HINDI BLOG

रहीम के दोहे

रहीम के दोहे  अति लघु उत्तरीय प्रश्न 1. कवि रहीम के अनुसार प्रेम के धागे को किस प्रकार नहीं टूटने देना चाहिए? उत्तर-  कवि रहीम के अनुसार प्...

Friday, 11 February 2022

Extra Question Answer for Class 9 Hindi Sanchayan Book Chapter HAMID KHAN

हामिद खाँ 
लघु प्रश्न-उत्तर:
 1. 'हामिद खाँ' हिंदू-मुसलमान संबंधों के विषय में क्या चाहता था ? 
उत्तर- हामिद खाँ चाहता था कि हिंदुओं और मुसलमानों में आपसी प्रेम, सद्भाव, विश्वास और भाईचारा हो। हिंदू लोग मुसलमानों को अत्याचारी और अपवित्र न मानें उसे इस बात का दुःख था कि हिंदू लोग मुसलमानों को अत्याचारियों की संतान मानते हैं और उनके होटलों में खाना नहीं खाते। 
2. हामिद खाँ ने लेखक को पैसे किसलिए वापस किए ? 
उत्तर- हामिद खाँ चाहता था कि हिंदू-मुसलमान के बीच सद्भाव और बढ़े। इसलिए उसने पैसे न लेकर अपनी सद्भावना का परिचय दिया। उसने यह भी कहा कि वह उन पैसों से भारत के मुसलमानी होटल से पुलाव खाए। इससे भी उसकी सांप्रदायिक भावना का पता चलता है। 
3. लेखक पाकिस्तान किस उद्देश्य से गया था ? 
उत्तर- लेखक पाकिस्तान में स्थित तक्षशिला के खंडहरों को देखने हेतु वहाँ की यात्रा पर गया था। 
तक्षशिला के गाँव के बाजार का दृश्य कैसा था ? 
उत्तर- तक्षशिला के गाँव के बाजार में हस्तरेखाओं के थी, कहीं-कहीं सढ़े हुए चमड़े की बदबू भी। 
5. दुकान के कोने में खाट पर कौन लेटा हुआ था ? वह क्या कर रहा था ? 
उत्तर- खाट पर एक दढ़ियल बूढ़ा गर्द तकिए पर कोहनी टेके हुए दीन-दुनिया से बेखबर हुक्का पी रहा था। वह व्यक्ति हामिद खाँ का पिता था। समान तंग गलियाँ फैली थीं। हर जगह धुआँ, मच्छर और गंदगी लंबे कद के पठान मस्त चाल से चलते नजर आ रहे थे। 
6. हामिद खाँ को किस बात पर आश्चर्य हुआ और क्यों ? 
उत्तर- 'हामिद खाँ' को एक हिंदू द्वारा मुसलमानी होटल में खाना खाने पर आश्चर्य हुआ। पाकिस्तान के हिंदू मुसलमाना के यहाँ भोजन नहीं किया करते। इसलिए हामिद खाँ को आश्चर्य होना स्वाभाविक था।

