HINDI BLOG

रहीम के दोहे

रहीम के दोहे  अति लघु उत्तरीय प्रश्न 1. कवि रहीम के अनुसार प्रेम के धागे को किस प्रकार नहीं टूटने देना चाहिए? उत्तर-  कवि रहीम के अनुसार प्...

Sunday, 31 October 2021

MCQ Based On Samas /समास पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

 बहुविकल्पीय प्रश्न-
1.‘घुड़दौड़’ का समास-विग्रह बताइए  ?
(क)  घोड़े जैसी तेज़ दौड़   
(ख) घोड़े की दौड़
(ग) दौड़ने वाला घोड़ा   
(घ)  घोड़ा और दौड़
उत्तर- (ख) घोड़े की दौड़   

2. ‘दशानन’ में कौन-सा समास है  ?
(क) तत्पुरुष   
(ख) कर्मधारय   
(ग) बहुव्रीहि 
(घ) द्विगु
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि

3.‘चौराहा’ शब्द में कौन-सा समास है   ?
(क) कर्मधारय    
(ख) द्वंद्व   
(ग)  द्विगु  
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) द्विगु  

4.‘तिरंगा’ में कौन-सा समास है   ?
(क)  द्वंद्व     
(ख) द्विगु   
(ग) अव्ययीभाव  
(घ)  तत्पुरुष
उत्तर- (ख) द्विगु  

5.‘देव जो महान हैयह किस समास का उदाहरण है   ?
(क)  कर्मधारय    
(ख) बहुव्रीहि  
(ग) तत्पुरुष   
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क)  कर्मधारय    

6. ‘देशांतर’ में कौन-सा समास है ?
(क) द्वंद्व      
(ख) तत्पुरुष    
(ग) बहुव्रीहि   
(घ) द्विगु
उत्तर- (ख) तत्पुरुष  

7. 'राजपुत्र' में कौन-सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)    
(ख) द्विगु   
(ग) द्वंद्व  
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)

8. जिस समास का पूर्वपद(पहला पद) प्रधान हो, उसे कौन-सा समास कहते है   ?
(क) संबंध तत्पुरुष   
(ख) कर्मधारय 
(ग) अव्ययीभाव  
(घ)  द्वंद्व
उत्तर- (ग) अव्ययीभाव  

9 ‘योगदान’ में कौन-सा समास है   ?
(क) बहुव्रीहि     
(ख) अव्ययीभाव   
(ग) तत्पुरुष  (संबंध तत्पुरुष)
(घ)  कर्मधारय  
उत्तर- (ग) तत्पुरुष  (संबंध तत्पुरुष)

10 तत्पुरुष समास के कितने भेद होते है   ?
(क) 4    
(ख) 10   
(ग) 8   
(घ) 6
उत्तर- (घ) 6

11 समास कितने भेद होते है   ?
(क) तीन   
(ख) नौ   
(ग) छः   
(घ) आठ
उत्तर- (ग) छः   

12. 'अगोचर' में कौन-सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव      
(ख) पंचमी तत्पुरुष
(ग) नञ्  तत्पुरुष 
(घ)  कर्मधारय
उत्तर-(ग) नञ् तत्पुरुष 

13. 'मृगनयन' में कौन-सा समास है  ?
(क) तत्पुरुष     
(ख) द्वंद्व   
(ग) कर्मधारय  
(घ)  द्विगु
उत्तर- (ग) कर्मधारय  

14. 'यथाक्रम' में कौन-सा समास है   ?
(क) कर्मधारय    
(ख) अव्ययीभाव  
(ग) तत्पुरुष   
(घ)  द्विगु
उत्तर- (ख) अव्ययीभाव  

15. 'राधा-कृष्ण' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्वंद्व      
(ख) द्विगु   
(ग) तत्पुरुष   
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) द्वंद्व  

16. 'वनवास' में कौन-सा समास है   ?
(क)  द्वंद्व    
(ख) कर्मधारय  
(ग) अव्ययीभाव  
(घ) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष)
उत्तर- (घ) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष)

17. 'पंचवटी' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्वंद्व    
(ख)  द्विगु  
(ग) कर्मधारय   
(घ)  तत्पुरुष
उत्तर- (ख) द्विगु

18. 'अनायास' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्वंद्व     
(ख) द्विगु   
(ग) कर्मधारय   
(घ) नञ् तत्पुरुष समास 
उत्तर- (घ) नञ् तत्पुरुष समास 

19. 'चक्रपाणि' में कौन-सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव      
(ख) तत्पुरुष   
(ग) बहुव्रीहि   
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि 

20. जिस समास में उत्तर पद प्रधान हो, वह समास कहलाता है -
(क) अव्ययीभाव     
(ख) तत्पुरुष   
(ग) बहुव्रीहि  
(घ  द्वंद्व
उत्तर- (ख) तत्पुरुष 

21. 'नवाभूषण' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्विगु     
(ख) द्वंद्व  
(ग) कर्मधारय 
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) कर्मधारय 

22. 'साग-पात' में समास है -
(क)  द्विगु    
(ख) अव्ययीभाव 
(ग) द्वंद्व 
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (ग) द्वंद्व

23. 'देवासुर' में समास है -
(क) तत्पुरुष     
(ख) बहुव्रीहि 
(ग) द्वंद्व  
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (ग) द्वंद्व

24. 'देशप्रेम' में समास है -
(क) तत्पुरुष   
(ख)  द्विगु   
(ग) बहुव्रीहि 
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) तत्पुरुष 

25. 'कन्यादान' में समास है-
(क)  तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)     
(ख)  द्विगु   
(ग) कर्मधारय
(घ)   द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संबंध तत्पुरुष)   

26. 'चवन्नी' में समास है-
(क)  द्विगु     
(ख)  द्वंद्व  
(ग) अव्ययीभाव  
(घ)   तत्पुरुष
उत्तर- (क)  द्विगु

27. 'विषधर' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्विगु  
(ख) द्वंद्व
(ग) कर्मधारय 
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (घ)  बहुव्रीहि

28. जिस समास में दोनों खंड प्रधान हों, वह समास क्या कहलाता है   ?
(क) बहुव्रीहि      
(ख) अव्ययीभाव समास
(ग) द्वंद्व समास  
(घ) तत्पुरुष समास
उत्तर- (ग) द्वंद्व समास 

29. 'घनश्याम' में कौन सा समास है   ?
(क)  द्वंद्व     
(ख) अव्ययीभाव 
(ग) बहुव्रीहि
(घ)  कर्मधारय
उत्तर- (ग) बहुव्रीहि

