HINDI BLOG

रहीम के दोहे

रहीम के दोहे  अति लघु उत्तरीय प्रश्न 1. कवि रहीम के अनुसार प्रेम के धागे को किस प्रकार नहीं टूटने देना चाहिए? उत्तर-  कवि रहीम के अनुसार प्...

Saturday, 6 May 2023

अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बहुविकल्पीय प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1 - ' क्या मेरा भाई आपसे मिला ? ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 2 - ' वह बहुत ज़ोर से हँस रहा है। ' इस वाक्य को ' विस्मय वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अरे ! वह बहुत ज़ोर से हँस रहा है।

(ii) वह बहुत ज़ोर से क्यों हँस रहा है।

(iii) वह बहुत ज़ोर से नहीं हँस रहा है।

(iv) अरे वह बहुत ज़ोर से हँस ! रहा है।

 

प्रश्न 3 - 'राधा गृहणी है। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - गृहणी है , विधेय - राधा

(ii) उद्देश्य - राधा , विधेय - गृहणी है

(iii) उद्देश्य - है , विधेय - राधा

(iv) उद्देश्य - गृहणी , विधेय - है

 

प्रश्न 4 - ' अभय डॉक्टर है। ' इस वाक्य को निषेध वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) क्या अभय डॉक्टर है।

(ii) अरे ! अभय डॉक्टर है।

(iii) अभय डॉक्टर नहीं है।

(iv) अभय डॉक्टर क्यों है।

  

प्रश्न 5 - ' मेरा पत्र पिता जी को मिला। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) क्या मेरा पत्र पिता जी को मिला ?

(ii) शायद मेरा पत्र पिता जी को मिला।

(iii) अरे ! मेरा पत्र पिता जी को मिला।

(iv) मेरा पत्र पिता जी को नहीं मिला।

 

प्रश्न 6 - ' मुझे आज बाहर घूमने का मन हो रहा है। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 7 - ' जिन वाक्यों में संदेह / संभावना का बोध होता है ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 8 - ' रमा पत्र लिख रही है। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 9 - ' बहुत सुन्दर दृश्य है। ' इस वाक्य को ' विस्मय वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) शायद बहुत सुन्दर दृश्य है।

(ii) क्या सुन्दर दृश्य है।

(iii) वाह ! कितना सुन्दर दृश्य है।

(iv) बहुत सुन्दर दृश्य नहीं है।

 

प्रश्न 10 - ' मजदूरों ने काम कर लिया। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - काम कर लिया , विधेय - मजदूरों ने

(ii) उद्देश्य - मजदूरों ने , विधेय - काम कर लिया

(iii) उद्देश्य - मजदूरों ने , विधेय - काम

(iv) उद्देश्य -  लिया, विधेय - मजदूरों ने

 

प्रश्न 11 - ' तुम कितने अच्छे लग रहे हो। ' इस वाक्य को विस्मयादि वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) तुम अच्छे नहीं लग रहे हो।

(ii) तुम शायद अच्छे लग रहे हो।

(iii) अरे ! तुम कितने अच्छे लग रहे हो।

(iv) तुम कितने अच्छे क्यों लग रहे हो।

 

प्रश्न 12 - ' तुम अच्छे अंक से पास हो गए। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) क्या तुम अच्छे अंक से पास हो गए।

(ii) क्या तुम अच्छे अंक से पास हो गए ?

(iii) अरे ! तुम अच्छे अंक से पास हो गए।

(iv) तुम अच्छे अंक से पास नहीं हुए।

 

प्रश्न 13 - ' अभी तुम बाहर जाओ। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 14 - ' जिन वाक्यों में किसी काम के न होने या न करने का बोध हो ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) निषेधात्मक वाक्य

 

प्रश्न 15 - ' मुझे वह पुस्तक उठा कर दो। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

  

प्रश्न 16 - ' क्या आप उसे जानते हैं ? ' इस वाक्य को ' विधान वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) आप उसे जानते हैं। 

(ii) आप उसे कैसे जानते हैं ?

(iii) शायद आप उसे जानते हैं।

(iv) आप उसे नहीं जानते हैं।

 

प्रश्न 17 - ' गंगाधर जी का हिंदी भाषा पर पूर्ण अधिकार है। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - गंगाधर जी का , विधेय - हिंदी भाषा पर पूर्ण अधिकार है

(ii) उद्देश्य - हिंदी भाषा पर पूर्ण अधिकार है , विधेय - गंगाधर जी का

(iii) उद्देश्य - हिंदी भाषा पर , विधेय - गंगाधर जी का

(iv) उद्देश्य - गंगाधर जी का , विधेय - पूर्ण अधिकार है

 

प्रश्न 18 - ' अरे ! सूर्य गर्मी दे रहा है। ' इस वाक्य को विधान वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) क्या सूर्य गर्मी दे रहा है।

(ii) अरे ! सूर्य गर्मी नहीं दे रहा है।

(iii) सूर्य गर्मी देता है।

(iv) सूर्य गर्मी नहीं दे रहा है।।

 

प्रश्न 19 - ' तुम्हें कुछ भी नहीं आता। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) क्या तुम्हें कुछ भी नहीं आता ?

(ii) शायद तुम्हें कुछ भी नहीं आता।

(iii) अरे ! तुम्हें कुछ भी नहीं आता।

(iv) आह ! तुम्हें कुछ भी नहीं आता।

 

प्रश्न 20 - ' मन से लगातार कोशिश करो ताकि कभी नहीं हारो। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 21 - ' जिन वाक्यों से किसी वास्तु या व्यक्ति के बारे में प्रश्न पूछकर उसके बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाती है। ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) प्रश्न वाचक वाक्य

 

प्रश्न 22 - ' वह शिमला गया होगा। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 प्रश्न 23 - ' क्या सभी सकुशल वापिस आएँगे ? ' इस वाक्य को ' इच्छा वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अरे ! क्या सभी सकुशल वापिस आएँगे ?

