दुःख का अधिकार
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. भगवाना अपना तथा अपने परिवार का निर्वाह किस प्रकार करता था ? (i) सब्जी-तरकारी बेचकर
(ii) परचून की दुकान से
(iii) मज़दूरी करके
(iv) फेरी लगाकर कपड़ा बेचकर
(ii) परचून की दुकान से
(iii) मज़दूरी करके
(iv) फेरी लगाकर कपड़ा बेचकर
उत्तर-(i) सब्जी तरकारी बेचकर
2. निम्नलिखित में से यशपाल की कृति नहीं है-
(i) देशद्रोही
(ii) भाषा और समाज
(iii) ज्ञानदान
(iv) मेरी तेरी उसकी बात
उत्तर- (ii) भाषा और समाज
3.यशपाल का जन्म कब और कहाँ हुआ?
(i) 1903 में फिरोजपुर छावनी में
(ii) 1913 में अंबाला छावनी में
(iii) 1930 में कानपुर में
(iv) 1905 में बरेली छावनी में
उत्तर-(i) 1903 में फिरोजपुर छावनी में
4. 'दुख का अधिकार' कहानी के माध्यम से लेखक हमें बताना चाहते हैं कि -
(i) दुख व्यक्त करने का अधिकार सिर्फ़ अमीरों को ही होता है।
(ii) गरीबों को दुख की अनुभूति कम होती है।
(iii) गरीबों को अपना दुख व्यक्त करने का अधिकार नहीं मिलता ।
(iv) सभी को दुख की अनुभूति एक समान होती है।
उत्तर- (iv) सभी को दुख की अनुभूति एक समान होती है।
5. इस समाज में पोशाक मनुष्य के लिए क्या महत्त्व रखती है?
(i) मनुष्य के सामाजिक स्तर को दिखाती है।
(ii) मनुष्य अपने तथा दूसरे मनुष्यों में उसकी पोशाक देखकर ही भेद करता है।
(iii) कई बार खास परिस्थितियों में ये हमें नीचे झुकने से रोकती है।
(iv) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर- (iv) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
6. बुढ़िया खरबूजे कहाँ रख कर बेचती थी?
8. बेटे की मृत्यु के अगले ही दिन उसकी माँ को खरबूजे बेचने क्यों जाना पड़ा?
(i) दुकान पर
(ii) फुटपाथ पर
(iii) रेहड़ी पर
(iv) सिर पर रखकर
उत्तर - (ii) फुटपाथ पर
7.लेखक ने अपनी तुलना किससे की है?
(i) जल बिन मछली
(ii) नृत्य बिन बिजली
(iii) कटी पतंग
(iv) कटे हुए वृक्ष से
उत्तर-(iii) कटी पतंग
(i) घर में खाने की कोई सामग्री नहीं थी ।
(ii) उसके पोता-पोती भूख से तड़प रहे थे।
(iii) उसकी बहू को तेज बुखार था ।
(iv) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
उत्तर-(iv) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
9.अपने बेटे को बचाने के लिए बुढ़िया ने क्या प्रयास किया ?
(i) वह चिकित्सक को बुलाकर लाई।
(ii) उसके लिए देसी दवा ले आई ।
(iii) ओझा को बुला कर झाड़-फूँक करवाया।
(iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(iii) ओझा को बुला कर झाड़-फूँक करवाया।
10.खरबूजे बेचने वाली बुढ़िया माँ से कोई भी खरबूजे क्यों नहीं खरीद रहा था ?
(i) उसके खरबूजे अच्छे नहीं थे।
(ii) खरबूजों का मूल्य अधिक था।
(iii) उसके घर में सूतक लगा हुआ था, उसके पुत्र की मृत्यु के कारण।
(iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(iii) उसके घर में सूतक लगा हुआ था, उसके पुत्र की मृत्यु के कारण।
11. भगवाना के शरीर रंग साँप के काटने से कैसा हो गया था?
(i) ठंडा
(ii) काला
(iii) सफेद
(iv) कड़ा
उत्तर-(ii) काला
12. बुढ़िया को लोगों के अनुसार कितने दिन का सूतक करना चाहिए था?
(i) 10 दिन
(ii) 12 दिन
(iii) 23 दिन
(iv) 13 दिन
उत्तर-(iv) 13 दिन
13. लेखक के अनुसार बुढ़िया को कोई उधार क्यों नहीं देता था ?
(i) वह गरीब थी
(ii) उसका पति नहीं था
(iii) उसके पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(iii) उसके पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी
14. हमारे समाज में किसे दुख मनाने का पूरा अधिकार नहीं है?
(i) बुढ़िया को
(ii) पड़ोसी को
(iii) गरीबों को
(iv) बच्चों को
उत्तर-(iii) गरीबों को
15. बुढ़िया बाजार में क्या बेचने गई थी?
(i) तरबूज
(ii) सीताफल
(iii) नारियल
(iv) खरबूज़े
उत्तर-(iv) खरबूज़े
16. 'दुख का अधिकार' पाठ के रचनाकार है-
(i) जयशंकर प्रसाद
(ii) बचेंद्री पाल
(iii) यशपाल
(iv) महावीर प्रसाद
उत्तर-(iii) यशपाल
17. कितने समय तक संभ्रांत महिला पलंग से उठ न सकी थी ?
(i) तीन महीने तक
(ii) चार महीने तक
(iii) ढाई महीने तक
(iv) दो महीने तक
उत्तर-(iii) ढाई महीने तक
18.लेखक को किसे देखकर संभ्रांत महिला की याद आई ?
(i) बुढ़िया को
(ii) पड़ोसी को
(iii) दुकानदारों को
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(i) बुढ़िया को
19. बुढ़िया को बाजार के लोग किस दृष्टि(नज़र) से देख रहे थे?
(i) प्रेम की
(ii) घृणा की
(iii) नफरत की
(iv) ईर्ष्या की
उत्तर-(ii) घृणा की
20. बाज़ार में लोग किसे 'पत्थर दिल' कह रहे थे ?
(i) लेखक को
(ii) बुढ़िया को
(iii) भगवाना को
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ii) बुढ़िया को
21.यशपाल जी का निधन हुआ था -
(i) सन् 1976
(ii) सन् 1977
(iii) सन् 1967
(iv) सन् 1987
उत्तर -(i) सन् 1976
22. भगवाना की उम्र थी-
(i) इक्कीस साल
(ii) बाइस साल
(iii) तेईस साल
(iv) पच्चीस साल
उत्तर- (iii) तेईस साल
23. पुत्र वियोगिनी संभ्रांत महिला को कितनी-कितनी देर में मूर्छा आती थी ?
(i) पाँच-पाँच मिनट में
(ii) दस-दस मिनट में
(iii) पंद्रह-पंद्रह मिनट में
(iv) बीस-बीस मिनट में
उत्तर- (iii) पंद्रह-पंद्रह मिनट में
24. कौन मनुष्य को श्रेणियों में बाँट देता है ?
(i) ऊँचे मकान
(ii) पोशाक
(iii) पतंग
(iv) परिस्थितियाँ
उत्तर- (ii) पोशाक
kuch nahi
ReplyDeleteThere should be choosing option also
ReplyDelete