30. जिस समास में दोनों खंड अप्रधान हो वह समास क्या कहलाता है   ?
(क) द्वंद्व    
(ख) बहुव्रीहि  
(ग) अव्ययीभाव  
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ख) बहुव्रीहि

31.'दही-बड़ा' में कौन-सा समास है   ?
(क) कर्मधारय    
(ख)  द्वंद्व   
(ग) द्विगु  
(घ)  तत्पुरुष
उत्तर- (क) कर्मधारय

32. 'नरोत्तम' में कौन-सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष(अधिकरण तत्पुरुष)    
(ख) कर्मधारय
(ग) अव्ययीभाव  
(घ)  द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अधिकरण तत्पुरुष) 

33. 'चिड़ीमार' में कौन-सा समास है  ?
(क) बहुव्रीहि   
(ख) कर्मधारय  
(ग) तत्पुरुष (कर्म तत्पुरुष)
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (ग) तत्पुरुष (कर्म तत्पुरुष)

34. 'त्रिलोचन' में कौन सा समास है   ?
(क) बहुव्रीहि    
(ख) तत्पुरुष  
(ग) द्वंद्व   
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (क) बहुव्रीहि

35. 'मृगेंद्र' में कौन-सा समास है    ?
(क) अव्ययीभाव    
(ख)  तत्पुरुष
(ग)  द्वंद्व  
(घ)  बहुव्रीहि
उत्तर- (घ) बहुव्रीहि

36. 'प्रधानमंत्री' में कौन-सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव  
(ख) बहुव्रीहि   
(ग) तत्पुरुष  
(घ) कर्मधारय 
उत्तर- (घ) कर्मधारय 

37. 'मृत्युंजय' में कौन-सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष (अलुक तत्पुरुष समास)    
(ख) बहुव्रीहि   
(ग) अव्ययीभाव 
(घ) द्वंद्व
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अलुक तत्पुरुष समास)

38. 'नवरात्र' में कौन-सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष   
(ख) द्विगु  
(ग) कर्मधारय  
(घ)  बहुव्रीहि
उत्तर- (ख) द्विगु  

39. 'सप्तसिंधु' में समास है-
(क)  द्विगु   
(ख) तत्पुरुष   
(ग) कर्मधारय 
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (क) द्विगु 

40. 'असंभव' में समास है-
(क)  द्विगु   
(ख) नञ तत्पुरुष समास  
(ग) कर्मधारय 
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (ख) नञ तत्पुरुष समास 

41. ‘देशांतर’ में कौन-सा समास है   ?
(क) द्वंद्व    
(ख) तत्पुरुष    
(ग ) बहुव्रीहि   
(घ) द्विगु
उत्तर- (ख) तत्पुरुष

42. 'पंचवटी' में कौन-सा समास है   ?
(क) बहुव्रीहि     
(ख) कर्मधारय   
(ग) द्विगु  
(घ)  तत्पुरुष
उत्तर- (ग) द्विगु

43. 'चंद्रमुख' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्विगु    
(ख) तत्पुरुष   
(ग) कर्मधारय  
(घ) बहुव्रीहि
उत्तर- (ग) कर्मधारय

44. 'कनकलता' में कौन-सा समास है   ?
(क) द्विगु   
(ख) कर्मधारय  
(ग) बहुव्रीहि 
(घ) तत्पुरुष
उत्तर- (ख) कर्मधारय

45. 'देहलता' में कौन सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष     
(ख) बहुव्रीहि   
(ग) द्विगु   
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (घ) कर्मधारय

46. 'परमानंद' में कौन सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष    
(ख) कर्मधारय    
(ग) बहुव्रीहि 
(घ)  द्विगु
उत्तर- (ख) कर्मधारय

47. 'अनुरुप' में कौन सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव     
(ख) द्वंद्व   
(ग) द्विगु 
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) अव्ययीभाव

48. 'प्रतिकूल' में कौन सा समास है   ?
(क) द्विगु     
(ख) द्वंद्व   
(ग) कर्मधारय  
(घ) अव्ययीभाव
उत्तर- (घ) अव्ययीभाव

49. 'करुणापूर्ण' में कौन सा समास है   ?
(क) अव्ययीभाव    
(ख) तत्पुरुष   
(ग) कर्मधारय (करण तत्पुरुष)
(घ)  द्वंद्व
उत्तर- (ख) तत्पुरुष (करण तत्पुरुष)

50. 'यज्ञशाला' में कौन सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष (संप्रदान तत्पुरुष)   
(ख) द्वंद्व  
(ग) द्विगु  
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (संप्रदान तत्पुरुष)   

51. 'धनहीन' में कौन सा समास है   ?
(क) द्विगु     
(ख) द्वंद्व   
(ग) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (ग) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष) 

52. 'पापमुक्त' में कौन सा समास है   ?
(क) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)     
(ख) द्वंद्व   
(ग) बहुव्रीहि 
(घ) कर्मधारय
उत्तर- (क) तत्पुरुष (अपादान तत्पुरुष)     


Saturday, 30 October 2021

Class 9 दुःख का अधिकार -गद्यांशों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न/ Dukh Ka Adhikar- Passage Based Multiple Choice Questions

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH
निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए -
I. मनुष्य की पोशाक उन्हें विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती है। प्रायः पोशाक ही समाज में मनुष्य का अधिकार और उसका दर्जा निश्चित करता है। हमारे लिए अनेक बंद दरवाजे खोल देती है, परन्तु कभी ऐसा भी स्थिति आ जाता है कि हम जरा नीचे झुककर समाज की निचली श्रेणियों की अनुभूति को समझना चाहते हैं, उस समय यह पाशाक ही बंधन और अड़चन बन जाती है। जैसे वायु की लहर की हुई पतंग को सहसा भूमि पर नहीं गिर जाने देतीं, उसी तरह खास परिस्थितियों में हमारी पोशाक हमें झुक सकने से रोके रहती है। 
1.मनुष्य की पोशाक क्या काम करती है ?  
(i) विभिन्न जातियों में बाँट देती है, समाज में उनका दर्जा निश्चित करती है ।
(ii) विभिन्न धर्मों में बाँट देती है, परिवार में उनका दर्जा निश्चित करती है । 
(iii) विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती है, समाज में उनका दर्जा निश्चित करती है। 
(iv) विभिन्न वर्गों में बाँट देती है, समाज करती है । 
उत्तर- (iii) विभिन्न श्रेणियों में बाँट देती है, समाज में उनका दर्जा निश्चित करती है।
 