(ii) सभी सकुशल वापिस आ गए।

(iii) भगवान् करे सभी सकुशल वापिस आए।

(iv) शायद सभी सकुशल वापिस आ गए होंगे।

 

प्रश्न 24 - ' पडोसी का पुत्र विद्यालय में पढ़ता है। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - पडोसी का पुत्र , विधेय - विद्यालय में पढ़ता है

(ii) उद्देश्य - विद्यालय में पढ़ता है , विधेय - पडोसी का पुत्र

(iii) उद्देश्य - पडोसी का , विधेय - पढ़ता है

(iv) उद्देश्य - विद्यालय में , विधेय - पडोसी का पुत्र


 

प्रश्न 25 - ' मैं आज विद्यालय अवश्य जाऊँगा। ' इस वाक्य को निषेध वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) क्या मैं आज विद्यालय अवश्य जाऊँगा।

(ii) अरे ! मैं आज विद्यालय अवश्य जाऊँगा।

(iii) मैं आज विद्यालय नहीं जाऊँगा।

(iv) मैं आज विद्यालय क्यों जाऊँगा।

         

प्रश्न 26 - ' हो सकता है वह बाजार गया हो। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 27 - ' क्या वह पढ़ाई में इतना अधिक कमजोर है। ' इस वाक्य को ' निषेध वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अरे ! क्या वह पढ़ाई में इतना अधिक कमजोर है।

(ii) शायद वह पढ़ाई में बहुत अधिक कमजोर है।

(iii) वह पढ़ाई में इतना अधिक कमजोर नहीं है।

(iv) आह ! वह पढ़ाई में इतना अधिक कमजोर है।

 

प्रश्न 28 - ' अनुराधा एक अध्यापिका है। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - एक अध्यापिका है , विधेय - अनुराधा

(ii) उद्देश्य - अनुराधा , विधेय - एक अध्यापिका है

(iii) उद्देश्य - है , विधेय - अनुराधा

(iv) उद्देश्य - अध्यापिका , विधेय - है

 

प्रश्न 29 - ' आज मौसम बिगड़ा हुआ है। ' इस वाक्य को संदेह वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) क्या आज मौसम बिगड़ा हुआ है।

(ii) अरे ! आज मौसम बिगड़ा हुआ है।

(iii) आज मौसम बिगड़ सकता है।

(iv) आज मौसम बिगड़ा हुआ क्यों है।

 

प्रश्न 30 - ' तुम्हारे पिता जी शहर के सबसे अच्छे वकील हैं। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) क्या तुम्हारे पिता जी शहर के सबसे अच्छे वकील हैं ?

(ii) शायद तुम्हारे पिता जी शहर के सबसे अच्छे वकील हैं।

(iii) अरे ! तुम्हारे पिता जी शहर के सबसे अच्छे वकील हैं।

(iv) तुम्हारे पिता जी शहर के सबसे अच्छे वकील नहीं हैं।

 

प्रश्न 31 - ' फसल को पानी मिलेगा, तो उपज अच्छी होगी। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 32 - ' ऐसे वाक्य जिनमें आदेश, आज्ञा या अनुमति का पता चले या बोध हो ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 33 - ' भगवान् करे तुम्हें तुम्हारे बुरे कर्मों का फल जरूर मिले। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 34 - ' सैनिकों को आगे बढ़ना चाहिए। ' इस वाक्य को ' आज्ञा वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) शायद सैनिकों को आगे बढ़ना चाहिए।

(ii) क्या सैनिकों को आगे बढ़ना चाहिए।

(iii) सैनिकों , आगे बढ़ो।

(iv) सैनिकों को आगे नहीं बढ़ना चाहिए।

 

प्रश्न 35 - ' ये दूर से आते हुए वृद्ध मेरे दादा जी हैं। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - मेरे दादा जी हैं , विधेय - ये दूर से आते हुए वृद्ध

(ii) उद्देश्य - ये दूर से आते हुए वृद्ध , विधेय - मेरे दादा जी हैं

(iii) उद्देश्य -  वृद्ध , विधेय - मेरे दादा जी हैं

(iv) उद्देश्य - दादा जी , विधेय - ये दूर से आते हुए वृद्ध

 

प्रश्न 36 - ' आप बहुत ही सुंदर लिखती हैं। ' इस वाक्य को विस्मयादि वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) आप बहुत सुंदर नहीं लिखती हैं।

(ii) आप बहुत सुंदर क्यों नहीं लिखती हैं।

(iii) अरे वाह ! आप बहुत ही सुंदर लिखती हैं।

(iv) शायद आप थोड़ा - बहुत सुंदर लिख लेती हैं।

 

प्रश्न 37 - ' आप मेरे साथ बगीचे में घूमने चलेंगी। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) शायद आप मेरे साथ बगीचे में घूमने चलना पसंद करेंगी।

(ii) क्या आप मेरे साथ बगीचे में घूमने चलेंगी ?

(iii) अरे ! आप मेरे साथ बगीचे में घूमने चलेंगी।

(iv) आप मेरे साथ बगीचे में घूमने क्यों नहीं चलेंगी।

 

प्रश्न 38 - ' हे राम ! तुमने मेरे दोस्त के साथ इतना बुरा क्यों किया।' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 प्रश्न 39 - ' वे वाक्य जिनसे हमें एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) निषेधात्मक वाक्य

 

प्रश्न 40 - ' शायद आज राम अभी तक स्कूल नहीं पहुंचा होगा। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 41 - ' जल्दी उठने पर बस नहीं छूटती। ' इस वाक्य को ' संकेत वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) जल्दी उठने पर बस कैसे नहीं छूटती ?

(ii) अरे ! जल्दी उठने पर बस नहीं छूटती।

(iii) शायद जल्दी उठने पर बस नहीं छूटती।

(iv) थोड़ा जल्दी उठ जाते, तो बस नहीं छूटती।

 

प्रश्न 42 - ' यहाँ लाल - पीले फूल खिले हुए हैं। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - लाल - पीले फूल , विधेय - यहाँ खिले हुए हैं

(ii) उद्देश्य - यहाँ लाल - पीले , विधेय - खिले हुए हैं

(iii) उद्देश्य - लाल - पीले , विधेय -  खिले हुए हैं

(iv) उद्देश्य - फूल हैं , विधेय - यहाँ खिले हुए

 

प्रश्न 43 - ' आज वह फ़िल्म टी. वि.पर आएगी। ' इस वाक्य को निषेध वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) क्या आज वह फ़िल्म टी. वि.पर आएगी।

(ii) अरे ! आज वह फ़िल्म टी. वि.पर आएगी।

(iii) आज वह फ़िल्म टी. वि.पर क्यों आएगी ?

(iv) आज वह फ़िल्म टी. वि.पर नहीं आएगी।

 

प्रश्न 44 - ' तुम्हारी बहन काम करती है। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) तुम्हारी बहन कुछ काम करती है।

(ii) शायद तुम्हारी बहन कुछ काम करती है।

(iii) अरे ! तुम्हारी बहन काम करती है।

(iv) तुम्हारी बहन क्या काम करती है ?