निबंधात्मक प्रश्न-उत्तर 
1. हामिद खाँ का चरित्र-चित्रण कीजिए। 
उत्तर- हामिद खाँ की कहानी का नायक, तक्षशिला के होटल का मालिक, अतिथि सत्कार में निपुण अपने वृद्ध पिता की देखभाल करने वाला, एक ऐसा चरित्र है, जो कहानी के आदि से लेकर अंत तक बना रहता है। भूखे-प्यासे लेखक जब तक्षशिला पहुँचते हैं तो हामिद खाँ के होटल में चपाती, सालन और चावल खाकर तृप्ति का अनुभव करते हैं। इससे स्पष्ट होता है कि हामिद खाँ अतिथि-सत्कार में निपुण है। हामिद खाँ अपने मुल्क में हिंदू-मुसलमानों में एकता देखना चाहते हैं इसलिए लेखक से भोजन के पैसे लेना अस्वीकार कर देते हैं। पश्तो भाषा के धनी हामिद खाँ इस कटु सत्य से भी परिचित हैं कि जालिमों की इस दुनिया में शैतान को भी लुक छिप कर चलना पड़ता है इसलिए ईमान और मुहब्बत के साथ मुसलमानी होटल में खाना खाने आए, हिंदुस्तानी मित्र को यह जता देना चाहते हैं कि परस्पर प्रेम, सद्भाव एवं भ्रातृत्व की भावना जैसे मानवीय मूल्य धार्मिक बंधन से परे होते हैं। 
2. तक्षशिला की गलियों को सँकरी और गंदी लिखकर लेखक क्या जताना चाहते हैं ? ग्रामीण इलाकों के धूल भरे वातावरण में भी सच्ची मित्रता का दृश्य किस प्रकार उभरकर सामने आया ?
उत्तर- तक्षशिला की गलियों का वर्णन करते हुए लेखक ने उन्हें हस्तरेखाओं के समान फैली गलियों कहा क्योंकि जहाँ तक उनकी नज़र जाती थी, धुआँ, मच्छर गंदगी और सड़े हुए चमड़े की बदबू की आती थी। उन्हीं धूल भरी, गंदी बदबूदार गलियों के एक छोर पर हामिद खाँ का होटल था। ग्रामीण इलाकों के धूल भरे वातावरण में भी हामिद खाँ और लेखक के विधर्मी होने पर भी गहरी दोस्ती उभरकर सामने आती है। लेखक ने रोटी, चावल और सालन का भरपूर आनंद लिया और हामिद खाँ ने भी बड़े प्रेम से अपने अतिथि का सत्कार किया लेखक द्वारा भोजन के लिए पैसे देने पर हामिद खाँ ने उसे मित्रता का वास्ता देते हुए पैसे लेने से इंकार कर दिया। इससे इस स्पष्ट होता है कि वातावरण कैसा भी हो, सच्ची मित्रता का स्वरूप उभरकर सामने अवश्य आता है। हामिद खाँ की आवाज़ उसके साथ बिताए क्षणों की यादें आज भी लेखक की स्मृति में उभरती रहती हैं। इसलिए तक्षशिला में आगजनी की खबर पढ़ते ही लेखक को मित्र हामिद खाँ की याद आई और वे ईश्वर से उसकी कुशलता की कामना करने लगे।
3. लेखक का परिचय हामिद खाँ से किन परिस्थितियों में हुआ ?
उत्तर- लेखक भारत में स्थित मालाबार के निवासी थे और हामिद खाँ पाकिस्तान का रहने वाला था। लेखक तक्षशिला के पौराणिक खंडहर देखने पाकिस्तान गए थे। वहाँ की कड़कड़ाती धूप में भूख और प्यास से व्याकुल होकर रेलवे स्टेशन से पौन मील की दूरी पर बसे एक गाँव की ओर निकल गए थे। वहीं चपातियों की सोंधी महक ने उन्हें हामिद खाँ के होटल में पहुँचा दिया। बातचीत करते हुए दोनों में मैत्री संबंध स्थापित हो गए। एक हिंदू का मुसलमानी होटल में खाना खाना, पुलाव और चाय की तारीफ़ करना, भारत में हिंदू-मुसलमानों के बीच दंगे का नहीं के बराबर होना जैसी बातों ने हामिद को लेखक का प्रशंसक बना दिया। उसने रोटी, चावल और सालन परोसकर लेखक की मेहमाननवाज़ी की। इस प्रकार हामिद खाँ से लेखक का परिचय उसके होटल में खाना खाने के दौरान हुआ।
4. हामिद खाँ लेखक के मुल्क जाकर अपनी आँखों से क्या देखना चाहता था ?  
उत्तर- लेखक जब हामिद खाँ से मिलता है तो उसे बताता है कि उनके मुल्क में हिंदू-मुसलमान में कोई फ़र्क नहीं है। सब लोग आपस में प्यार से रहते हैं। वहाँ पर कौम के नाम पर झगड़े न के बराबर हैं। सब लोग एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। हामिद खाँ ने जब लेखक के मुँह से ऐसी बातें सुनीं तो उसे विश्वास नहीं हुआ। उसे तो यही लगता था कि हिंदू उन्हें आततायियों को औलाद समझते हैं। हामिद खाँ लेखक के मुल्क जाकर हिंदू-मुसलमानों की परस्पर एकता को देखना चाहता था। यह भी जानना चाहता था कि बिना दंगे के से दो विरोधी धर्मों के लोग आपस में प्यार से कैसे रहते हैं। ऐसा क्या है वहाँ पर जो भेदभाव को समाप्त कर रहा है। वास्तव में हामिद खाँ ने इन दो धर्मों के लोगों को हमेशा ही एक-दूसरे के विपरीत ही देखा था। उसे इन बातों पर विश्वास ही नहीं होता था कि ये लोग कभी मिलजुल कर भी रह सकते हैं इन्हीं बातों की सच्चाई जानने के लिए वह लेखक के मुल्क जाना चाहता था। 
5. तक्षशिला में आगजनी का समाचार पढ़ने के बाद लेखक को अचानक किसका ध्यान आया और क्यों ? 
उत्तर- लेखक एक दिन समाचार पत्र पढ़ रहा था। अचानक ही उसकी निगाह एक ऐसी खबर पर पड़ी जिसने लेखक को भावविभोर कर दिया। यह खबर थी कि तक्षशिला (पाकिस्तान) में आगजनी की वारदात। यह पढ़ते ही लेखक को हामिद खाँ का ख्याल आया, जो उसे तक्षशिला। दौरे के समय मिला था। हामिद खाँ एक छोटा-सा होटल चलाता था और यही उसकी जीविका थी। लेखक तक्षशिला में हामिद खाँ के में हो खाना खाने गया था। जबकि हामिद खाँ उसे देखकर अचंभित भी हो गया था कि एक मुसलमान के होटल में खाना जैसे खा सकता है ? आगजनी की खबर पढ़कर लेखक ने भगवान से प्रार्थना को कि हामिद खाँ और उसके होटल को कुछ न हुआ हो। खाँ के प्रति लेखक के आत्मीयता और मानवीयता के भाव थे। वह हामिद खाँ के प्रति स्नेह व आदर रखता था। हामिद खाँ एक नेक इनसान था और लेखक की भूख-प्यास को उसने शांत किया था। भले हो वह मुसलमान था, फिर भी उसने लेखक से खाने के पैसे लेने नहीं लिए थे। उसने लेखक को अतिथि मानकर अपना अतिथि धर्म निभाया था। यही वजह थी कि लेखक उसकी भलाई के विषय में ईश्वर से विनती करता है।
6. हामिद को लेखक की किन बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था ? 
उत्तर- हामिद को लेखक द्वारा बताई गई भारत में हिंदू-मुसलमानों की एकता, प्रेमपूर्ण व्यवहार, मुसलमानी होटल में चाय पीने और पुलाव खाने एक साथ उत्सव मनाने जैसी बातों पर तनिक भी विश्वास नहीं हुआ क्योंकि वह इस बात पर विश्वास नहीं कर सका कि लेखक हिंदू थे। तक्षशिला के निकटवर्ती क्षेत्रों में हामिद खाँ ने कभी किसी हिंदू को मुसलमानों की तारीफ़ करते हुए नहीं सुना था। उसके अनुसार हिंदू तो हमेशा मुसलमानों को आततायियों की संतान समझते थे। हिंदू मुसलमानों में आपसी एकता नहीं थी। पाकिस्तान में वे एक दूसरे के त्योहारों में सम्मिलित नहीं होते थे। कोई हिंदू-मुसलमान के होटल में खाना नहीं खाता था और कोई मुसलमान हिंदू की दुकान पर नहीं जाता था। इसलिए हिंदू-मुसलमानों की एकता की बातें हामिद खाँ के लिए आश्चर्यजनक ही थीं । 
7. हामिद खाँ ने खाने का पैसा लेने से इंकार क्यों किया ? 