2. पोशाक के कारण मनुष्य को क्या अड़चन होती है ? 
(i) मनुष्य निम्न श्रेणी के लोगों से बात नहीं करता है । 
(ii) मनुष्य को अहंकार हो जाता है । 
(iii) मनुष्य निम्न जाति वर्ग का अपमान करता है । 
(iv) मनुष्य भेद-भाव के चक्कर में पड़ जाता है । 
उत्तर- (i) मनुष्य निम्न श्रेणी के लोगों से बात नहीं करता है। 

3. लेखक के अनुसार पोशाक से मनुष्य के बंद दरवाज खुल जाते हैं ? 
(i) अच्छी पोशाक से लोग आकर्षित हो जाते हैं । 
(ii) अच्छी पोशाक से लोग बार - बार देखने लगते हैं । 
(iii) अच्छी पोशाक से लोग देखकर आपस में बातचीत करते है । 
(iv) अच्छी पोशाक से समाज में उसका आदर-सत्कार करते है । 
उत्तर - (iv) अच्छी पोशाक से समाज में उसका आदर-सत्कार करते है । 

4. 'अधिकार' शब्द में उपसर्ग बताइए-
(i) अध
(ii) अधि 
(iii) धिकार 
(iv) अधिक 
उत्तर- (ii) अधि 

5. अड़चन' शब्द का अर्थ है-
(i) विघ्न 
(ii) संपन्न  
(iii) अबाधित  
(iv) अरुकावट 
उत्तर- (i) विघ्न

II. बाजार में, फुटपाथ पर कुछ खरबूज डलिया में और कुछ जमीन पर बिक्री के लिए जान पड़ते थे। खरबूजों के समीप एक अधेड़ उम्र को औरत बैठी रो रही थी। खरबूजे बिक्री के लिए थे, परन्तु उन्हें खरीदने के लिए कोई कैसे आगे बढ़ता है ? खरबूजों को बेचने वाली तो कपड़ों से मुँह छिपाए सिर को घुटनों पर रख फफक- फफक कर रो रही थी। पड़ोस को दुकानों के तख्तों पर बैठे या बाजार में खड़े लोग घृणा से उसी स्त्री के संबंध में बात कर रहे थे। उस स्त्री का रोना देखकर मन में एक व्यथा-सी उठी, पर उसके रोने का कारण जानने का उपाय क्या था ? 
1. खरबूजे कहाँ रखे थे ? 
(i) सड़क पर 
(ii) दुकान पर 
(iii) ढकेल पर
(iv) फुटपाथ पर  
 उत्तर- (iv) फुटपाथ पर  

2.अधेड़ स्त्री क्यों रो रही थी ? 
(i) उसका लड़का अस्वस्थ था। 
(ii) उसके लड़के को चोट लगी थी। 
(iii) उसका लड़का लापता हो गया था। 
(iv) उसका लड़का मर गया था। 
उत्तर- (iv) उसका लड़का मर गया था। 

3. दुकान के तख्तों पर बैठे लोग क्या बातें कर रहे थे ? 
(i) घृणा से उस स्त्री के संबंध में बातें कर रहे थे। 
(ii) उस स्त्री को देखकर ठहाके लगा रहे थे। 
(iii) उस स्त्री को मारने-पीटने को कह रहे थे। 
(iv) उस स्त्री से हँसी-मजाक कर रहे थे। 
उत्तर- (i) घृणा से उस स्त्री के सम्बन्ध में बातें कर रहे थे।

4.बुढ़िया को रोता देख लेखक की दशा क्या थी ?  
(i) उसके मन में एक हूक उठी। 
(ii) उसके मन में जिज्ञासा उठी। 
(iii) उसके मन में एक व्यथा उठी। 
(iv) उसके मन में सांत्वना की भावना उठी। 
उत्तर- (iv) उसके मन में सांत्वना की भावना उठी। 

5. 'घृणा' शब्द का अर्थ है- 
(i) क्रोध 
(ii) व्यथा  
(iii) नफरत 
(iv) खुशी
उत्तर- (iii) नफरत

III. परचून की दुकान पर बैठे लालाजी ने कहा, "अरे भाई, उनके लिए मरे जिए का कोई मतलब न हो, पर दूसरे के धर्म ईमान ख्याल करना चाहिए। जवान बेटे के मरने पर तेरह दिन का सूतक होता है और वह यहाँ सड़क पर बाजार में आकर खरबूजे बेच गई। हजार आदमी आते जाते हैं। कोई क्या जानता है कि इसके घर में सूतक है। कोई इसके खरबूजे खा ले तो उसका ईमान-धर्म रहेगा ? क्या अँधेर है ?"  
1. सूतक कितने दिन का होता है ? 
(i) बारह दिन का । 
(ii) ग्यारह दिन का । 
(iii) तेरह दिन का । 
(iv) दस दिन का । 
उत्तर- (iii) तेरह दिन का । 

2. बुढ़िया के खरबूजे खा लेने पर लालाजी के अनुसार क्या हो सकता है ?
(i) पेट खराब हो सकता है । 
(ii) रोगी हो सकता है । 
(iii) ईमान-धर्म भ्रष्ट हो सकता है । 
(iv) धर्म पर प्रभाव पड़ सकता है । 
उत्तर- (iii) ईमान-धर्म भ्रष्ट हो सकता है । 

3. लालाजी ने क्या व्यंग्य किया ? 
(i) कोई मरे-जिए इन्हें मतलब नहीं है। 
(ii) दूसरे के धर्म-ईमान का ख्याल नहीं है। 
(iii) पुत्र को मरे अभी तेरह दिन पूरे नहीं हुए हैं। 
(iv) उपर्युक्त सभी ।
 उत्तर- (iv) उपर्युक्त सभी ।
 
4. 'जवान' शब्द का विलोम है -
(i) वयस्क  
(ii) अधेड़
(iii) बूढ़ा  
(iv) नौजवान 
उत्तर- (iii) बूढ़ा  

5. 'आदमी' शब्द का स्त्रीलिंग है-
(i) लड़की 
(ii) बालिका
(iii) पुत्री
(iv) औरत   
उत्तर- (iv) औरत   

