलुक को 
उत्तर : ( क ) रोडिफ को । 

29. वेब साइट पर विशुद्ध पत्रकारिता करने का श्रेय किसे जाता है ? 
( क ) रीडिफ को 
( ख ) सीफी को 
( ग ) डॉट कॉम को 
( घ ) तहलका को 
उत्तर : ( घ ) तहलका को ।

30. आज टी . वी . कितने चैनल प्रसारण कर रहे हैं ? 
( क ) 100 
( ख ) 150
( ग ) 200 
( घ ) 200 से अधिक
उत्तर : ( घ ) 200 से अधिक । 

31. किसी बहस को सूत्रधार कैसे बनाया जा सकता है ? 
( क ) अपना ब्लॉग बनाकर 
( ग ) पत्र द्वारा
 ( ख ) फोन करके 
( घ ) इन सभी के द्वारा
उत्तर : ( क ) अपना ब्लॉग बनाकर 

32. विशेष लेखन के लिए इनमें से क्या होता है ? 
( क ) अलग डेस्क 
( ग ) अलग आदमी 
( ख ) अलग कमरा 
( घ ) अलग फोन
उत्तर : ( क ) अलग डेस्क । 

33. कहानी में द्वंद्व क्या काम करता है ? 
( क ) लड़ाई कराता है 
( ग ) चुपचाप रहता है ।  
( ख ) कथानक को आगे बढ़ाता है । 
( घ ) चरित्र चित्रण करता है । 
उत्तर : ( ख ) कथानक को आगे बढ़ाता है । 

34. टी.वी. खबरों में सबसे महत्त्वपूर्ण क्या है ? 
( क ) विजुअल 
( ग ) बाईट
 ( ख ) नेट
( घ ) उपर्युक्त सभी
उत्तर : ( घ ) उपर्युक्त सभी ।  

36. कविता कैसी होती है ? 
( क ) छंदबद्ध 
( ख ) छंदमुक्त 
( ग ) क-ख दोनों प्रकार की 
( घ ) अनिश्चित
उत्तर : ( ग ) क-ख दोनों प्रकार की । 

38. उल्टा पिरामिड शैली में सबसे ऊपर किसे लिखा जाता है ?
 ( क ) सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य को 
( ग ) विवरण को 
( ख ) कम महत्त्वपूर्ण तथ्य को 
( घ ) कारण को 
उत्तर- ( क ) सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य को 
 

Wednesday, 8 December 2021

CLASS 10 AB Kahan Dusron Ke Dukh Se Dukhi Honey Valey Based On On Passages/अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले--गद्यांशों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

Hindi, Sanskrit NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10,11,12
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए-
I.बाइबिल के सोलोमेन जिन्हें कुरआन में सुलेमान कहा गया है, ईसा से 1025 वर्ष पूर्व एक बादशाह थे । कहा गया है, वह केवल मानव जाति के हो राजा नहीं थे, सारे छोटे बड़े पशु-पक्षी के भी हाकिम थे । वह इन सबकी भाषा भी जानते थे। एक दफा सुलेमान अपने लश्कर के साथ एक रास्ते से गुजर रहे थे । रास्ते में कुछ चींटियों ने घोड़ों की टापों की आवाज सुनी तो डर कर एक-दूसरे से कहा, 'आप जल्दी से अपने-अपने बिलों में चलो, फ़ौज आ रही है । सुलेमान उनकी बातें सुनकर थोड़ी दूर पर रुक गए और चीटियों से बोले, 'घबराओ नहीं, सुलेमान को ख़ुदा ने सबका रखवाला बनाया है। मैं किसी के लिए मुसीबत नहीं हूँ, सबके लिए सबके लिए मुहब्बत हूँ।' चींटियों ने उनके लिए ईश्वर से दुआ की और सुलेमान अपनी मंज़िल की ओर बढ़ गए । 
1.सुलेमान किसके साथ रास्ते से गुजर रहे थे ? 
(i) अपने परिवार के साथ 
(ii) अपने मित्रों के साथ 
(iii) अपने लश्कर के साथ 
(iv) अपने घोड़े के साथ । 
उत्तर-(iii) अपने लश्कर के साथ 
2. घोड़ों की टापों की आवाज सुनकर कौन डर गए ? 
(i) चीटियाँ 
(ii) पेड़-पौधे 
(iii) पक्षी 
(iv) धरती ।
उत्तर-(i) चीटियाँ 
3.सुलेमान किनकी भाषा समझ सकते थे ? 
(i) मनुष्यों को 
(ii) पशुओं की 
(iii) पक्षियों की 
(iv) उपर्युक्त सभी 
उत्तर-(iv) उपर्युक्त सभी 
4.चीटियों ने घोड़ों की टापों की आवाज सुनकर एक-दूसरे से क्या कहा ?
(i) जल्दी से फ़ौज तैयार करो । 
(ii) जल्दी से अपने-अपने बिलों में चलो। 
(iii) जल्दी से अपनी-अपनी गुफा में चलो। 
(iv) जल्दी से कहीं भी छिप जाओ । 
उत्तर- (ii) जल्दी से अपने-अपने बिलों में चलो। 
5.सुलेमान ने चोटियों से क्या कहा ? 
(i) मैं किसी के लिए मुसीबत नहीं है , सबके लिए मुहब्बत हूँ । 
(ii) मैं फ़ौज लेकर आक्रमण करने आया हूँ । 
(iii) खुदा ने मुझे सबका रखवाला बनाया है ।
(iv) (i) और (iii) दोनों 
उत्तर- (iv) (i) और (iii) दोनों
6. बाइबिल के सोलोमेन को कुरआन में किस नाम से जाना जाता है ? 
(I) सोलोमीन
(ii) सुलेमीन 
(iii) सुलेमान 
(iv) सोलोमन 
उत्तर-(iii) सुलेमान
7. कुरआन में वर्णित वे पुरुष कौन थे जो न केवल मानव जाति के राजा थे, बल्कि छोटे-बड़े सभी पशु-पक्षियों के भी हाकिम थे ? 
(i) सुलेमान 
(ii) सुलमन 
(iii) सुलमान 
( iv ) सलेमान 
उत्तर-(i) सुलेमान
8. सुलेमान के लिए किसने ईश्वर से दुआ की ? 
(i) प्रजा ने 
(ii) घोड़ों ने 
(iii) चींटियों ने  
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(iii) चींटियों ने 