 

प्रश्न 45 - ' देश में अपराधियों का खोफ शायद अभी भी है। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 46 - ' ऐसे वाक्य जिनमें हमें आश्चर्य, शोक, घृणा, अत्यधिक ख़ुशी, स्तब्धता आदि भावों का बोध हो ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) विस्मयादिबोधक वाक्य

(iv) प्रश्न वाचक वाक्य

 

प्रश्न 47 - ' हिमालय भारत के उत्तर दिशा में स्थित है। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 प्रश्न 48 - ' रमन आज जरूर खेलने आएगा।' इस वाक्य को ' निषेध वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अरे ! रमन आज जरूर खेलने आएगा।

(ii) रमन आज खेलने नहीं आएगा।

(iii) भगवान् करे रमन आज जरूर खेलने आए।

(iv) शायद रमन आज जरूर खेलने आएगा।

 

प्रश्न 49 - ' तुम यहाँ आओ। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - तुम , विधेय - यहाँ आओ

(ii) उद्देश्य - तुम , विधेय - आओ

(iii) उद्देश्य - यहाँ आओ , विधेय - तुम

(iv) उद्देश्य - यहाँ , विधेय - आओ

 

प्रश्न 50 - ' राधा तुम डांस करोगी। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) शायद राधा तुम डांस करोगी।

(ii) अरे ! राधा तुम डांस करोगी।

(iii) हे भगवान् राधा तुम डांस करोगी।

(iv) राधा तुम कब डांस करोगी ?

  

प्रश्न 51 - ' रामायण आज के भाग में रावण सीता का अपहरण नहीं करेगा। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) निषेध वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 52 - ' क्या वह आज श्री लंका जाने वाला है। ' इस वाक्य को ' निषेध वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अरे ! क्या वह आज श्री लंका जाने वाला है।

(ii) शायद वह आज श्री लंका जाने वाला है।

(iii) क्या वह आज श्री लंका नहीं जाने वाला है।

(iv) आह ! वह आज श्री लंका जाने वाला है।

 

प्रश्न 53 - ' सुमन मेरी पक्की सहेली है। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - मेरी पक्की सहेली है , विधेय - सुमन

(ii) उद्देश्य - सुमन , विधेय - मेरी पक्की सहेली है

(iii) उद्देश्य - है , विधेय - सुमन

(iv) उद्देश्य - पक्की सहेली , विधेय - है

 

प्रश्न 54 - ' आज भारी बारिश हो रही है। ' इस वाक्य को संदेह वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) क्या आज भारी बारिश हो रही है।

(ii) अरे ! आज भारी बारिश हो रही है।

(iii) आज भारी बारिश हो सकती है।

(iv) आज भारी बारिश नहीं होनी चाहिए।

 

प्रश्न 55 - ' श्याम तुम्हारी कक्षा का सबसे अच्छा लड़का है। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) क्या श्याम तुम्हारी कक्षा का सबसे अच्छा लड़का है ?

(ii) शायद श्याम तुम्हारी कक्षा का सबसे अच्छा लड़का है।

(iii) अरे ! श्याम तुम्हारी कक्षा का सबसे अच्छा लड़का है।

(iv) श्याम तुम्हारी कक्षा का सबसे अच्छा लड़का नहीं है।

 

प्रश्न 56 - ' फूलों को समय पर पानी मिलेगा, तो अधिक समय तक खिले रहेंगे। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है 

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 57 - ' जिस वाक्य के द्वारा किसी काम का करना या स्थिति का होना पाया जाए या एक सरल वाक्य , जिसमें कर्ता , कर्म और क्रिया हो ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 58 - ' सीता बहुत अच्छी लड़की है और मैं प्रार्थना करता हूँ कि उसे अच्छा लड़का मिले। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 59 - ' बच्चों को बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। ' इस वाक्य को ' आज्ञा वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) शायद बच्चों को बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

(ii) क्या बच्चों को बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

(iii) बच्चों , बड़ों की आज्ञा का पालन करो।

(iv) बच्चों को बड़ों की आज्ञा का पालन नहीं करना चाहिए।

 

प्रश्न 60 - ' रसोई घर में काम करने वाली महिला मेरी माता जी हैं। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - मेरी माता जी हैं , विधेय - रसोई घर में काम करने वाली महिला

(ii) उद्देश्य - रसोई घर में काम करने वाली महिला , विधेय - मेरी माता जी हैं

(iii) उद्देश्य - हैं, विधेय - मेरे दादा जी हैं

(iv) उद्देश्य - माता जी  , विधेय - रसोई घर में काम करने वाली महिला

 

प्रश्न 61 - ' आपके बगीचे में बहुत ही सुंदर फूल खिले हुए हैं। ' इस वाक्य को विस्मयादि वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) आपके बगीचे में सुंदर फूल नहीं खिले हैं।

(ii) क्या आपके बगीचे में सुंदर फूल खिले हुए हैं।

(iii) अरे वाह ! आपके बगीचे में बहुत ही सुंदर फूल खिले हुए हैं।

(iv) शायद आपके बगीचे में बहुत सुंदर फूल खिले हुए हैं।

 

प्रश्न 62 - ' आज शाम के खाने में चावल - दाल ही बने है। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) शायद आज शाम के खाने में चावल - दाल ही बने है।

(ii) क्या आज शाम के खाने में चावल - दाल ही बने है ?

(iii) अरे ! आज शाम के खाने में चावल - दाल ही बने है।

(iv) आज शाम के खाने में चावल - दाल नहीं बने है।

 

प्रश्न 63 - ' हे भगवान ! मेरे दोस्त के भाग्य में इतना बुरा क्यों है।' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 64 - ' ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) निषेधात्मक वाक्य

 

प्रश्न 65 - ' शायद आज हिंदी के अध्यापक अभी तक स्कूल नहीं पहुँचे हैं। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 66 - ' पढ़ाई करने पर अच्छे अंक आते हैं। ' इस वाक्य को ' संकेत वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) पढ़ाई करने पर अच्छे अंक नहीं आते हैं।

(ii) अरे ! ढ़ाई करने पर अच्छे अंक आते हैं।

(iii) शायद ढ़ाई करने पर अच्छे अंक आते हैं।

(iv) पढ़ाई कर लेते , तो अच्छे अंक आते।

 

प्रश्न 67 - ' यहाँ लाल - काली गाय खड़ी हैं। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - लाल - काली गाय , विधेय - यहाँ खड़ी हैं

(ii) उद्देश्य - यहाँ लाल - काली, विधेय -  खड़ी

(iii) उद्देश्य - लाल - काली, विधेय -  खड़ी हैं

(iv) उद्देश्य - गाय हैं , विधेय - यहाँ खड़ी हैं

 