उत्तर- लेखक की मेहमाननवाज़ी करते हुए हामिद खाँ ने उन्हें गरम-गरम चपातियाँ, चावल और सालन परोसा। उसके सहायक अब्दुल ने पानी से भरा एक कटोरा मेज पर रख दिया। लेखक ने बड़े चाव से भरपेट भोजन किया। भोजन करने के बाद लेखक ने पैसे देने चाहे तो हामिद खाँ ने अपनी मुहब्बत की कसम देते हुए पैसे लेने से इंकार कर दिया। हामिद खाँ लेखक का प्रेमपूर्ण व्यवहार और भाईचारा देखकर बहुत प्रभावित हुआ था। वह चाहता था कि लेखक भारत लौटकर उस रुपए से किसी मुसलमानी होटल में (खाना) पुलाव खाकर तक्षशिला में मिले भाई हामिद खाँ को याद करें। वास्तव में वह हिंदू-मुसलमानों की एकता, परस्पर भाई-चारे के संबंध को पाकिस्तान में भी देखने की कामना कर रहा था। इसलिए मित्र और सद्भावपूर्ण संबंध को पैसे से न तौलकर हामिद खाँ ने सच्ची मित्रता की मिसाल कायम की। 
8. सांप्रदायिक दंगों का प्रभाव समाज के किस वर्ग को सबसे अधिक प्रभावित करता है ? यह भी स्पष्ट कीजिए कि इस प्रकार के दंगों को रोकने के लिए आप क्या उपाय करेंगे ?  
उत्तर- सांप्रदायिक दंगों का प्रभाव समाज के मध्यम वर्ग या निम्न वर्ग के लोगों पर सबसे अधिक पड़ता है । इसका प्रमुख कारण यह है कि ये लोग बहुत धनी या अमीर नहीं होते प्रतिदिन की कमाई से ही इनके घर की रोजी-रोटी चलती है। आगजनी, तोड़-फोड़, कर्फ्यू इत्यादि की परिस्थितियों में इनका काम काज ठप हो जाता है, दुकानें बंद हो जाती हैं, आग लग जाती है, दुकानें जला दी जाती है या फिर इन पर दबाव डाला जाता है कि ये अपना कारोबार बंद रखें। गरीब बेचारा बे-मौत ही मारा जाता है। उसकी प्रतिदिन की आमदनी बंद हो जाती है। उसके बच्चे भूख से बिलखने लगते हैं तो फिर वह इस बात को नहीं सोचता कि वह हिंदू है या मुसलमान। वह इन सांप्रदायिक दंगों से दूर भागता है, जिनसे किसी का भला नहीं होता। इस प्रकार के दंगों को रोकने के लिए आपसी प्रेम-प्यार को बढ़ाना होगा। एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना होगा। मंदिर हो या मसजिद दोनों ही आदरणीय एवं पूजनीय होने चाहिए। धर्म के भेदभाव को समाप्त करना होगा। हमें चाहिए कि हम मिलजुल कर केवल एक ही बात कहे यह धरती न हिंदू की है न मुसलमान। यह तो केवल एक इनसान की है। 
9. हामिद खाँ लेखक से खाने के पैसे क्यों नहीं लेना चाहता था ? 
उत्तर- हामिद खाँ तक्षशिला का रहने वाला एक मुसलमान था, जो कि एक छोटा-सा होटल चलाता था। लेखक जब तक्षशिला के खंडहर देखने जाता है तो गर्मी में भूख-प्यास से व्याकुल होकर हामिद खाँ के होटल में जाता है। हामिद खाँ लेखक के व्यवहार से उसकी बातों से उसके बोलचाल से बहुत प्रभावित होता है। वह लेखक को अपना अतिथि मानता है क्योंकि उसने ऐसे बहुत कम हिंदू देखे थे, जिनके मन में मुसलमानों के प्रति शत्रुता का भाव नहीं होता। लेखक की दृष्टि में हिंदू-मुसलमान सब एक थे। इसलिए हामिद खाँ लेखक को एक भला व्यक्ति लगता है। हामिद को खाने के पैसे लेना बहुत छोटी-सी बात लगती है क्योंकि जहाँ मानवीय मूल्यों की प्रधानता हो, वहाँ पैसा तुच्छ हो जाता है। वह एक रुपया भी यह कहकर लौटा देता है कि लेखक उसकी तरफ से कभी पुलाव खा ले। लेखक और हामिद खाँ के संबंध प्यार और भावुकता से जुड़ जाते हैं। ऐसे संबंधों में यदि पैसा बीच में आ जाए तो स्वार्थ पनपने लगता और इंसानियत समाप्त हो जाती है।
10. किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए हामिद और लेखक जैसे व्यक्तियों का होना आवश्यक है- स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर- किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए हामिद खाँ और लेखक जैसे व्यक्तियों का होना इसलिए आवश्यक है क्योंकि ऐसे लोगों के मन में परस्पर विरोध की भावनाएँ नहीं होती। ये लोग धर्म के नाम पर आपस में नहीं झगड़ते। राष्ट्र की उन्नति के लिए अधिक से अधिक ऐसे लोगों का होना आवश्यक है क्योंकि कोई भी देश आर्थिक, राजनैतिक या तकनीकी रूप से उन्नति तभी कर पाएगा जब देशवासियों को ऊर्जा, धन तथा समय का दुरूपयोग झगड़ों और दंगों में नहीं होगा। यदि देश के भीतर ही हिंसा की आग भड़कने लग जाएगी तो फिर वह देश दूसरे देश से मुकाबला कैसे कर पाएगा। यदि हमें उन्नत बनना है, प्रगति करनी है। विभिन्न देशों के समक्ष एक सबल राष्ट्र की छवि बनानी है, तो अवश्य ही आपसी मन-मुटाव, भेदभाव और धर्म तथा जाति के नाम पर झगड़े समाप्त करने होंगे। राष्ट्र की उन्नति इन बातों पर निर्भर करती है कि वहाँ की तकनीकी कैसी है ? वहाँ की अर्थ-व्यवस्था कैसी है ? वहाँ शिक्षा को कितना महत्व दिया जाता है न कि इस बात पर निर्भर करती है कि वहाँ किस धर्म की प्रबलता है। हामिद खाँ एक मुसलमान था और लेखक एक हिंदू, फिर भी उनमें आपस में आत्मीयता के भाव थे। दोनों में परस्पर प्यार और भाईचारे की भावना थी। राष्ट्र को आवश्यकता है- हामिद और लेखक जैसे व्यक्तियों की।
11.'हामिद खाँ' नामक पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है ? 
उत्तर- 'हामिद खाँ' नामक पाठ से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, भाईचारे और एकता की शिक्षा मिलती है। यह पाठ हमें सिखाता है कि धर्म और जाति के नाम पर इंसान में भेद करना गलत है। हिंदू और मुसलमान के बीच उत्पन्न भ्रम और अलगाव अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। परस्पर मेल-मिलाप से आपसी मतभेदों का दूर करके हमें एकता और भाईचारे की भावना पर बल देना चाहिए । 
12.हिंसा और आगजनी की घटनाएँ समाचार पत्रों की सुर्खियों कैसे बन जाती हैं ? लेखक समाचार पढ़कर दुखी क्यों हुए ?
उत्तर- हिंसा और आगजनी की घटनाएँ जानमाल की हानि करती है, इसलिए समाचार पत्रों की सुर्खियाँ बन जाती हैं। तक्षशिला में हस्तरेखाओं के समान फैली गलियों से भरा तंग बाजार था। हामिद खाँ के जिस होटल में लेखक की भूख मिटी थी, उस तक्षशिला में आगजनी हुई है ऐसी ख़बर पढ़कर लेखक का दिल दहल उठा। वे आगजनी की भयानक घटना की कल्पना करके सिहर उठे। मन ही मन ईश्वर से प्रार्थना करने लगे कि सांप्रदायिक दंगों की चिंगारियाँ हामिद खाँ के उस होटल से दूर रहें, जिसने लेखक को छाया प्रदान की और उसकी क्षुधा को शांत किया था। दुनिया के किसी भी कोने में आग लगी हो, समाचार पत्र, रेडियो, दूरदर्शन उसे दुनिया के सभी हिस्सों में दिखा देते हैं। तक्षशिला के खंडहरों में लगी आग की खबर ने लेखक को इस विचार से दुखी कर दिया कि कहीं अग्निकांड में उसके मित्र और उसके होटल को कोई नुकसान तो नहीं पहुँचा। 
13. लेखक द्वारा वर्णित मालावार में हिंदू-मुसलमानों की एकता ने हामिद खाँ को किस सीमा तक प्रभावित किया ? 
उत्तर- लेखक ने हामिद खाँ को बताया कि भारत में हिंदू-मुसलमान मिलजुलकर रहते हैं। उनके बीच आपस में दंगे नहीं के बराबर होते हैं। हिंदुओं को अगर बढ़िया चाय पीनी होती है या बढ़िया पुलाव खाना होता है तो वे मुसलमानों के होटल में जाते हैं । हिंदू-मुसलमानों द्वारा एक साथ दोनों के पर्व-उत्सव मनाने तथा देवालय-मस्जिद बनाने जैसी गतिविधियाँ तक्षशिला में नहीं दिखाई देती थीं। तक्षशिला के हिंदू मुसलमानों के साथ सद्व्यवहार नहीं करते थे। उनकी दृष्टि में मुसलमान आततायियों की औलादें हैं और अपनी इस दूषित छवि को मिटाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता था। वस्तुतः हामिद खाँ को भी यही अपेक्षा थी कि उसके देश में भी मानवीय मूल्यों का विकास तथा सभी जातियाँ प्रेमपूर्वक आपस में मिलजुल कर रहें। 