II. ग्वालियर में हमारा एक मकान था । उस मकान के दालान में दो रोशनदान थे । उसमें कबूतर के एक जोड़े ने घोंसला बना लिया था । एक बार बिल्ली ने उचककर दो में से एक अण्डा तोड़ दिया। मेरी माँ ने देखा तो उसे दुख हुआ । उसने स्टूल पर चढ़कर दूसरे अण्डे को बचाने की कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में दूसरा अंडा उसी के हाथ से गिरकर टूट गया । कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे । उनकी आँखों में दुख देखकर मेरी माँ की आँखों में आँसू आ गए । इस गुनाह को ख़ुदा से मुआफ कराने के लिए उसने पूरे दिन रोज़ा रखा । दिनभर कुछ खाया-पिया नहीं, सिर्फ रोती रही और बार-बार नमाज पढ़-पढ़कर खुदा से इस गलती को मुआफ़ करने की दुआ माँगती रही।
1. लेखक की माँ किस बात से दुखी थी ? 
(i) घर में कबूतरों ने घोंसला बना लिया था। 
(ii) कबूतर के दोनों अण्डे टूट गए थे। 
(iii) कबूतर अंडों को छोड़कर चले गए थे। 
(iv) बिल्ली अंडों को खा गई थी।
उत्तर-(ii) कबूतर के दोनों अण्डे टूट गए थे।

2. लेखक की माँ खुदा से किस गुनाह को माफ कराना चाहती थी ? 
(i) पहला अंडा तोड़ने का गुनाह  
(ii) बिल्ली को मारने का गुनाह 
(iii) कबूतर का घोंसला तोड़ने का गुनाह 
(iv) दूसरा अंडा टूट जाने का गुनाह
उत्तर-(iv) दूसरा अंडा टूट जाने का गुनाह

3. प्रस्तुत गद्यांश से पता चलता है कि लेखक की माँ अत्यधिक-
(i) संवेदनशील थीं 
(ii) स्वार्थी थीं 
(iii) कमजोर थीं 
(iv) डरपोक थीं 
उत्तर-(i) संवेदनशील थीं 
4. माँ की आँखों में आँसू आ गए थे क्योंकि- 
(i) कबूतर का अंडा बिल्ली ने तोड़ दिया था। 
(ii) कबूतर का अंडा लेखक की माँ से टूट गया था। 
(iii) लेखक की पत्नी ने कबूतर का अंडा तोड़ दिया था। 
(iv) कबूतर की आँखों में दुख देखकर व्यथित हो गई थीं। 
 उत्तर-(iv) कबूतर की आँखों में दुख देखकर व्यथित हो गई थीं। 
5.गद्यांश में प्रयुक्त निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द प्रत्यय के मेल से नहीं बना है ? 
(i) गुनाह 
(ii) रोशनदान 
(iii) परेशानी
(iv) दिनभर 
उत्तर-(i) गुनाह 

