HINDI BLOG : Idioms In Hindi CLASS 10 --Sakhi /साखी, पद, दोहे, मनुष्यता, तोप, कर चले हम फ़िदा--- मुहावरे अर्थ व वाक्य सहित

रहीम के दोहे

रहीम के दोहे  अति लघु उत्तरीय प्रश्न 1. कवि रहीम के अनुसार प्रेम के धागे को किस प्रकार नहीं टूटने देना चाहिए? उत्तर-  कवि रहीम के अनुसार प्...

Wednesday, 1 June 2022

Idioms In Hindi CLASS 10 --Sakhi /साखी, पद, दोहे, मनुष्यता, तोप, कर चले हम फ़िदा--- मुहावरे अर्थ व वाक्य सहित

साखी---------मुहावरे अर्थ व वाक्य सहित 

1. अँधियारा मिटना - अज्ञान समाप्त होना। 
वाक्य- जब सच्चा ज्ञान मिलता है, तभी मन का अँधियारा मिटता है। 
2. आपा खोना - मानसिक संतुलन बिगड़ना। 
वाक्य-  पिता की लाश देखकर संतोष ने अपना आपा खो दिया।
3. घर जलाना - अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना। 
वाक्य- हम तो अपना घर जलाकर तमाशा देखने वालों में से हैं, तुम हमारा क्या मुकाबला करोगे ? 
4. मंत्र न लगना- कोई भी कोशिश कामयाब न होना। 
वाक्य- बच्चे को सुधारने के लिए मैंने हर तरह की कोशिश करके देख ली पर कोई मंत्र न लगा।

पद---------मुहावरे अर्थ व वाक्य सहित 

1. लाज रखना- इज्जत रखना। 
वाक्य- कारगिल युद्ध जीतकर भारतीय सेना ने देश की लाज रख ली। 

मनुष्यता---------मुहावरे अर्थ व वाक्य सहित
  
1. बाहु बढ़ाना - मदद के लिए आगे आना। 
वाक्य- धनवानों को चाहिए कि वे अपनी बाहुओं को बढ़ाकर गरीबों की मदद करें। 
2. विपत्ति ढकेलना- संकट को दूर करना। 
वाक्य- सच्चे वीर वही होते हैं, जो विपत्तियों को ढकेलकर आगे बढ़ते रहते हैं। 
3. विशाल हाथ होना - सामर्थ्यवान होना। 
वाक्य- सरकार से बचकर कहाँ जाओगे, सरकार के हाथ बहुत विशाल हैं।

तोप--------मुहावरे अर्थ व वाक्य सहित 
1. मुँह बंद होना- शांत हो जाना। 
रामेश्वर हमेशा दूसरों के बच्चों में खोट ही निकालता था। जब अपना बेटा चोरी करते पकड़ा गया तो उसका मुँह बंद हो गया। 

 कर चले हम फ़िदा--------मुहावरे अर्थ व वाक्य सहित  
1 . मौत से गले मिलना - खुशी से जान देना। 
वाक्य- जाँबाज सैनिक अपने देश के लिए मौत से गले मिलने में संकोच नहीं करते। 
2. सिर न झुकने देना - अपमान न होने देना।  
वाक्य- भले ही मेरी जान चली जाए, पर गलत काम करके देश का सिर नहीं झुकने नहीं दूँगा। 
3 . सिर पर कफन बाँधना - मरने को तत्पर रहना। 
वाक्य- जो एक बार सिर पर कफन बाँध लेता है, उसे फिर किसी का डर नहीं लगता। 4. हाथ उठाना - पीटना। 
वाक्य -छोटे बच्चों पर हाथ उठाना तुम्हें शोभा नहीं देता। 
5. हाथ तोड़ना - मुनासिव जवाब देना। 
वाक्य- जो हमारो ओर हाथ उठाएगा, हम उसका हाथ तोड़ देंगे।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.