IV. लड़का परसों सुबह मुँह-अँधेरे बेलों में से पके खरबूजे चुन रहा था। गोली मेड़ की तरावट में विश्राम करते हुए एक साँप पर लड़के का पैर पड़ गया। साँप ने लड़के को डस लिया। लड़के को बुढ़िया माँ बावली होकर ओझा को बुला लाई, झाड़ना फेंकना हुआ। नागदेव की पूजा हुई। पूजा के लिए दान-दक्षिणा चाहिए। घर में जो कुछ आटा और अनाज था, दान-दक्षिणा में उठ गया। माँ, बहू और बच्चे भगवाना से लिपट-लिपटकर रोए पर भगवाना जो एक दफे चुप हुआ फिर न बोला। 
जिंदा आदमी नंगा रह सकता है। परन्तु मुर्दे को नंगा कैसे विदा किया जाए ? उसके लिए तो बजाज की दुकान से नया कपड़ा लाना ही होगा, चाहे उसके माँ के हाथों की छन्नी ककना ही क्यों न बिक जाएँ । 

1. जिंदा आदमी और मुर्दे में लेखक ने क्या अन्तर बताया है ? 
(i) जिंदा आदमी नंगा नहीं रहता, मुर्दा नंगा रह सकता है। 
(ii) जिंदा आदमी कपड़े पहन सकता है, मुर्दा नहीं। 
(iii) जिंदा आदमी को वस्त्र पहनाते हैं, मुर्दे को नहीं । 
(iv) जिंदा आदमी नंगा भी रह सकता है, मुर्दा नहीं । 
उत्तर- (iv) जिंदा आदमी नंगा भी रह सकता है, मुर्दा नहीं। 

 2. 'छन्नी ककना' का अर्थ है-
(i) बर्तन  
(ii) पदार्थ 
(iii) ताँबा 
(iv) जेवर
उत्तर- (iv) जेवर

 3.भगवाना की मृत्यु का क्या कारण था ? 
(i) सिर में चोट लगना।
(ii) तेज बुखार आना। 
(iii) कोई दुर्घटना होना। 
(iv) साँप का काटना।
उत्तर- (iv) साँप का काटना।
 
4. 'भगवान जो एक दफा चुप हुआ तो फिर न बोला।' क्यों ? 
(i) वह मर गया था। 
(ii) वह क्रोधित हो गया था। 
(iii) वह घर से भाग गया था। 
(iv) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर- (i) वह मर गया था। 

5. बेटे को बचाने के लिए बुढ़िया माँ ने क्या-क्या किया ?
(i) ओझा को बुलाया। 
(ii) नाग-देवता की पूजा की। 
(iii) दान-दक्षिणा दी। 
(iv) उपर्युक्त सभी। 
उत्तर- (iv) उपर्युक्त सभी।

Sunday, 24 October 2021

Class 7 अपठित गद्यांश के उदाहरण /Apthit Gdyansh

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH
अपठित गद्यांश 
निम्नलिखित अपठित गद्यांशों को ध्यान से पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए - 
1. पौष्टिक भोजन जीवन के लिए बहुत आवश्यक है । हमारे परंपरागत पौष्टिक भोजन का संबंध केवल जीभ और पेट से न होकर संपूर्ण शरीर व स्वास्थ्य से होता था । उसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता था, किंतु वर्तमान के भागमभाग भरे जीवन में हम जिस जंक फूड का सेवन बहुतायत में कर रहे हैं, वह केवल जीभ के लिए अच्छा है, उसका अधिक सेवन न तो पेट के लिए अच्छा है और न ही सेहत के लिए । इसी कारण आज का आदमी मोटापे, रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि से ग्रस्त दिखाई दे रहा है। अगर सच कहा जाए तो आदमी जंक फ़ूड को नहीं, बल्कि जंक फूड आदमी को खा रहा है । जंक फ़ूड में प्रयोग मैदा, केमिकल्स चिकनाई पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालते हैं । इसका सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है । यदि विद्यार्थी जीवन में बच्चे जंक फ़ूड का सेवन कम करेंगे, तो उनकी बुद्धि का विकास भी अच्छी तरह हो सकेगा क्योंकि रिसर्च बताती है कि जंक फ़ूड के अधिक सेवन से बुद्धि का विकास भी प्रभावित होता है। अतः समय रहते हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि अपने परंपरागत पौष्टिक भोजन द्वारा ही हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन सकेंगे। 
एक अंक वाले प्रश्न -
(क) जंक फूड पर किया गया शोध क्या बताता है ? 
उत्तर- जंक फूड पर किया गया शोध यह बताता है कि जंक फ़ूड के अधिक सेवन से बुद्धि का विकास प्रभावित होता है।
(ख) हमें समय रहते कौन-सी बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए ? 
उत्तर-हमें समय रहते यह समझ लेनी चाहिए कि अपने परंपरागत पौष्टिक भोजन द्वारा ही हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन सकते हैं। 
(ग) पुष्ट में इक प्रत्यय जोड़कर बना शब्द गद्यांश से छाँटकर लिखिए । 
उत्तर- पुष्ट + इक = पौष्टिक
(घ) गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक लिखिए ।
उत्तर-गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक है -पौष्टिक आहार।  
 दो अंक वाले प्रश्न-
(क) पौष्टिक भोजन क्यों आवश्यक होता है ? 
उत्तर- पौष्टिक भोजन जीवन के लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि पौष्टिक भोजन का संबंध केवल जीभ और पेट से न होकर संपूर्ण शरीर व स्वास्थ्य से होता है । पौष्टिक भोजन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। 
(ख) ऐसा क्यों कहा गया है कि आदमी जंक फूड को नहीं, बल्कि जंक फूड आदमी को खा रहा है ?
उत्तर- आदमी जंक फूड को नहीं, बल्कि जंक फूड आदमी को खा रहा है ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि आज आदमी मोटापे, रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। 
(ग) आपको बहुत भूख लगी है और आपके सामने पौष्टिक भोजन व जंक फूड दोनों रखे हों, लेकिन उनमें से आप केवल एक चुन सकते हों, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों ?
उत्तर- हम पौष्टिक भोजन को ही चुनेंगे क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता साथ ही यह पौष्टिक और खाने में स्वादिष्ट भी होगा।  