14.  'हामिद खाँ' पाठ के अनुसार ईमानदारी और प्रेम मानवीय रिश्तों को कैसे प्रभावित करते हैं ? 
उत्तर- हामिद खाँ ने तक्षशिला के पौराणिक खंडहरों को देखने के लिए आए लेखक के साथ एक अच्छे मित्र का बर्ताव करते हुए बड़ी ईमानदारी से मित्रता का नाता निभाया। लेखक द्वारा हामिद खाँ के होटल में किए गए भोजन का मूल्य चुकाए जाने पर हामिद खाँ ने उसे लेने से इंकार कर दिया एवं लेखक से आग्रह किया कि वे भारत जाकर किसी मुसलमानी होटल में चाय और बिरयानी का आनंद लेते हुए हामिद खाँ की मित्रता को याद रखें। इस प्रकार रिश्तों के निर्वाह में निपुण हामिद खाँ ने मुसलमान होते हुए भी हिंदू मित्र के साथ बड़ी ईमानदारी से सच्ची मित्रता का नाता निभाया। धर्म के नाम पर ईर्ष्या, द्वेष, भेदभाव करते हुए यदि वह मित्रता का फर्ज न निभाता तो कदाचित लेखक भी उसे भूल जाते ओर बरसों बाद आगजनी की खबर सुनकर मन ही मन मित्र हामिद खाँ की सलामती की दुआ न माँगते।
15. हामिद खाँ ने लेखक की किस बात का विश्वास नहीं किया और क्यों ? स्पष्ट कीजिए । लेखक के द्वारा दिए गए उत्तर से हमें क्या सीख मिलती है ? बताइए। 
उत्तर- जब लेखक ने बड़े गर्व के साथ यह कहा कि भारत में हिंदू मुसलमानों में कोई फर्क नहीं है। सब मिल-जुलकर रहते हैं। भारत में मुसलमानों ने जिस पहली मस्जिद का निर्माण करवाया था वह भी उन्हीं के राज्य में स्थित है हामिद खाँ को उनकी बातों पर पहले तो विश्वास नहीं हुआ। फिर उसने अपनी इच्छा प्रकट करते हुए कहा कि वह स्वयं उनके मुल्क में आकर हिंदू मुसलम की एकता का नजारा अपनी आँखों से देखना चाहता है। हामिद खाँ के मुल्क में हिंदू मुसलमानों की एकता का दृश्य तो दिखाई ही नहीं देता क्योंकि हिंदू उन्हें आतातायियों की औलादें कहते हैं और मुसलमानों को भी अपनी आन बचाने के लिए लड़ना पड़ता है। लेखक की गर्वोक्ति से यही शिक्षा मिलती है कि धर्म के नाम पर मानवमात्र में भेदभाव करना उचित नहीं है। परस्पर एकता, सद्भाव और भाईचारा ही हमारे देश भारत की पहचान है। लेखक को अपने भारतवासी होने पर गर्व था और उन्होंने बड़े गर्व के साथ अपने देश की इस विशेषता को हामिद खाँ के समक्ष प्रकट किया। 
16. 'काश में आपके मुल्क में आकर यह सब अपनी आँखों से देख सकता'- हामिद ने ऐसा क्यों कहा ? 
उत्तर- हामिद खाँ ने लेखक के मुल्क (भारत) आकर स्वयं अपनी आँखों से हिंदू-मुसलमानों की मित्रता का भव्य दृश्य देखने की चाह इसलिए व्यक्त की क्योंकि उसे लेखक की बातों पर विश्वास नहीं था। लेखक जिस आत्मविश्वास से मुसलमानों की प्रशंसा कर रहे थे, हिंदुओं के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार की चर्चा कर रहे थे, वैसा तक्षशिला और निकटवर्ती गाँव में कोई भी हिंदू किसी मुलसमान से नहीं कह सकता था। हिंदुओं की नज़र में मुसलमान आततायियों की औलादें थीं। ऐसी हालत में मुसलमानों को भी अपनी आन की हिफ़ाज़त के लिए लड़ना पड़ता था। लेखक उसके कथन के पीछे छिपी सच्चाई को भली-भाँति समझ गए।
17. 'आगजनी' शब्द से क्या तात्पर्य है ? आपके विचार से तक्षशिला में आगजनी होने का क्या कारण हो सकता है ? लेखक ने आगजनी में हामिद खाँ की दुकान बची रहने की प्रार्थना ईश्वर से क्यों की ? आप लेखक की जगह होते तो क्या करते और क्यों ? 
उत्तर-  'आगजनी' का अर्थ होता है आग लगाना। इसका तात्पर्य वास्तव में दंगो, झगड़ों या विरोध प्रदर्शन में आग लगाकर किसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना या किसी के पुतले को जलाना इत्यादि। 'तक्षशिला' में आगजनी का मुख्य कारण वहाँ फैले सांप्रदायिक भेदभाव या धर्म के नाम पर परस्पर विरोधी प्रदर्शन हो रहा होगा। वहीं हिंदुओं और मुसलमानों में परस्पर मतभेद पाया जाता है। धर्म के नाम पर ये लोग आपस में लड़ते हैं। एक-दूसरे के धर्म को अपमानित किया जाता है। वहाँ आपसी मेल-जोल न के बराबर है। 'हामिद खाँ' पाठ में इस प्रकार के भेद-भाव की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। वहाँ हिंदू-मुसलमान एक-दूसरे का आदर नहीं, अनादर करते हैं यहाँ यह भी स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि सभी उँगलियाँ बराबर नहीं होती, यानी यह जरूरी नहीं कि सभी हिंदुओं और मुसलमानों में शत्रुता का भाव हो। 'हामिद खाँ' एक मुसलमान था और लेखक था एक हिंदू परंतु दोनों के संबंध आत्मीयतापूर्ण थे। जब लेखक समाचार पत्र में तक्षशिला की आगजनी की खबर पड़ता है तो उसे हामिद खाँ का ही ख्याल आता है। वह उसे अपना मित्र समझता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस आगजनी में हामिद खाँ और उसके होटल को कोई नुकसान न हुआ हो। ऐसा व्यक्ति उसी के लिए सोचता है, जो आपका प्रिय हो, जिसके लिए आपके मन में प्यार हो। यदि हम लेखक की जगह होते तो हम भी सोचते जो लेखक की सोच थी। हामिद खाँ जैसे व्यक्ति के लिए किसी के भी मन में प्यार उमड़ना या उसकी चिंता करना स्वाभाविक है । 
 18. 'सांप्रदायिकता' और 'धर्म निरपेक्षता' में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर- विभिन्न धर्मों में परस्पर भेदभाव, दंगे-फसाद, लड़ाई-झगड़ा होना सांप्रदायिकता है। जहाँ पर लोग धर्म के नाम पर विरोध प्रदर्शन करते हैं, एक-दूसरे के धर्म का अपमान करते हैं या फिर धर्म के नाम पर आगजनी और दंगे करते हैं, वहाँ सांप्रदायिकता प्रबल हो जाती है। इससे समय तथा धन दोनों को ही बरबादी होती है। लोग धर्म की आड़ में अपना फ़ायदा उठाकर धर्म को बदनाम करते हैं। सांप्रदायिक दंगों से कभी किसी का भला नहीं होता। सांप्रदायिकता सदैव विनाश को जन्म देती है। सांप्रदायिकता के नाम पर लड़ने वाले लोग देश की उन्नति को बात को भूलकर स्वयं को ऊपर उठाने की कोशिश करते हैं।
19. 'हामिद खाँ' पाठ के माध्यम से लेखक ने क्या समझाने का प्रयास किया है ? 
उत्तर- प्रस्तुत पाठ हमें हिंदू-मुस्लिम एकता का पाठ पढ़ाता है। हामिद खाँ एक मुसलमान है। वह तक्षशिला का रहनेवाला है। वह हिंदू मुस्लिम के मतभेदों को लेकर दुखी है। लेखक से बातें करने पर वह सहज भाव से इस बात को स्वीकार नहीं कर पाता कि हिंदुस्तान में हिंदू-मुसलमानों में कोई भी भेद नहीं किया जाता। तक्षशिला में हामिद खाँ के होटल में लेखक खाना खाने जाता है, उनकी इसी मुलाकात से दोनों के हृदय में एक-दूसरे के प्रति भाईचारे की भावना प्रकट होती है। लेखक ने भी पाया कि सभी जगह मानव की समस्याएँ और संवेदनाएँ समान होती हैं। हामिद खाँ चाहता है कि सभी एक-दूसरे के साथ मुहब्बत से रहें तो सहयोग, भाईचारा बढ़े। आपसी, द्द्वेष समाप्त हो जाए, सभी मिल-जुलकर रहें, क्योंकि हम किसी पर धौंस जमाकर प्यार नहीं पा सकते।