प्रश्न 68 - ' आज गणित  अध्यापक विद्यालय आए हुए थे। ' इस वाक्य को निषेध वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा 

(i) क्या आज गणित  अध्यापक विद्यालय आए हुए थे।

(ii) अरे ! आज गणित  अध्यापक विद्यालय आए हुए थे।

(iii) आज गणित  अध्यापक विद्यालय क्यों आए हुए थे।

(iv) आज गणित  अध्यापक विद्यालय नहीं आए थे।

 

प्रश्न 69 - ' तुम्हारी बहन अच्छी बावर्ची है। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) तुम्हारी बहन अच्छी बावर्ची नहीं है।

(ii) शायद तुम्हारी बहन अच्छी बावर्ची है।

(iii) अरे ! तुम्हारी बहन तो एक अच्छी बावर्ची है।

(iv) क्या तुम्हारी बहन अच्छी बावर्ची है ?

 

प्रश्न 70 - ' देश में आंतकवादियों का खोफ शायद अभी भी है। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य


 प्रश्न 71 - ' ऐसे वाक्य जिनके शत - प्रतिशत होने पर कोई शक हो या जिन वाक्यों पर पूर्ण रूप से सही न कहा जाए ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) विस्मयादिबोधक वाक्य

(iv) प्रश्न वाचक वाक्य

 

प्रश्न 72 - ' श्री लंका भारत की दक्षिण दिशा में स्थित है। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 73 - ' पंकज आज जरूर विद्यालय आएगा। ' इस वाक्य को ' निषेध वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अरे ! पंकज आज जरूर विद्यालय आएगा।

(ii) पंकज आज विद्यालय नहीं आएगा।

(iii) भगवान् करे पंकज आज जरूर विद्यालय आए।

(iv) शायद पंकज आज जरूर विद्यालय आएगा।

 

प्रश्न 74 - ' तुम वहाँ जाओ। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - तुम , विधेय - वहाँ जाओ

(ii) उद्देश्य - तुम , विधेय - जाओ

(iii) उद्देश्य - वहाँ जाओ , विधेय - तुम

(iv) उद्देश्य - वहाँ , विधेय - जाओ

 

प्रश्न 75 - ' मीना तुम परीक्षा देने जाओगी। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) शायद मीना तुम परीक्षा देने जाओगी।

(ii) अरे ! मीना तुम परीक्षा देने जाओगी।

(iii) हे भगवान् मीना तुम परीक्षा देने जाओगी।

(iv) मीना क्या तुम परीक्षा देने जाओगी ?

 

प्रश्न 76 - ' अध्यापक के डर से बच्चे कक्षा में शोर नहीं मचा रहे हैं। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) निषेध वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 77 - ' सीता ने वह सभी काम निपटा दिए हैं जो उसकी माँ ने उसे करने को कहे थे।  ' इस वाक्य को ' निषेध वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अरे ! सीता ने वह सभी काम निपटा दिए हैं जो उसकी माँ ने उसे करने को कहे थे।

(ii) शायद सीता ने वह सभी काम निपटा दिए हैं जो उसकी माँ ने उसे करने को कहे थे।

(iii) क्या सीता ने वह सभी काम निपटा दिए हैं जो उसकी माँ ने उसे करने को कहे थे ?

(iv) सीता ने वह सभी काम नहीं निपटाए हैं जो उसकी माँ ने उसे करने को कहे थे।

 

प्रश्न 78 - ' आराध्य एक संस्कारी लड़की है। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - एक संस्कारी लड़की है , विधेय - आराध्य

(ii) उद्देश्य - आराध्य , विधेय - एक संस्कारी लड़की है

(iii) उद्देश्य - है , विधेय - आराध्य

(iv) उद्देश्य - संस्कारी लड़की , विधेय - है

 


प्रश्न 79 - ' अभिषेक आज दिल्ली से घर आने वाला है। ' इस वाक्य को संदेह वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) क्या अभिषेक आज दिल्ली से घर आने वाला है ?

(ii) अरे ! अभिषेक आज दिल्ली से घर आने वाला है।

(iii) अभिषेक आज दिल्ली से घर आ सकता है।

(iv) अभिषेक आज दिल्ली से घर नहीं आ रहा है।

 

प्रश्न 80 - ' घनश्याम ने सभी सुन्दर फूलों को नष्ट कर दिया है। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) क्या घनश्याम ने सभी सुन्दर फूलों को नष्ट कर दिया है ?

(ii) शायद घनश्याम ने सभी सुन्दर फूलों को नष्ट कर दिया है।

(iii) अरे ! घनश्याम ने सभी सुन्दर फूलों को नष्ट कर दिया है।

(iv) घनश्याम ने सभी सुन्दर फूलों को नष्ट नहीं किया है।

 

प्रश्न 81 - ' परीक्षा से पहले मेहनत की होती, तो आज अच्छे नंबर आए होते। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 82 - ' ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 83 - ' दीपावली के शुभ अवसर पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 84 - ' सभी को अपनी सीटों पर बैठना चाहिए। ' इस वाक्य को ' आज्ञा वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) शायद सभी को अपनी सीटों पर बैठना चाहिए।

(ii) क्या सभी को अपनी सीटों पर नहीं बैठना चाहिए।

(iii) कृपया करके सभी अपनी-अपनी सीटों पर बैठ जाइए।

(iv) अरे ! सभी को अपनी सीटों पर बैठना चाहिए।

 

प्रश्न 85 - ' विद्यालय में अध्यापिका के पद पर काम करने वाली महिला मेरी बहन है। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - मेरी बहन है , विधेय - विद्यालय में अध्यापिका के पद पर काम करने वाली महिला

(ii) उद्देश्य - विद्यालय में अध्यापिका के पद पर काम करने वाली महिला , विधेय - मेरी बहन है

(iii) उद्देश्य - है , विधेय - मेरी बहन है

(iv) उद्देश्य - बहन , विधेय - विद्यालय में अध्यापिका के पद पर काम करने वाली महिला



प्रश्न 86 - ' आपके पुस्तकालय में बहुत ही अद्भुत पुस्तकें और उपन्यास हैं। ' इस वाक्य को विस्मयादि वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) आपके पुस्तकालय में कई भी अद्भुत पुस्तकें और उपन्यास नहीं हैं।

(ii) क्या आपके पुस्तकालय में बहुत ही अद्भुत पुस्तकें और उपन्यास हैं ?