2. विद्यार्थी जीवन में बालक जो आदतें सीख लेता है, वे आजीवन उसके साथ रहती हैं। अच्छी आदतें उसे भविष्य का एक आदर्श नागरिक बना देती हैं, समाज ऐसे नागरिक को पाकर धन्य हो जाता है, जबकि बुरी आदतें उसे उस राह पर ले जाती हैं, जिस पर चलने वाले लोग समाज के लिए हमेशा एक परेशानी बने रहते परोपकार, दया, त्याग, भाईचारा, संवेदनशीलता और नारी के प्रति सम्मान की भावना जैसे गुण इंसान को हमेशा इंसान बनाए रखते हैं , उसे कभी हैवान नहीं बनने देते, जबकि बुरी आदतें इंसान को हैवान बना देती हैं । इसलिए जरूरी है कि विद्यालय और माता-पिता अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएँ । विद्यार्थी विद्यालय और घर-परिवार से अधिक-से-अधिक अच्छी आदतें सीखकर समाज में जाएँ, ताकि समाज को इनसान के रूप में इंसान ही दिखाई दें , इंसान के रूप में उनमें कोई हैवान या भेड़िया न छिपा हो ।
एक अंक वाले प्रश्न
(क) किनके कारण एक इंसान हैवान बन जाता है ? 
उत्तर- बुरी आदतों के ही कारण एक इंसान हैवान बन जाता है। 
(ख) विद्यालय और माता-पिता की किस ज़िम्मेदारी की बात गद्यांश में कही गई है ? 
उत्तर-बच्चे विद्यालय और माता-पिता से अधिक-से-अधिक अच्छी आदतें सीखकर ही समाज में जाएँ। 
(ग) 'विद्यार्थी' या 'परोपकार' शब्द का संधि-विच्छेद कीजिए। 
उत्तर- विद्यार्थी -विद्या+अर्थी, परोपकार- पर+उपकार।
(घ) गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
उत्तर- अच्छी आदतों का महत्त्व। 
दो अंक वाले प्रश्न 
(क) विद्यार्थी जीवन का बालक पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर- विद्यार्थी जीवन में बालक पर उसकी आदतों का गहरा प्रभाव पड़ता है। बालक जो आदतें सीख लेता है, वे आदतें आजीवन उसके साथ रहती हैं। अच्छी आदतें उसे भविष्य का एक आदर्श नागरिक बना देती हैं।  
(ख) इंसान किन गुणों से इंसान बना रह सकता है ? 
उत्तर-परोपकार, दया, त्याग, भाईचारा, संवेदनशीलता और नारी के प्रति सम्मान की भावना जैसे गुणों से इंसान हमेशा इंसान बना रहता है। 
(ग) आप कैसा समाज चाहते हैं ? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर-  हम ऐसा समाज चाहते हैं जहाँ हर इंसान के रूप में इंसान ही दिखाई दे, जहाँ इंसान के रूप में उनमें छिपा कोई हैवान या भेड़िया न हो ।

Friday, 20 August 2021

MCQ CLASS10 -AB KAHAN DUSRON KE DUKH SE DUKHI HONE WALEY/अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुखी होने वाले ----- बहुविकल्पीय प्रश्न

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH

पाठ- अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुखी होने वाले 
बहुविकल्पीय प्रश्न

 1.बाइबिल में किसे समस्त प्राणी जीव का बादशाह माना गया है ?

(i) नूह
(ii) शेख अयाज़
(iii) सोलोमेन
(iv) निदा फ़ाज़ली


उत्तर - (iii)
सोलोमेन

Thursday, 19 August 2021

MCQ CLASS 12 CORE... BHAKTIN /भक्तिन- महादेवी वर्मा ...... बहुविकल्पीय प्रश्न

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH
भक्तिन -  महादेवी वर्मा 
बहुविकल्पीय प्रश्न 

 1. भक्तिन का परिवार द्वारा रखा गया नाम क्या था ?
(i) दुर्गा 
(ii) लक्ष्मी 
(iii) रूपा 
(iv) पार्वती

उत्तर- (ii) लक्ष्मी 

 2. भक्तिन किससे सेवा-धर्म में स्पर्धा करने वाली थी ?
(i) राम 
(ii) भरत 
(iii) हनुमान 
(iv) शबरी 

उत्तर- (iii) हनुमान 

3.पति के देहांत के समय भक्तिन की उम्र कितनी थी ?
(i) उन्नीस 
(ii) बाइस  
(iii) अठाइस 
(iv) उनतीस 
उत्तर-(iv) उनतीस 

4. कपाल कुंचित रेखाओं का अर्थ है -
(i) भाग्य द्वारा मस्तक पर सिकड़ी रेखाएँ खींचना 
(ii) भाग्य द्वारा हाथ पर सीधी रेखाएँ खींचना 
(iii) भाग्य द्वारा मस्तक पर सीधी रेखाएँ खींचना 
(iv) उपर्युक्त सभी
 
उत्तर-(i) भाग्य द्वारा मस्तक पर सिकड़ी रेखाएँ खींचना 

5. विवाह से समय भक्तिन की उम्र क्या थी ?
(i) पाँच  वर्ष 
(ii) दस वर्ष 
(iii) बारह वर्ष 
(iv) पंद्रह वर्ष
 
उत्तर- (i) पाँच  वर्ष 

6.भक्तिन को किस से डर लगता था ?
(i) शेर से 
(ii) लेखिका से 
(iii) कारागार से 
(iv) संसार 
उत्तर-(iii) कारागार से

7.भक्तिन किस कद-काठी थी ?
(i) दुबली 
(ii) मोटी 
(iii) लंबी 
(iv)छोटी 

उत्तर-(iv)छोटी 

8. भक्तिन क्या नहीं बन सकती थी ?
(i) महादेवी वर्मा 
(ii) मीराबाई 
(iii) एकनाथ 
(iv) सत्यवादी हरिश्चंद्र

उत्तर-(iv) सत्यवादी हरिश्चंद्र

9. किस आयु में भक्तिन का गोना हुआ था ?
(i) 5 वर्ष की उम्र में 
(ii) 7 वर्ष की उम्र में 
(iii) 9 वर्ष की उम्र में 
(iv) 11  वर्ष की उम्र में 

उत्तर-(iii) 9 वर्ष की उम्र में

10.भक्तिन का यह नाम किसने रखा था ?
(i) पिता ने 
(ii) सौतेली माँ ने 
(iii) महादेवी वर्मा ने 
(iv) लोगों ने 