Wednesday, 9 February 2022

Class 10 Kavita Ki Vyakhya Utsah, Poet Suryakant Tripathi 'Nirala'/पाठ -5 उत्साह, अट नहीं रही है कविता की व्याख्या,लेखक -सूर्यकांत त्रिपाठी ' निराला '

पाठ -5 उत्साह .
लेखक -सूर्यकांत त्रिपाठी ' निराला ' ( 1899-1961 ) 
कवि-परिचय :
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म बंगाल में मेदिनीपुर जिले के महिषादल गाँव में हुआ था। उनका पितृग्राम गढ़ाकोला (जिला उन्नाव) है। इनकी विधिवत स्कूली शिक्षा नवीं कक्षा तक हुई थी। पत्नी की प्रेरणा से ही इनकी साहित्य और संगीत में रुचि पैदा हुई । इनका जीवन दुखों और संघर्षों से भरा हुआ था। छायावाद और हिंदी की स्वच्छंदतावादी कविता के प्रमुख आधार स्तंभ निराला के साहित्य-संसार में भारतीय इतिहास, दर्शन और परंपरा का व्यापक बोध होता है। उनकी रचनाओं में प्रकृति का विराट तथा उदात्त चित्र, विद्रोह, क्रांति, प्रेम की तरलता तथा दार्शनिकता दृष्टिगोचर होती है। इन्होंने सबसे पहले मुक्त छंद का प्रयोग किया। एक ओर इनकी कविताओं में शोषित, उपेक्षित, पीड़ित और प्रताड़ित जन के प्रति गहरी सहानुभूति का भाव मिलता है, वहीं शोषक वर्ग और सत्ता के प्रति आक्रोश का भाव भी दृष्टिगोचर होता है। 
रचनाएँ – ' परिमल , गीतिका, अनामिका, तुलसीदास , कुकुरमुत्ता ,अणिमा ,नए पत्ते, बेला, अर्चना ,  आराधना, गीतगुंज  इत्यादि। इनका संपूर्ण साहित्य 'निराला रचनावली' के आठ खंडों में प्रकाशित है। 
I- उत्साह 
पाठ-परिचय : 'उत्साह' कविता में कवि ने बादल को क्रांति दूत मानकर उसका आह्वान किया है कि वह अपनी पौरुषमयी गर्जना से समस्त आकाश को गुंजायमान दे । कवि ने काले घुँघराले बालों तथा बाल कल्पनाओं के समान पालित मानकर उसे नव - जीवन प्रदान करने वाले कवि का रूप भी प्रदान किया है । 

काव्यांश: 
1. बादल, गरजो !
घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ ! 
ललित ललित, काले घुँघराले,
बाल कल्पना के से पाले, 
विद्युत छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले ! 
वज्र छिपा, नूतन कविता 
फिर भर दो-
बादल गरजो !