III.ऐसी एक घटना का ज़िक्र सिंधी भाषा के महाकवि शेख अयाज़ ने अपनी आत्मकथा में किया है । उन्होंने लिखा है- ' एक दिन उनके पिता कुएँ से नहाकर लौटे । माँ ने भोजन परोसा । उन्होंने जैसे ही रोटी का कौर तोड़ा , उनकी नज़र अपनी बाजू पर पड़ी । वहाँ एक काला च्यौटा रेंग रहा था । वह भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए । माँ ने पूछा , ' क्या बात है ? भोजन अच्छा नहीं लगा ? ' शेख अयाज के पिता बोले , ' नहीं , यह बात नहीं है । मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया है । उस बेघर को कुएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ ।" 
1. गद्यांश में किस सिंधी भाषी कवि का जिक्र हुआ है ? 
(i) शेख रिजवी 
(ii) शेख उस्मान  
(iii) शेख खलीफा
(iv) शेख अयाज़ 
उत्तर-(iv) शेख अयाज़ 

2.शेख अयाज़  के पिता कहाँ से नहाकर लौटे थे ?
(i) नदी से 
(ii) समुद्र से
(iii) कुएँ से 
(iv) तालाब से 
उत्तर-(iii) कुएँ से

3. वे भोजन छोड़कर क्यों उठ गए थे ? 
(i) भोजन अच्छा नहीं बना था 
(ii) भूख नहीं थी 
(iii) पहले च्योंटे को कुएँ पर उसके घर छोड़ना चाहते थे ।
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर-(iii) पहले च्योंटे को कुएँ पर उसके घर छोड़ना चाहते थे ।

4.उनकी बाजू पर क्या रेंग रहा था ? 
(i) कीड़ा 
(ii) साँप 
(iii) काला च्योंटा 
(iv) केंचुआ 
उत्तर-(iii) काला च्योंटा 

5.भोजन किसने बनाया था ? 
(i) शेख अयाज़ ने 
(ii) माँ ने 
(iii) पिताजी ने 
(iv) नौकर ने
उत्तर-(ii) माँ ने 

IV.लेकिन अरब ने उनको नूह के लकब से याद किया है । वह इसलिए कि आप सारी उम्र रोते रहे । इसका कारण एक जख्मी कुत्ता था । नूह के सामने से एक बार एक घायल कुत्ता गुरुता ह ने उसे दुत्कारत हुए कहा, दूर हो जा गंदे कुत्ते ! इस्लाम में कुत्तों का गदा समझा जाता है । कुत्ते ने उनकी दुत्कार सुनकर जवाब दिया ... ' न में अपनी मर्जी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इनसान हो। बनाने वाला सबका तो वही एक है ।' 
                    मट्टी से मट्टी मिले, खो के सभी निशान। 
                    किसमें कितना कौन है, कैसे हो पहचान। 
नूह ने जब उसकी बात सुनी और दुखी हो मुद्दत तक रोते रहे । 'महाभारत' में युधिष्ठिर का जो तो केवल वही उनके एकांत को शांत कर रहा था । तक साथ निभाता नजर आता है, वह भी प्रतीकात्मक रूप में एक कुत्ता ही था । सब साथ छोड़ते गए 
1. पैगंबर लशकर को अरब ने किस नाम से याद किया है ? 
(i) नूह के लकब 
(ii) नूहेलकब 
(iii) नूह और लकब 
(iv) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर-(i) नूह के लकब 

2. पैगंबर नूह किस कारण सारी उम्र रोते रहे ? 
(i) अत्यधिक दुख के कारण 
(ii) ईश्वर से साक्षात्कार के लिए
(iii) कुत्ते से मिले तत्व ज्ञान के कारण 
(iv) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर-(iii) कुत्ते से मिले तत्व ज्ञान के कारण 

3. नूह ने किसे दुत्कारा था ? 
(i) गरीब आदमी को 
(ii) घायल कुत्ते को
(iii) अपने शागिंद को 
(iv) इनमें से कोई नहीं 
उत्तर-(ii) घायल कुत्ते को

4. 'महाभारत' में युधिष्ठिर का अंत तक किसने साथ निभाया ? 
(i) भीम ने  
(ii) एक पक्ष ने 
(iii) एक कुत्ते ने 
(iv) द्रौपदी ने 
उत्तर-(iii) एक कुत्ते ने

5. 'न मैं अपनी मर्जी से कुत्ता हूँ, न तुम अपनी पसंद से इनसान हो । बनाने वाला सबका तो वही एक है ।' यह कथन किसका है ? 
(i) पैगंबर नूह का 
(ii) युधिष्ठिर का  
(iii) घायल कुत्ते का 
(iv) पैगंबर नूह के शिष्य का
उत्तर-(iii) घायल कुत्ते का