उत्तर-(iii) महादेवी वर्मा ने 

11. भक्तिन कितनी पुत्रियाँ थीं ?
(i) एक 
(ii) दो 
(iii) तीन 
(iv) एक भी नहीं 

उत्तर- (iii) तीन 

12. भक्तिन संस्मरणात्मक कहाँ से लिया गया है ?
(i) स्मृति की रेखाओं से 
(ii) समृद्धि की रेखाओं से 
(iii) स्मृति की कल्पनाओं से 
(iv) आत्मपरिचय 

उत्तर- (i) स्मृति की रेखाओं से 

13.भक्तिन के पति की आयु मृत्यु के समय कितनी थी ?
(i) 30  
(ii) 32 
(iii) 34 
(iv) 36 
 
उत्तर- (iv) 36 
 
14. भक्तिन का नामकरण क्या देखकर लेखिका ने किया था ?
(i) उसका स्वभाव देखकर 
(ii) उसकी कंठी माला देखकर 
(iii) उसका पूजा-पाठ देखकर 
(iv) उसका रूप सौंदर्य देखकर

उत्तर- (ii) उसकी कंठी माला देखकर 

15.भक्तिन का प्रभाव पड़ने से लेखिका कैसी हो गई ?
(i) अनपढ़ 
(ii) आलसी 
(iii) देहाती 
(iv) डरपोक
 
उत्तर- (iii) देहाती
 
16.लेखिका जब भक्तिन को पुकारती थीं, तब वह किस तरह उत्तर देती थी ?
(i) जी 
(ii) आँय  
(iii) हाँ जी 
(iv) आई मालकिन

उत्तर- (ii)आँय  

17.भक्ति के होंठ कैसे थे ?
 (i) पतले 
(ii) बहुत मोटे 
(iii) कटे-फटे 
(iv) लटके हुए 

उत्तर- (i) पतले 

18. लेखिका की हिरनी का नाम था-
(i) मोहनी 
(ii) सुंदरी 
(iii) सोना 
(iv) वसंती 

उत्तर-(iii) सोना 

19. भक्तिन को कारावास कैसा प्रतीत होता था ?
(i) इंद्रलोक की तरह  
(ii) यमलोक की तरह 
(iii) अपने घर की तरह 
(iv) अपने सुसराल की तरह 

उत्तर-(ii) यमलोक की तरह 

20.भक्तिन की कहानी कैसी कहानी है ?
(i) सुखद 
(ii) अधूरी 
(iii) पूरी 
(iv) दुखद 

उत्तर- (iv) दुखद 

21. अपने परिवार में लेखिका किस कारण से प्रख्यात थी ?
(i) दया-भावना के कारण 
(ii) पाक-कला में निपुण होने के कारण 
(iii) पशु-पक्षी पालने के कारण 
(iv) गायन-कला में निपुण होने के कारण 

उत्तर-(iii) पशु-पक्षी पालने के कारण 

22. भक्तिन की घुटी हुई चाँद किससे ढकी हुई थी, जब वह शहर आई थी ?
(i) मोटी मैली धोती से 
(ii) फ़टी चादर से 
(iii) बड़ी चुनरी से 
(iv) साड़ी के पल्लू से 

उत्तर-(i) मोटी मैली धोती से
 
23.लेखिका ने शहर और देहात के जीवन के अंतर पर विचार क्या पढ़ते समय किया ?
(i) पतंजलि सूत्र 
(ii) ज्ञानसूत्र 
(iii) न्यायसूत्र 
(iv) काव्य सूत्र 

उत्तर-(iii) न्यायसूत्र 

24.कौन सिकुड़ कर महादेवी वर्मा के तकिए पर सोया करता था  ?
(i) गोरा  
(ii) वसंत 
(iii) गोधूलि 
(iv) सोना 

उत्तर- (iii)गोधूलि 

25.विचित्र समझदारी की झलक भक्तिन के किस अंग में विद्यमान थी- 
(i) उसकी होठों के कोनों में 
(ii) उसके विश्वास भरे कंठ में 
(iii) उसकी ऊँची आवाज़ में 
(iv) उसकी छोटी आँखों में 

उत्तर- (iv) उसकी छोटी आँखों में 

26.'तीरथ गए मुंडाए सिद्ध' - यह पंक्ति किसके द्वारा कही गई थी ?
(i) भक्तिन ने 
(ii) अजिया सास ने 
(iii) लेखिका ने 
(iv) पितिया ससुर ने 

उत्तर- (i) भक्तिन ने 

 27. स्त्रियों का क्या करना  महादेवी वर्मा को अच्छा नहीं लगता था ?
(i) उनका सिर घुटाना 
(ii) उनका नृत्य करना 
(iii) उनका संगीत सीखना  
(iv) उनका फैशन करना 

उत्तर-(i) उनका सिर घुटाना 

28. भक्तिन कहाँ की रहने वाली थी ?
(i) झाँसी 
(ii) झूसी 
(iii) हांसी 
(iv) झझिया 
उत्तर-(ii) झूसी 

29.पति का दादा कौन-सा सुसर कहलाता है ?
(i) आई ससुर 
(ii) अगिया ससुर 
(iii) अजिया ससुर 
(iv) अधिया ससुर 

उत्तर- (iii) अजिया ससुर

30.भक्तिन का शूरवीर पिता किस गाँव से संबंध रखता था ?
(i) झाँसी 
(ii) मुंसी  
(iii) झूसी 
(iv) हंडिया

उत्तर- (iii) झूसी 

31.किसके लिए भक्तिन लड़ाई लड़ती रही ?
(i) अपने अस्तित्व के लिए 
(ii) अपनी बेटियों के लिए 
(iii) अपनी मालकिन के लिए 
(iv) अपने पति के लिए 

उत्तर- (ii) अपनी बेटियों के लिए 

32. भक्तिन के साथ सद्व्यवहार सुसराल में किसने किया ?
(i) सास में 
(ii) ससुर ने
(iii) जिठानियों ने 
(iv) पति ने 

उत्तर- पति ने 

33.एक विधवा के साथ हमारे समाज में कैसा व्यवहार किया जाता है ?
(i) सम्मानपूर्ण 
(ii) असम्मानपूर्ण
(iii) स्नेहपूर्ण 
(iv) सहानुभूतिपूर्ण 

उत्तर-  (ii)असम्मानपूर्ण

34.भक्तिन के साथ सास और जेठानियाँ कैसा व्यवहार करती थीं ?
(i) क्रूरतापूर्ण 
(ii) सम्मानपूर्ण 
(iii) दयापूर्ण 
(iv) प्रेमपूर्ण 