शब्दार्थ गरजो - गर्जना करो , घेर - बेर - घिर - घिरकर ; चोर - अत्यधिक गगन - आकाश : धाराबर - बादल ; ललित सुंदर विद्युत छवि बिजली की चमक , उर हृदय , वज्र कठोर , भीषण ; नूतन - नई । 
भावार्थ : प्रस्तुत कविता में कवि ने बादल के बारे में लिखा है । कवि बादलों से गरजने का आह्वान करते हुए कहता है कि हे बादल! तुम चारों ओर से घिर-घिरकर घोर ढंग से गरजो । कवि का कहना है कि बादलों की रचना में एक नवीनता है । काले काले घुंघराले बादलों का अनगढ़ रूप ऐसा लगता है जैसे उनमें किसी बालक की कल्पना का विस्तार समाया हुआ है । तुम्हारे हृदय में बिजली की आभा है , चमक है । तुम नये जीवन का संचार करने वाले हो । तुम्हारे अंदर वज्र की अपार शक्ति मौजूद है । उन्हीं बादलों से कवि कहता है कि वे पूरे आसमान को घेर कर घोर ढंग से गर्जना करें । किसी कवि की नयी कविता की तरह बादल के हृदय में असीम ऊर्जा भरी हुई है । इसलिए कवि बादलों से कहता है कि वे किसी नई चेतना की रचना करके सबको असीम ऊर्जा से भर दें । 

2. विकल विकल, उन्मन थे उन्मन 
विश्व के निदाघ के सकल जन, 
आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन 
तप्त घरा, जल से फिर 
शीतल कर दो 
बादल, गरजो ! 
शब्दार्थ: विकल - परेशान / व्याकुल उन्मन- अनमनेपन का भाव ; निदाघ गर्मीः सकल - सब अज्ञात - जिसका पता नहीं ; अनंत - जिसका अंत न हो आसमान ; घन - बादल , तप्त - तपती हुई ; घरा - घरती शीतल ठंडा 
भावार्थ- इन पंक्तियों में कवि ने लिखा है कि बादल बरसने के लिए व्याकुल थे । विश्व के सभी लोग तपती गर्मी से घिर आए और कवि उन बादलों से कहता है कि तपती धरती को वे अपने जल से शीतल कर दें । सभी का पीड़ा बहाल थे और उनका मन उदासान था । वे तुम्हारा गाए बैठे थे । ऐसे में कई दिशाओं में क्रांति रूपी बादल समाप्त हो और वे सुख का अनुभव करें । 
 कविता का प्रतिपाद्य:
प्रस्तुत कविता में कवि ने बादल का आह्वान किया है । कवि ने बादल के अनेक रूप प्रस्तुत किए हैं । कभी उसके झूमन और कोमलता का चित्रण करता है , तो कभी नचात में कवि बादलों से लोक - मंगलकारी रूप धारण करने की प्रार्थना करता है । कवि बादलों की बाधित करते हुए कि है बादल धना गर्जना कर सार आकाश का भर दो अयंत गगन का कोई कोना कठोर गर्जना करते हुए पृथ्व जल बरसाआ आकाश में फेल हुए बादल अपना कालता का सुंदर और दुल है । काली - काली बदलियों काल घुघराल बाला के समान शाम हो रहा है । पनाति है । बीम का देख का का लगता है कि जैसे बदला ने अपने हृदय में बिजली की कठिाया हुआ था । शीतलता प्रदान करने वाली परोपकारता है । दिल करते है कि अपनी जैसी कठोरता को छिपा कर एक नवीन कविता से आकाश काका मानना है कि कपल का काम चल वाला नहीं है । बादल की नई - नई वाहन के लिए चल रहा लिए । नवजीवन देने वाले हैं । कवि निराला अपने जीवन में भी बादल की  डरता , बिजली जैसी ओजस्विता और विप्लव और आवश्यक होते है ।

II- अट नहीं रही है 
पाठ परिचय :  इस कविता में कवि निराला फागुन मास की शोभा और मस्ती का वर्णन करते हुए कहते हैं - फागुन मास का सौंदर्य इतना अधिक है कि वह भीतर समा ही नहीं पा रहा व भार छलक छलक पर पड़ता है। 

1. अट नहीं रही है 
आभा फागुन की तन 
सट नहीं रही है। 
कहीं साँस लेते हो, 
घर-घर भर देते हो, 
उड़ने को नभ में तुम 
पर-पर कर देते हो, 
आँख हटाता हूँ तो 
हट नहीं रही है।
शब्दार्थ : अट- समाना ; आभा- चमक ; फागुन- फाल्गुन महीना ; नभ- आकाश ; पर- पंख। 
भावार्थ :  प्रस्तुत कविता में कवि ने फागुन महीने की सुंदरता का बखान किया है। वसंत ऋतु का आगमन हिंदी के फागुन महीने में होता है। ऐसे में फागुन की आभा इतनी अधिक है कि उसकी सुंदरता कहीं समा नहीं पा रही है। कवि कह रहा है कि हे फागुन ! जब तुम साँस लेते हो, तब अपनी साँस के साथ सारे वातावरण को सुगंधित कर देते हो अर्थात अपनी खुशबू से हर घर को महका देते हो। कभी ऐसा लगता है कि आसमान में उड़ने के लिए फागुन अपने पंख फड़फड़ाता है। कहने का अर्थ है कि फागुन की बयार अपने संग फागुन की सुंदरता को सबके सामने लाकर खड़ी कर देती है। कवि उस सौंदर्य से अपनी आँखें हटाना चाहता है, लेकिन उसकी आँखें हट नहीं रही हैं।

2.पत्तों से लदी डाल 
कहीं हरी, कहीं लाल, 
कहीं पड़ी है उर में 
मंद-गंध-पुष्प-माल, 
पाट-पाट शोभा-श्री 
पट नहीं रही है।
शब्दार्थ: लदी– बोझिल ; उर– हृदय ; मंद- धीरे ; गंध - सुगंध ; पुष्पमाल- फूलों की माला ; पाट-पाट - जगह-जगह ; शोभा- श्री सौंदर्य से भरपूर ; पट नहीं रही- समा नहीं रही। 
भावार्थ - कवि की आँखें फागुन महीने की सुंदरता को देख अघाती नहीं। वह अपनी नज़र इससे हटा नहीं पाता। पेड़ो पर नए पत्ते निकल आए हैं। उनकी डालियाँ पत्तों से लद गई हैं, जो कई रंगों के हैं। कहीं हरे पत्ते हैं, तो कहीं लाल कोंपलें। लगता है कि कहीं-कहीं कुछ पेड़ों के गले में भीनी-भीनी खुशबू देने वाले फूलों की माला लटकी हुई है। हर तरफ सुंदरता बिखरी पड़ी है और वह इतनी अधिक है कि धरा पर समा नहीं रही है। 
कविता का प्रतिपाद्य:
फागुन की आभा का मानवीकरण करते हुए निराला जी कहते हैं कि फागुन की शोभा सर्वव्यापक है। वह प्रकृति और तन-मन में समा नहीं पा रही है। उसका प्रभाव सभी पर देखा जा सकता है। फागुन में साँस लेते हो। चारों ओर का वातावरण सुगंधित हो उठता है। मन उल्लास से भर उठता है। चारों ओर फागुन का सौंदर्य झलकता है। फागुन की सुगंधित मादकता व्यक्ति को कल्पना के पंख लगाकर गगन के विस्तार में उड़ने को उत्साहित करती है। कवि की आँखें फागुन की सुंदरता से अभिभूत हैं। अतः वह इससे अपनी नज़रें हटा नहीं पाता है। फागुन की सुंदरता की व्यापकता के दर्शन पेड़, पत्ते, फूलों आदि में हो रहे हैं। वृक्षों की डालियाँ हरे-हरे पत्तों से लदने लगी हैं। कहीं हरी तो कहीं लाल आभा प्रतिबिंबित हो रही है। हृदय पर धीमी-धीमी सुहासित पुष्पों की माला शोभायमान हो रही है। समस्त प्रकृति फल-फूलों से लद गई है और इसका प्रभाव लोगों के तन-मन पर भी देखा जा सकता है। सारा वातावरण पुष्पित व सुगंधित हो गया है। चारों ओर फागुन की शोभा झलक रही है। सृष्टि का कण-कण उत्साह व उमंग से भर गया है। फागुन की शोभा जगह-जगह छा गई है, वह समाए नहीं समाती। इस कविता में निराला जी फागुन के सौंदर्य में डूब गए हैं, उनमें फागुन की आभा रच गई है। ऐसी आभा, जिसे न शब्दों से अलग किया जा सकता है, न फागुन से।