(iii) अरे वाह ! आपके पुस्तकालय में बहुत ही अद्भुत पुस्तकें और उपन्यास हैं।

(iv) शायद आपके पुस्तकालय में बहुत ही अद्भुत पुस्तकें और उपन्यास हैं।

 

प्रश्न 87 - ' तुम नाच सीख रहे थे। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) शायद तुम नाच सीख रहे थे।

(ii) तुम कहाँ नाच सीख रहे थे ?

(iii) अरे ! तुम नाच सीख रहे थे।

(iv) तुम नाच नहीं सीख रहे थे।

 

प्रश्न 88 - ' अच्छा ! तो यह सब नुक्सान तुमने किया है। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

प्रश्न 89 - ' जिन वाक्यों से आशीष एवं शुभकामना आदि का ज्ञान होता है ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) निषेधात्मक वाक्य

 

प्रश्न 90 - ' शायद वह हिंदी भाषा से अधिक अपनी बोली को महत्व देता है । ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

प्रश्न 91 - ' अच्छे से प्रैक्टिस करने पर मैडल मिलता। ' इस वाक्य को ' संकेत वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अच्छे से प्रैक्टिस करने पर मैडल नहीं मिलता।

(ii) अरे ! अच्छे से प्रैक्टिस करने पर मैडल मिलता।

(iii) शायद अच्छे से प्रैक्टिस करने पर मैडल मिलता।

(iv) अच्छे से प्रैक्टिस करते ,तो मैडल मिल जाता।

 

 

प्रश्न 92 - ' यहाँ लाल रंग की पुस्तक पड़ी हुई है। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - लाल रंग की पुस्तक , विधेय - यहाँ पड़ी हुई है

(ii) उद्देश्य - लाल रंग , विधेय -  पड़ी हुई है

(iii) उद्देश्य - लाल पुस्तक , विधेय -  पड़ी हुई है

(iv) उद्देश्य - पुस्तक हैं , विधेय - यहाँ पड़ी हुई है

 


प्रश्न 93 - ' आज पिता जी हम सभी को बागीचे में घुमाने लाए थे। ' इस वाक्य को निषेध वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) क्या आज पिता जी हम सभी को बागीचे में घुमाने लाए थे ?

(ii) अरे ! आज पिता जी हम सभी को बागीचे में घुमाने लाए थे।

(iii) शायद आज पिता जी हम सभी को बागीचे में घुमाने लाएँगे।

(iv) आज पिता जी हम सभी को बागीचे में घुमाने नहीं लाए थे।

 

 

प्रश्न 94 - ' तुम्हारी बहन शादी में नहीं आई थी। ' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में बदलिए -

(i) तुम्हारी बहन शादी में क्यों नहीं आई थी ?

(ii) शायद तुम्हारी बहन शादी में नहीं आई थी।

(iii) अरे ! तुम्हारी बहन शादी में नहीं आई थी।

(iv) तुम्हारी बहन शादी में आई हुई थी।

 

 

प्रश्न 95 - '  अभी भी गरीबी और भष्टाचार का खोफ देशवासियों में शायद नहीं है। ' यह वाक्य किस प्रकार का वाक्य है -

(i) आज्ञा वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) इच्छा वाचक वाक्य

(iv) विस्मयादिबोधक वाक्य

 

 

प्रश्न 96 - ' जिन वाक्यों में कोई प्रश्न किया जाए या किसी से कोई बात पूछी जाए ' वहाँ अर्थ की दृष्टि से कौन सा वाक्य भेद होता है -

(i) संदेह वाचक वाक्य

(ii) संकेत वाचक वाक्य

(iii) विस्मयादिबोधक वाक्य

(iv) प्रश्न वाचक वाक्य

 

 

प्रश्न 97 - ' पकिस्तान भारत की पश्चिम दिशा में स्थित है। ' इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन सा वाक्य भेद है ?

(i) विधान वाचक वाक्य

(ii) संदेह वाचक वाक्य

(iii) प्रश्न वाचक वाक्य

(iv) आज्ञा वाचक वाक्य

 

 

98 . 'इस बार की दीपावली में मोहन अवश्य ही अपने माता - पिता से मिलने आएगा। ' इस वाक्य को ' निषेध वाचक ' वाक्य में बदल कर लिखिए -

(i) अरे ! इस बार की दीपावली में मोहन अवश्य ही अपने माता - पिता से मिलने आएगा।

(ii) इस बार की दीपावली में भी मोहन अपने माता - पिता से मिलने नहीं आएगा।

(iii) भगवान् करे इस बार की दीपावली में मोहन अवश्य ही अपने माता - पिता से मिलने आए।

(iv) शायद इस बार की दीपावली में मोहन अवश्य ही अपने माता - पिता से मिलने आएगा।

 


99 ' तुम कहाँ जाओगे। ' इस वाक्य में उद्देश्य और विधेय छाँट कर लिखिए -

(i) उद्देश्य - तुम , विधेय - कहाँ जाओगे

(ii) उद्देश्य - तुम , विधेय - जाओगे

(iii) उद्देश्य - कहाँ जाओगे , विधेय - तुम

(iv) उद्देश्य - वहाँ , विधेय - जाओगे

 

 

100 . 'मनत बड़े हो कर एक सफल डॉक्टर बनना चाहती है।' इस वाक्य को प्रश्न वाचक वाक्य में कैसे लिखा जाएगा -

(i) शायद मनत बड़े हो कर एक सफल डॉक्टर बनना चाहती है।

(ii) अरे ! मनत बड़े हो कर एक सफल डॉक्टर बनना चाहती है।

(iii) हे भगवान् मनत बड़े हो कर एक सफल डॉक्टर बनना चाहती है।

(iv) मनत बड़े हो कर एक सफल डॉक्टर क्यों बनना चाहती है ?