उत्तर- (i) क्रूरतापूर्ण

35.भक्तिन का सुसराल किस गाँव में था ?
(i) झाँसी ने 
(ii) कुंडिया में 
(iii) हँडिया में 
(iv) पुनियाँ में 

उत्तर- (iii) हँडिया में 

36. भक्तिन को पुनर्विवाह करने के लिए सुसरालवाले क्यों कहते हैं ?
(i) उसके सुखी जीवन के लिए 
(ii) उससे छुटकारा पाने के लिए 
(iii) उसे सम्म्मानपूर्ण स्थान देने के लिए 
(iv) उसकी संपत्ति हड़पने के लिए

उत्तर- (iv) उसकी संपत्ति हड़पने के लिए

Sunday, 15 August 2021

MCQ CLASS 10 SURDAS KE PAD ........सूरदास के पद / बहुविकल्पीय प्रश्न

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH
सूरदास के पद 
बहुविकल्पीय प्रश्न
1.गोपियाँ गुहार लगाना चाहती हैं -
(i) श्रीराम से 
(ii) ईश्वर से 
(iii) उद्धव से 
(iv) कृष्ण से 

उत्तर-(iv) कृष्ण से 

Saturday, 14 August 2021

MCQ CLASS-9 EVEREST: MERI SHIKHAR YATRA /एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा ........ बहुविकल्पीय प्रश्न

HINDI NCERT SOLUTIONS CLASS 8, 9,10 SPARSH
एवरेस्ट:  मेरी शिखर यात्रा  
बहुविकल्पीय प्रश्न

1. किस तिथि को दिल्ली से एवरेस्ट अभियान दल ने प्रस्थान किया था ?
(i) 3 मार्च 
(ii) 5 मार्च 
(iii) 7 मार्च 
(iv) 7 अप्रैल 

उत्तर- (iii) 7 मार्च 

2. अभियान दल ने दिल्ली से किस स्थान के लिए प्रस्थान किया था ?
(i) केरल 
(ii) काठमांडू 
(iii) नमचे बाजार 
(iv) उत्तर प्रदेश 

उत्तर- (ii) काठमांडू 

3. सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नगरीय क्षेत्र नमचे बाजार का कौन-सा है ?
(i) काठमांडू 
(ii) साउथ कोल   
(iii) ल्होत्से  
(iv) शेरपा लैंड

उत्तर- (iv) शेरपा लैंड

4.लेखिका 26 मार्च को कहाँ पहुँची थी ?
(i) नमचे बाजार
(ii)साउथ कोल 
(iii) ल्होत्से
(iv) पैरिच 

उत्तर- (iv) पैरिच 

5.बचेंद्री पाल का जन्म हुआ था -
(i) 24 मई, 1954 
(ii) 26 मई, 1955  
(iii) 24 मई, 1958  
(iv) 24 मई, 1959  

उत्तर- (i) 24 मई, 1954 

6.बचेंद्री पाल ने ट्रेनिंग के दौरान कितने मीटर ऊँची चोटी की चढ़ाई की थी ?
(i) 6000 मीटर 
(ii) 6500 मीटर 
(iii) 7000 मीटर 
(iv) 7500 मीटर 

उत्तर-(iv) 7500 मीटर 

7. बछेंद्री पाल की शैक्षिक योग्यता  है -
(i) एम.ए 
(ii) बी. एड 
(iii) एम.ए, बी.एड  
(iv) बी.एस.सी

उत्तर- (iii) एम.ए, बी.एड  

8. बेस कैंप चार कब लगाया गया ?
(i) 29 अप्रैल 
(ii) 30 अप्रैल 
(iii) 1 मई 
(iv) 2 मई 

उत्तर- (i) 29 अप्रैल 

9.बेस कैंप चार की ऊँचाई थी-
(i) 6700 मीटर 
(ii) 6900 मीटर
(iii) 7700 मीटर
(iv) 7900 मीटर

उत्तर-(iv) 7900 मीटर

10.अग्रिम दल के नेता थे -
(i) अंगदोरजी 
(ii) उपनेता प्रेमचंद 
(iii) डॉक्टर मीनू मेहता 
(iv) तेनजिंग नोरगे 

उत्तर-(ii) उपनेता प्रेमचंद 

11.अव्यवस्थित ढंग से बर्फ़ के खंडों का गिरना क्या कहलाता है ?
(i) भूस्खलन 
(ii) हिमपात 
(iii) ओलावृष्टि 
(iv) बर्फबारी

उत्तर-(ii) हिमपात 

12.लेखिका को किसकी मृत्यु का समाचार बेस कैंप पहुँचने पर मिला था ?
(i) शेरपा कुली की  
(ii) सहायक दल के सदस्य की 
(iii) आम नागरिक की 
(iv) रसोई सहायक की

उत्तर-(iv) रसोई सहायक की

13.लेखिका के अभियान दल के नेता थे -
(i) उपनेता प्रेमचंद 
(ii) कर्नल खुल्लर 
(iii) अंगदोरजी 
(iv) तेनजिंग नोरगे 

उत्तर-(ii) कर्नल खुल्लर 

14. हिमस्खलन के कारण किसकी मृत्यु का समाचार बचेंद्री पाल को मिला था ?
(i) रसोई सहायक की 
(ii) शेरपा कुली की 
(iii) अग्रिम दल के सहायक की 
(iv) आम नागरिक की

उत्तर-(ii) शेरपा कुली की 

15.साउथ कोल किस नाम से प्रसिद्ध है ?
(i) पृथ्वी पर बहुत अधिक गर्म जगह 
(ii) पृथ्वी पर बहुत अधिक नम जगह 
(iii) पृथ्वी पर बहुत अधिक कठोर जगह 
(iv) ठंडा पहाड़ी प्रदेश

उत्तर- (iii) पृथ्वी पर बहुत अधिक कठोर जगह 

16.किस वज़ह से बचेंद्री पाल का नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा ?
(i) भारत की पहली टेनिस महिला खिलाड़ी 
(ii) ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के कारण 
(iii) एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला 
(iv) पहली भातीय महिला आई.पी.एस अधिकारी 

उत्तर- (iii) एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला 

17.बचेंद्री पाल ने स्नातकोत्तर (एम.ए) किस विषय में उत्तीर्ण किया ?
(i) गणित 
(ii) भूगोल 
(iii) हिंदी 
(iv) संस्कृत 

उत्तर-(iv) संस्कृत

18.एवरेस्ट शिखर पर पहुँचकर बचेंद्री ने सबसे पहले क्या किया ?
(i) अपनी फोटो ली 
(ii) सागरमाथे के ताज को चूमा 
(iii) वाकी-टाकी पर बात की 
(iv) भोजन किया 