Class 9 Lesson Diey Jal Uthey Summary/पाठ-दिये जल उठे लेखक-मधुकर उपाध्याय, पाठ का सार

 पाठ परिचय  
सरदार वल्लभ भाई पटेल 
* दांडी कूच की तैयारी के सिलसिले में सात मार्च को रास पहुँचे। 
* उपस्थित जनसमुदाय के आग्रह पर दो शब्द कहना स्वीकार किया। 
* स्थानीय कलेक्टर शिलिडी के आदेश पर गिरफ़्तारी। 
* पुलिस पहरे में बोरसद की दालत में ले जाया गया।
* जज को आठ लाइन का फैसला लिखने में डेढ़ घंटा लगा। 
* 500 रुपये जुर्माने के साथ तीन महीने की जेल। साबरमती जेल ले जाया गया।  
* आश्रम के बाहर गांधी जी से एक संक्षिप्त मुलाकात। 
* गांधी जी से कहा कि मैं चलता हूँ। अब आपकी बारी है। 
* पटेल की गिरफ्तारी की देशभर में कड़ी प्रतिक्रिया।
महात्मा गांधी 
* ब्रिटिश आधिपत्य वाले भूभाग से ही यात्रा करने का निश्चय किया। 
* गाजे-बाजे के साथ सत्याग्रही तथा गांधी जी रास पहुँचे। 
* सरदार पटेल की गिरफ्तारी उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें यह पुरस्कार आपकी सेवा करने के कारण मिला है। 
* एक 105 साल की बूढ़ी महिला ने गांधी जी से कहा कि स्वराज्य लेकर ही वापस आना । 
* सरदार पटेल से मिलने के लिए आश्रम से बाहर आए। 
* गांधी जी के रास पहुँचने पर भी वह कानून लागू था, जिसके अंतर्गत पटेल की गिरफ्तारी की गई थी। 
* रास में गांधी जी का भव्य स्वागत। 
* लोगों की आत्मा को जगाते हुए कहा कि आप लोग दरवार लोगों से त्याग और हिम्मत सीखें। 
* 'धर्मयात्रा' का नाम देते हुए अपनी पूरी यात्रा पैदल ही तय की । 
* नदी तट पर दोनों ओर कई हज़ार लोग हाथों में दिए लेकर खड़े थे। 
* उसी समय गांधी जी ने नाव से नदी पार की। 
* घनघोर अँधेरे में उपस्थित जनसमूह का उत्साह और गांधी जी का दृढ़ निश्चय का अदुभुत दृश्य दर्शनीय था।
रघुनाथ काका 
* गांधी जी को नदी पार कराने की जिम्मेदारी मिली। 
* इसके लिए काका ने नई नाव खरीदी। 
* नाव को लेकर कनकापुरा पहुँचे। 
* बदलपुर निवासी रघुनाथ काका को सत्याग्रहियों ने 'निषादराज' नाम दिया। 
* रात बारह बजे के बाद गांधी जी को नाव में बैठाकर रवाना हुए। 
* नदी तट के दोनों तरफ़ हाथ में दिए लिए हुए कई हजार लोगों के बीच गांधी जी को सकुशल नदी 
   पार कराई और अपने उत्तरदायित्व का भली प्रकार निर्वहन किया।

पाठ का सार 
'दिये जल उठे' पाठ मधुकर उपाध्याय द्वारा लिखित है। इसमें उन्होंने देश की स्वतंत्र कराने में नेताओं के योगदान को दर्शाया है। सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी जी और जवाहर लाल नेहरू ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए समय-समय पर अनेक आंदोलन किए। इन आंदोलनों में एक दाड़ी कूच भी था। सरदार पटेल इसी दांडो कूच को तैयारी के सिलसिले में गुजरात के रास नामक स्थान पर गए थे। वहाँ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें 500 रुपये के जुरमाने के साथ तीन महीने की सखा सुनाई गई पटेल को इस गिरफ्तारी से लोगों में बड़ा रोष था। देशभर में उनकी गिरफ्तारी पर अनेक प्रतिक्रियाएँ हुई। मदनमोहन मालवीय ने केंद्रीय सभा में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें बिना मुकदमा चलाए पटेल को जेल भेजने के सरकारी कदम की निंदा की गई। उधर मो. अली जिन्ना ने सरदार वल्लभभाई पटेल की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। सरदार पटेल को रास से बोरसद की अदालत लाया गया और वहाँ से साबरमती जेल भेज दिया गया। जेल का रास्ता साबरमती आश्रम के सामने से होकर जाता था। आश्रमवासी अपने प्रिय नेता पटेल की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे। वे सड़क के दोनों किनारे खड़े हो गए। वहाँ पटेल और गांधी जी की एक संक्षिप्त मुलाकात हुई। पटेल ने गांधी जी और आश्रमवासियों से कहा, "मैं चलता हूँ अब आपकी बारी है।" पटेल के गिरफ्तार होने के बाद गांधी जी ने सारी जिम्मेवारी सँभाल ली। रास पहुँचे और उन्होंने दरबार समुदाय के लोगों को देश को आजाद कराने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस बीच जवाहरलाल नेहरू ने गांधी जी से मिलने की इच्छा व्यक्त की किंतु गांधी जी ने मना कर दिया। गांधी जी ने दांडी कूच शुरू करने से पहले ही निर्णय किया था कि वे अपनी यात्रा ब्रिटिश अधिकार वाले भू-भाग से ही करेंगे। गांधी जी और अन्य सत्याग्रही गाजे-बाजे के साथ रास पहुँचे। गांधी जी ने वहाँ उपस्थित लोगों को सरकारी नौकरियाँ छोड़ने के लिए प्रेरित किया। गांधी जी और सत्याग्रही जब रास से चलकर कनकपुरा पहुंचे तो एक वृद्धा ने गांधी जी से देश को आजाद कराने की बात कही। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि अब वे देश आजाद कराकर ही लौटेंगे। गांधी जी ने अपने दाडी यात्रा को धर्मयात्रा कहा और उसमें किसी प्रकार का आराम न करने की बात कही । गांधी जी और अन्य सत्याग्रही मही नदी के किनारे पहुँचे। वहाँ उनके स्वागत के लिए बहुत लोग खड़े थे। आधी रात के समय मही नदी के तट पर अद्भुत नजारा था। सभी लोग हाथों में दिये लेकर खड़े थे। जैसे ही महात्मा गाँधी नदी पार करने के लिए नाव तक पहुँचे तो महात्मा गांधी जी, नेहरू और पटेल के जयकारों से नदी के दोनों तट गूँज उठे । गाँधी जी नदी पार करके विश्राम करने के लिए झोंपड़ी में चले गए। गांधी जी के पार उतरने के बाद भी लोग हाथों में दिये लिए खड़े रहे। वे अन्य सत्याग्रहियों के पार उतरने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उस समय मही नदी के दोनों किनारों पर हाथों में दिये लिए खड़े लोग इस बात के प्रतीक थे कि उनके हृदय में अपने देश को आजाद करानेवाले नेताओं के प्रति कितनी श्रद्धा थी। वे देश को शीघ्र आज़ाद हुआ देखना चाहते थे।