 


Sunday, 30 April 2023

MCQ रघुवीर सहाय (क) वसंत आया

                                         3. रघुवीर सहाय
                                          (क) वसंत आया 

जैसे बहन 'दा' कहती है 
ऐसे किसी बँगले के किसी तरु (अशोक ?) पर कोई चिड़िया कुऊकी 
चलती सड़क के किनारे लाल बजरी पर चुरमुराए पाँव तले
ऊँचे तरुवर से गिरे
बड़े-बड़े पियराए पत्ते 
कोई छह बजे सुबह जैसे गरम पानी से नहाई हो-
खिली हुई दवा आई. फिरको-सी आई, चली गई।
ऐसे, फुटपाथ पर चलते चलते चलते।
कल मैंने जाना कि वसंत आया। 
1. प्रस्तुत काव्यांश किस कविता से अवतरित है ?
(क) सत्य
(ख) वसंत आया
(ग) तोड़ो
(घ) तरुवर
उत्तर- (ख) वसंत आया

2. इस ऋतु में चिड़िया कहाँ कुहुकती है ?
(क) अशोक वृक्ष पर 
(ख) बगीचे में
(ग) सड़क पर
(घ) बजरी पर 
उत्तर- (क) अशोक वृक्ष पर 

3. 'पियराए' शब्द कैसा है ?
(क) तत्सम 
(ख) तद्भव
(ग) देशज
(घ) विदेशी
उत्तर- (ग) देशज

4. 'सुबह जैसे गरम पानी से नहाई हो' में किस अलंकार का प्रयोग है ?
(क) मानवीकरण 
(ख) उपमा
(ग) रूपक
(घ) अतिशयोक्ति
उत्तर- (क) मानवीकरण 

5. कवि ने कैसे जाना कि वसंत आ गया है ?
(क) पत्तों के गिरने से 
(ख) फुटपाथ पर चलते-चलते 
(ग) लाल बजरी से
(घ) धूप से
उत्त्तर- (ख) फुटपाथ पर चलते-चलते 

Wednesday, 26 April 2023

दुःख का अधिकार पाठ का सार

                         दुःख का अधिकार
                                                                                                               यशपाल 
पाठ का सार
‘दु:ख का अधिकार' एक व्यंग्यपूर्ण रचना है। इसमें इस बात पर दुःख प्रकट किया गया है कि लोग गरीबों के दुःख का दुःख नहीं समझते। हमारे देश में कुछ अभागे लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दुःख मनाने का भी अधिकार नहीं है।
पोशाक द्वारा स्तर निर्धारण हमारे समाज में हमारी पोशाक देखकर हमारा स्तर निर्धारित किया जाता है। मनुष्य को पहचान उसकी पोशाक से होती है। यहाँ पोशाक उसे अधिकार व दर्जा दिलाती है। कीमती पोशाक अनेक बंद दरवा खोल देता है। जीवन में कभी-कभी ऐसे क्षण भी आते हैं जब हम अपने वर्ग-भेद से झुककर गरीबों की मनोस्थिति को भी आँकते हैं? उन निचली श्रेणियों की अनुभूति मन को छूती है, परंतु पोशाक बंधन बनकर अड़चन डाल देती है। खास परिस्थितियों में हमारी पोशाक हमें झुकने से रोके रहती है।
लोगों का दुर्व्यवहार- खरबूजे बेचनेवाली घुटनों में मुँह छिपाकर डलिया में कुछ खरबूजे रखकर रो रही थी। उसको को देखकर कोई भी खरबूजे खरीदने के लिए आगे नहीं बढ़ रहा था। बाजार में खड़े लोग उसे धिक्कार रहे थे तथा तरह-तरह की बातें बना रहे थे। वे कह रहे थे कि सूतक लगे हुए हैं। एक आदमी ने घृणा से थूकते हुए कहा, "क्या खमाना है। जवान लड़के को मरे पूरा दिन नहीं बीता और यह बेहया दुकान लगा के बैठी है।" एक ने लापरवाही से कहा कि इन कमीनों का धर्म-ईमान कुछ नहीं बस रोटी का टुकड़ा ही सब कुछ है। परचून की दुकान चलानेवाले एक दुकानदार ने कहा- "इसे अपने धर्म-ईमान की चिंता नहीं है तो न सही परंतु इसे सूतक के तेरह दिनों में खरबूजे बेचकर दूसरों का धर्म-ईमान नहीं बिगाड़ना चाहिए।" बुढ़िया माँ की समस्या-लेखक ने पास-पड़ोस की दुकानों से पूछकर पता लगाया कि उसका 23 साल का लड़का भगवाना साँप के काटने से मर गया। वह शहर के पास डेढ़ बीघा समीन में खेती करके, परिवार का निर्वाह करता था। परसों सवेरे एक साँप ने उसे डस लिया। माँ ने ओझा को बुलाया। झाड़ना-फूँकना हुआ। नागदेव की पूजा की। दान-दक्षिणा दी । घर में जो अनाज और आटा था, वह दान-दक्षिणा में चला गया परंतु उसका पुत्र भगवाना बच न सका। सुबह होते ही बच्चे भूख से बिलबिलाने लगे। दादी ने उन्हें खाने के लिए खरबूजे दिए। वह बुखार से तप रही थी। कोई उधार देनेवाला नहीं था इसलिए वह रोते-रोते खरबूजे लेकर बेचने चल पड़ी थी। वहीं हमारे पड़ोस की एक संभ्रांत महिला पुत्र की मृत्यु के बाद अढ़ाई मास तक पलंग से उठ न सकी थी। उन्हें पह-पंद्रह मिनट बाद पुत्र-वियोग में मूर्छा आ जाती थी और मूर्छा न आने की अवस्था में आँखों से आँसू न रुकते थे। दो- दो डॉक्टर हरदम सिरहाने बैठे रहते थे। हरदम सिर पर बर्फ रखी जाती थी, शहर भर के लोगों के मन उस पुत्रः वियोगी माँ के लिए द्रवित हो उठे थे।
लेखक दोनों पुत्र-वियोगिनी माताओं की तुलना कर रहा था। उसके मन में विचार आया कि शोक करने और दुःख मनाने के लिए भी सुविधा और अधिकार दोनों चाहिए।





पाठ खेल-दिवस प्रश्न उत्तर

  पाठ

                                                          खेल-दिवस 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -

मौखिक -

(क) अभिषेक के मौसा जी ने उपहार में उसे क्या दिया ?

उत्तर- अभिषेक के मौसा जी ने उपहार में उसे 'आई-फोन' दिया।


(ख) सार्थक किस पर खेल खेलता था ?

उत्तर- सार्थक कंप्यूटर पर खेल खेलता था। 


(ग) अभिषेक के रोने का क्या कारण था ?

उत्तर- अभिषेक के रोने का कारण था कि वह इस वर्ष विद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किसी भी खेल में नहीं चुना गया। 


(घ) सभी बच्चे उदास क्यों थे ?

उत्तर- किसी भी खेल प्रतियोगिता में न चुने जाने पर सभी बच्चे उदास थे।


लिखित-

कुछ शब्दों में 

(क) सार्थक ने अभिषेक से क्या कहा ?

उत्तर- सार्थक ने अभिषेक से कहा कि तुम्हें तो पिछले वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था और तुम तो इस बार भी जीतोगे। 


(ख) अभिषेक के डर का क्या कारण था ?