उत्तर-

19.अंगदोरजी के चढ़ाई के दौरान पैर ठंडे पड़ने के क्या कारण थे ?
(i) बिना जूतों के चढ़ाई करने के कारण  
(ii) अत्यधिक ठंड लगने के कारण 
(iii) बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के चढ़ाई करने के कारण 
(iv) बर्फ़ बारी होने के कारण 

उत्तर-(iii) बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के चढ़ाई करने के कारण 

20. तेनजिंग नोरगे क्यों प्रसिद्ध हैं ?
(i) बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी 
(ii) नेपाली सैनिक 
(iii) एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति 
(iv) बहुत बड़े राजनीतिक दल के नेता

उत्तर- (iii) एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति 

21.तेनजिंग ने अभियान दल के सदस्यों को क्या समझाया ?
(i) सभी सदस्यों को एक साथ चढ़ाई करनी चाहिए। 
(ii) सभी सदस्यों को एक-दूसरे का सामान उठाना चाहिए। 
(iii) अभियान दल के सभी सदस्यों को कैंप में रुकना चाहिए। 
(iv) अभियान दल के सभी सदस्यों को शेरपा कुलियों से बात करनी चाहिए।  

उत्तर-(iv) अभियान दल के सभी सदस्यों को शेरपा कुलियों से बात करनी चाहिए।  

22. लेखिका के शिखर पर पहुँचने का समय था ?
(i) सुबह के सात बजकर एक मिनट पर 
(ii) दोपहर के सात बजकर एक मिनट पर 
(iii) शाम के सात बजकर एक मिनट पर 
(iv) रात के सात बजकर एक मिनट पर 

उत्तर- (ii) दोपहर के सात बजकर एक मिनट पर 

23.लेखिका किस समय सागरमाथा के शिखर पर पहुँची ?
(i) 23 मई, 1984 
(ii) 24 मई, 1985 
(iii) 23 मई, 1985 
(iv) 24 मई, 1984

उत्तर- (i) 23 मई, 1984 

24.अंगदोरजी की पर्वत-यात्रा की क्या विशेषता थी ?
(i) बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के चढ़ाई करना 
(ii) बिना जूतों के चढ़ाई करना 
(iii) सभी का सामान उठाकर चढ़ाई करना 
(iv)रस्सियों की सहायता से चढ़ाई करना

उत्तर- (i) बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के चढ़ाई करना

25. पर्वत शिखर की अंतिम यात्रा कहाँ से कहाँ तक थी ?
(i) बेस कैंप से हिमालय शिखर कैंप तक 
(ii) कैंप चार से हिमालय के ऊँचे शिखर तक  
(iii) बेस कैंप से साउथ कोल तक 
(iv) साउथ कोल शिखर कैंप से हिमालय के ऊँचे शिखर तक 

उत्तर-(iv) साउथ कोल शिखर कैंप से हिमालय के ऊँचे शिखर तक 

26. लेखिका अपने साथ एवरेस्ट शिखर तक क्या लेकर गई थीं ?
(i) दुर्गा का चित्र और भगवत गीता 
(ii) दुर्गा का चित्र और हनुमान चालीसा 
(iii) दुर्गा का चित्र और रामायण 
(iv) हनुमान का चित्र और रामायण 

उत्तर-(ii) दुर्गा का चित्र और हनुमान चालीसा

27.अभियान दल के सदस्यों को सबसे पहली बाधा से किसने अवगत करवाया था ?
(i) अंगदोरजी 
(ii) कर्नल खुल्लर 
(iii) डॉ. मीनू मेहता 
(iv) प्रेमचंद 
उत्तर- (iv) प्रेमचंद 

28.तेनजिंग की पुत्री का नाम क्या था ?
(i) बचेंद्री पाल 
(ii) मीनू मेहता 
(iii) की 
(iv) डेकी 

उत्तर- (iv) डेकी 

29.तंबू का रास्ता लोपसांग ने किसकी सहायता से साफ़ किया ?
(i) चाकू से 
(ii) स्विस छुरी से 
(iii) फावड़े से 
(iv) कुल्हाड़ी से 

उत्तर- स्विस छुरी से 

30.एवरेस्ट यात्रा के दौरान किस तारीख को लेखिका को दुर्घटना का सामना करना पड़ा ?
(i) 14-15 मई, सन् 1984 
(ii) 15-16 मई, सन् 1984 
(iii) 16-17 मई, सन् 1984 
(iv) 18-19 मई, सन् 1984 

उत्तर- (ii)15-16 मई, सन् 1984 

31.ल्होत्से पहाड़ियों की ढलान पर कौन-सा कैंप लगाया गया था ?
(i) साउथ कोल कैंप 
(ii) कैंप तीन 
(iii) कैंप चार 
(iv) शिखर कैंप 

उत्तर- (ii) कैंप तीन 

32.लेखिका और अंगदोरजी को एवरेस्ट शिखर पर पहुँचने में कितना समय लगा ?
(i) एक घंटा 
(ii) दो घंटे 
(iii) तीन घंटे 
(iv) चार घंटे 

उत्तर- (ii) दो घंटे 

33.एवरेस्ट यात्रा के दौरान कितने कैंप लगाए गए थे ?
(i) 5 कैंप 
(ii) 6 कैंप 
(iii) 7 कैंप 
(iv) 8 कैंप 

उत्तर- (iii) 7 कैंप 

34.अल्यूमिनियम की सीढ़ियों से पुल बनाना,स्ट्रेचर बनाना, अभियांत्रिक कार्यों आदि की जानकारी किसने अभियान दल के सदस्यों को दी थी  ?
(i) डॉ.मीनू मेहता 
(ii) जय 
(iii) लोपसांग 
(iv) रीता गोंबू 

उत्तर- (i)डॉ.मीनू मेहता 

35.बर्फ़ की बड़ी-बड़ी चट्टानें किसके बहने से गिरने लगती हैं ?
(i) नदी के  
(ii) हवा के  
(iii) ग्लेशियर के  
(iv) पानी के 

उत्तर- (iii) ग्लेशियर के   

36. एवरेस्ट शिखर का आकार कैसा है ?
(i) वृत्ताकार 
(ii) ऊबड़-खाबड़ 
(iii) शंक्काकार  
(iv) कठोर 

उत्तर- (i) वृत्ताकार