उत्तर- अभिषेक के डर का कारण यह था कि वह अब खेल के मैदान में खेलने का अभ्यास नहीं कर रहा था। 


(ग) अभिषेक को रोते देखकर अध्यापिका जी ने क्या किया ?

उत्तर- अभिषेक को रोते देखकर अध्यापिका जो ने उसके रोने और हारने का कारण पूछा तथा उसे मैदान में खेले जाने वाले खेलों का महत्त्व समझाया।


(घ) स्वास्थ्य और प्रेरणा प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है ?

उत्तर- स्वास्थ्य एवं प्रेरणा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन खेलना आवश्यक है। इससे हमें अच्छा स्वास्थ्य, खेल भावना, परस्पर सहयोग, सहनशीलता, उत्साह और प्रतिस्पर्धा संबंधी सीख मिलती है।


(ङ) खेल का नाम सुनते ही हमारी आँखों के सामने कौन-सी तस्वीर उभरती है ?

उत्तर- खेल का नाम सुनते ही हमारी आँखों के सामने मैदान में पसीना बहाते और जी-जान लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को पछाड़ते खिलाड़ियों की तस्वीर उभरती है। 


ज़्यादा शब्दों में- 

(क) अध्यापिका सुमन ने चुनाव के लिए किन-किन खेलों को शामिल किया ?

उत्तर- अध्यापिका सुमन ने चुनाव के लिए दो सौ मीटर की दौड़, लंबीकूद, ऊँची कूद, रस्सी कूद, बाधा दौड़ और गोला फेंक आदि खेलों को शामिल किया।


(ख) आजकल के बच्चे खेल के लिए किन-किन उपकरणों का प्रयोग करते हैं ?

उत्तर- आजकल के बच्चे खेलने के लिए इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स का प्रयोग करते हैं; जैसे- वीडियो गेम, प्लेस्टेशन, कंप्यूटर और मोबाइल आदि।


(ग) मैदान में खेलों के माध्यम से हम क्या-क्या सीखते हैं ?

उत्तर- मैदान में खेलों के माध्यम से हम खेल-भावना, पारस्परिक सहयोग, सहनशीलता, उत्साह तथा प्रतिस्पर्धा को सीखते हैं। खेल हमें तन-मन से स्वस्थ रखते हैं तथा मोटापा, तनाव, अकेलापन आदि से बचाते हैं। 


(घ) इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर खेलने से क्या हानियाँ  हैं ?

उत्तर- इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स पर खेलने से सिर दर्द, तनाव, सुस्ती, अकेलापन, मोटापा तथा कम उम्र में आँखों पर चश्मा लग जाना आदि हानियाँ हैं। कुल मिलाकर इनसे हमारा स्वास्थ्य पूर्णतया दुष्प्रभावित होता है। 


(ङ) बच्चों ने अध्यापिका से क्या कहा ?

उत्तर- बच्चों ने अध्यापिका से कहा कि अब हम टी०वी०, मोबाइल और प्लेस्टेशन पर न खेलकर मैदान में ही पसीना बहाएँगे और स्वास्थ्य एवं खुशियाँ पाएँगे। अगले साल आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अवश्य ही प्रथम आएँगे।



Sunday, 9 April 2023

class 12 विष्णु खरे

विष्णु खरे

(क) एक कम

1. 1947 के बाद से
इतने लोगों को इतने तरीकों से आत्मनिर्भर 
मालामाल और गतिशील होते देखा है
    कि अब जब आगे कोई हाथ फैलाता है
    पच्चीस पैसे एक चाय या दो रोटी के लिए मेरे सामने एक ईमानदार आदमी औरत या बच्चा खड़ा है
   तो जान लेता हूँ
   मेरे सामने एक ईमानदार आदमी, औरत या बच्चा खड़ा है 
   मानता हुआ कि हाँ मैं लाचार हूँ कंगाल या कोढ़ी 
  या मैं भला-चंगा हूँ और कामचोर और
  एक मामूली धोखेबाज़ 
  लेकिन पूरी तरह तुम्हारे संकोच लज्जा परेशानी या गुस्से पर आश्रित
  तुम्हारे सामने बिलकुल नंगा निर्लज्ज और निराकांक्षी 
  मैंने अपने को हटा लिया है हर होड़ से
  मैं तुम्हारा विरोधी प्रतिद्वंद्वी या हिस्सेदार नहीं
  मुझे कुछ देकर या न देकर भी तुम
  कम से कम एक आदमी से तो निश्चित रह सकते हो। 
1. यह काव्यांश किस कविता से अवतरित है ?
  (क) एक कम  
  (ख) सत्य
  (ग) 1947 के बाद
  (घ) लोग
उत्तर: (क) एक कम  
2. 1947 के बाद कवि ने लोगों को क्या होते देखा ?
(क) आत्मनिर्भर
(ख) मालामाल
(ग) गतिशील
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (घ) उपर्युक्त सभी
13. पच्चीस पैसे के लिए हाथ फैलाने वाले व्यक्ति के बारे में कवि क्या जान लेता है ?
(क) वह ईमानदार है। 
(ख) वह बेईमानी है। 
(ग) वह भिखारी है।
(घ) वह कामचोर है
उत्तर : (क) वह ईमानदार है। 
4. हाथ फैलानेवाला को कैसा मानता है ?
(क) लाचार
(ख) कंगाल
(ग) कोढ़ी
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर: (घ) उपर्युक्त सभी
5. भिखारी सामने वाले का क्या नहीं है ? (ख) प्रतिद्वंद्वी
(क) विरोधी
(ख) प्रतिद्वंद्वी
(ग) हिस्सेदार
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर : (घ) उपर्युक्त सभी



(ख) सत्य 

1. हम कह नहीं सकते
   न  तो हममें कोई स्फुरण हुआ और न ही कोई ज्वर
   किंतु शेष सारे जीवन हम सोचते रह जाते हैं 
   कैसे जानें कि सत्य का वह प्रतिबिंब हममें समाया या नहीं
   हमारी आत्मा में जो कभी-कभी दमक उठता है
   क्या वह उसी की छुअन है
   जैसे
   विदुर कहना चाहते तो वहीं बता सकते थे 
   सोचा होगा माथे के साथ अपना मुकुट नीचा किए
   युधिष्ठिर ने 
   खांडवप्रस्थ से इंद्रप्रस्थ लौटते हुए।
1. यह काव्याश किस कविता से अवतरित है ?
(क) सत्य
(ख) बनारस
(ग) युधिष्ठिर
(घ) एक कम
उत्तर: (क) सत्य
2. इस कविता के रचयिता कौन है ?
(क) विष्णु खरे 
(ख) प्रीति खरे
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) रघुवीर सहाय
उत्तर: (क) विष्णु खरे 
3. सत्य की क्या अनुभूति हुई ?
(क) वह आया
(ख) कँपकँपी  हुई
(ग) ज्वर हुआ
(घ) कुछ नहीं
उत्तर: (घ) कुछ नहीं
4. 'कभी-कभी' में किस अलंकार का प्रयोग है ?
(क) दृष्टांत 
(ख) पुनरुक्ति
(ग) अनुप्रास
(घ) यमक
उत्तर: (ख) पुनरुक्ति
5. इस काव्यांश की भाषा क्या है ?
(क) खड़ी बोली
(ख) ब्रज 
(ग) अवधी
(घ) भोजपुरी
उत्तर:  (क) खड़ी बोली

2. जैसे शमी वृक्ष के तने से टिककर
     न पहचानने में पहचानते हुए विदुर ने धर्मराज को 
     निर्निमेष देखा था अंतिम बार
    और उनमें से उनका आलोक धीरे-धीरे आगे बढ़कर
    मिल गया था युधिष्ठिर में 
    सिर झुकाए निराश लौटते हैं हम
    कि सत्य अंत तक हमसे कुछ नहीं बोला
   हाँ हमने उसके आकार से निकलता वह प्रकाश-पुंज देखा था
   हम तक आता हुआ
  वह हममें विलीन हुआ या हमसे होता हुआ आगे बढ़ गया।
1. यह काव्यांश किस कविता से अवतरित है ?
   (क) सत्य 
   (ख) तोड़ो
   (ग) वसंत आया
   (घ) शमी वृक्ष
उत्तर:   (क) सत्य 
2. शमी वृक्ष के तने से कौन टिका था ?
  (क) युधिष्ठिर 
  (ख) विदुर
   (ग) अर्जुन
   (घ) भीम
उत्तर :   (ख) विदुर
3. आलोक किसमें मिल गया ?
    (क) युधिष्ठिर में 
    (ख) विदुर में
    (ग) वृक्ष में
    (घ) तने में
उत्तर:  (क) युधिष्ठिर में 
4. हम किस अवस्था में लौटते हैं ?
    (क) निराशावस्था में
    (ख) सिर झुकाए
    (ग) (क)- (ख) दोनों
    (घ) सामान्य
उत्तर:   (ग) (क)- (ख) दोनों
5. 'धीरे-धीरे' में कौन-सा अलंकार है ?
(क) पुनरुक्ति प्रकाश 
(ख) यमक 
(ग) श्लेष
(घ) उपमा
उत्तर: (क) पुनरुक्ति प्रकाश 




Saturday, 8 April 2023

साखी (कबीर) class 10


 साखी   (कबीर) 


पाठ का भावार्थ


   प्रस्तुत साखियाँ कबीरदास जी द्वारा रचित हैं । इन साखियों में कबीर ने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया है। कबीर फक्कड़, मस्तमौला और क्रांतिदर्शी कवि थे। उन्होंने अपनी पैनी नज़र और वाणी से बाह्य आडंबर पर तीखी चोट की है। अपने अनुभवजन्य ज्ञान को 'साक्षी' में प्रत्यक्ष करते हुए कबीर जीवन के परमोपयोगी और आवश्यक तथ्यों का ज्ञान देते हैं।


 • पहले दोहे में संयमित और मधुर वाणी के प्रयोग की आवश्यकता पर बल देना  ही कवि का उद्देश्य है।इस दोहे में उन्होंने बताया है कि कड़वी वाणी से दूसरों को दुःख होता हैं। अतः दूसरों को सुख पहुँचाने वाली व अपने मन को भी शीतलता पहुँचाने वाली मीठी वाणी बोलनी चाहिए। 


 • दूसरे दोहे में मृग और उसकी नाभि में स्थित कस्तूरी का उदाहरण देते हुए यह बताया गया है कि नाभि में कस्तूरी होने पर भी बाहर उसकी खुशबू से प्रभावित होकर उसे चारों ओर ढूँढ़ता है, उसी प्रकार प्रत्येक मन में राम का वास है, उसके लिए इधर-उधर भागना व्यर्थ है। ईश्वर तो हमारे अंतःकरण में ही निवास करते हैं। 


• तीसरे दोहे में अहंकार को ईश्वर की भक्ति व उसकी प्राप्ति में बाधक बताया गया है। ज्ञान रूपी दीपक का प्रकाश प्राप्त होते ही अहंकार व मोह का अंधकार समाप्त हो जाता है।


• चौथे दोहे में कहा गया है कि खाने और सोने को जीवन का सबसे बड़ा सुख मानकर सारा संसार खुश है। वह इनके सुखों में इवा हुआ है जबकि मोहमाया की नींद त्याग कर ज्ञान प्राप्त होने पर कबीर देखते हैं कि मरणशील मनुष्य इस क्षणभंगुर संसार में राम-विमुख होकर राम को भूल गया है। मनुष्य जीवन की गरिमा को नहीं समझते हैं इसलिए मनुष्य के अनमोल जीवन को नष्ट होते देखकर कबीर दुखी हो रहे हैं। 


• पाँचवें दोहे में कहा गया है कि विरह पीड़ा विष से भी घातक है। राम से प्रेम करनेवाला उसके विरह में जीवित नहीं बचता है यदि बच भी जाता है तो पागल हो जाता है। 


• छठे दोहे में कहा गया है कि अपने दोषों को बतानेवाले, देखनेवाले को आदर सहित अपने पास रखना चाहिए। इनकी आलोचना एक सच्चे हितचितक की भाँति हमारे स्वभाव के सभी दोषों व बुराइयों को बिना साबुन तथा पानी के ही दूर कर हमारे मन को निर्मल कर हमारा भला करती है।

• सातवें दोहे में बताया गया है कि जिसे ईश्वर प्रेम की लगन लग जाती है वही सच्चा पंडित कहलाता है। शास्त्र व वेद पढ़ने से कोई विद्वान नहीं बनता।


• आठवें दोहे में भगवद्ज्ञान से युक्त होकर कवि ने दूसरों को भी भगवद्भक्ति में रंग जाने के लिए प्रेरित किया है। भगवान की प्राप्ति होने पर भक्त व संत सब ओर प्रेम-ही-प्रेम की खुशबू फैलते हैं।