ऋतुराज कविता का सारांश

इस ऋतु में प्रकृति की सुंदरता सबको आनंदित करती है। प्रकृति में 
हर तरफ मस्ती छाई होती है। वसंत ऋतु में प्रकृति हमारे शरीर को 
ऊर्जा से भरकर हमें आत्मविश्वास के साथ नए कार्य को शुरू करने 
की प्रेरणा देती है।वसंत ऋतु में न केवल मनुष्य बल्कि पशु-पक्षी भी 
आनंद से भर जाते हैं। आसमान में पक्षी किलकारियाँ मारकर वसंत 
का आगमन करते हैं। वसंत ऋतु बहुत प्रभावशाली होती है। चिड़ियों 
की आवाज और रात में चाँद की चाँदनी दोनों ही बहुत सुहावने, ठंडे 
और शांत हो जाते हैं। इस ऋतु में सरसों के पीले-पीले फूल खिल-
खिलाकर खुशी व्यक्त करते हैं। तालाबों में कमल के फूल खिल कर
 इस तरह पानी को इस तरह ढक लेते हैं जैसे मनुष्य को संकेत दे रहे 
हों कि अपने सारे दुखों को भूलकर अपनी जिंदगी का आनंद लो। 
वसंत ऋतु जब आती है तो वह प्रकृति में सब कुछ जागृत कर देती है, जैसे यह पेड़-पौधे को  फूल-
फसलों को, मनुष्योंव पशुओं और अन्य वस्तुओं को सर्दी के मौसम की लंबी नींद से जगाती हैं और 
प्रकृति रंगीन हो जाती है। इस ऋतु में कोयल के गाने सुनाई देते हैं, वह मधुर स्वर में गाने लगती है। हर 
तरफ फूलों की खुशबू और रोमांच होता है क्योंकि फूल खिलना शुरू कर देते हैं, पेड़ों पर नए पत्ते आ 
जाते हैं। ऐसा लगता है कि पूरी प्रकृति आनंद के साथ घोषणा करती है कि वसंत आ गया है। अब उठने 
का समय है। 
 कविता 
आया है ऋतुराज सलोना, 
आया है ऋतुराज। 
गेंदा और गुलाब खिले हैं, 
भौंरे गुन-गुन गाते हैं। 
पुरवइया के प्यारे झोंके, 
सबको मस्त बनाते हैं। 
सबको मस्त बनाने वाला, 
आया है ऋतुराज। 
        पहन बसंती कपड़ा सरसों, 
          खेतों में लहराती है। 
         आमों की डारी पर कोयल, 
          पंचम स्वर में गाती है। 
          पंचम राग सुनाने वाला, 
           आया है ऋतुराज। 
नींबू और आम के बौर, 
झूम-झूम कर महक रहे हैं। 
शीतल मंद सुगंध हवा में, 
पक्षी मिलकर चहक रहे हैं। 
विहगों को चहकाने वाला, 
आया है ऋतुराज ।।
कविता की सारांश :
इस कविता में कवि ने ऋतुराज वसंत के आगमन का वर्णन है। कवि कहते हैं कि हमारी प्यारी वसंत 
ऋतु का आ गई है। वसंत के आते ही गेंदा और गुलाब के फूल खिल गए हैं। बाग में भौंरे भी गुन-गुन
करके फूलों पर मँडराने लगे हैं। वसंत ऋतु में चलने हवा भी शीतल होकर सबको मस्त कर रही है। 
सबको आनंद से भरने वाला वसंत आ गया है। खेत-खलिहानों में भी सरसों ने पीले वस्त्र पहन लिए हैं 
यानी खेतों में सरसों पर पीले-पीले फूल खिले हुए हैं। कोयल भी आम की डाली पर बैठकर अपने मधुर 
स्वर में गाती है। वसंत ऋतु में चारों ओर मधुर संगीत सुनाई देता है। नींबू और आम के पेड़ों पर छोटे-
छोटे फूल निकल आए हैं और इस वसंती हवा का स्पर्श पाकर वे झूमते हुए महक रहे हैं। वसंत ऋतु के 
आते ही वातावरण में चारों ओर सुगंधित शीतल हवा धीरे-धीरे बहने लगी है। वसंत ऋतु में सभी पक्षियों 
 की चहचहाट सुनाई देने लगी है। चारों और आनंद और उत्साह का वातावरण बना हुआ है क्योंकि 
वसंत का आगमन हो चुका है। 
अभ्यास प्रश्न :
1- कविता में किस ऋतु का वर्णन है ? 
उत्तर- कविता में वसंत ऋतु का वर्णन किया गया है। 
2- ऋतुराज के आने पर कौन-से फूल खिल गए हैं ? 
उत्तर- ऋतुराज के आते ही गेंदा और गुलाब के फूल खिल जाते हैं। 
3- सरसों ने कैसे कपड़े पहन रखे हैं ?
उत्तर- सरसों ने पीले कपड़े पहन रखे हैं। 
4- कोयल कौन-से सुर में गाती है ? 
उत्तर- कोयल पंचम स्वर में गीत गाती है। 
5- नींबू व आम पर क्या आ गए हैं ?
उत्तर- नींबू व आम पर बौर निकल आए हैं। 
6- वसंत ऋतु में फूलों पर क्या पड़ता है ?
उत्तर- वसंत ऋतु के आते ही गेंदा और गुलाब के फूल खिल उठते हैं। फूलों की सुगंध पूरे वातावरण 
को मदहोश कर देती है। 
7- वसंत में खेतों में कैसा दृश्य दिखाई देता है ?
उत्तर- वसंत आने पर खेत पीले फूलों से लहलहा उठते हैं। सरसों पर पीले फूल खिल जाते हैं। इन 
सरसों के फूलों को देखकर ऐसा लगता मानों सरसों ने पीले वस्त्र पहन लिए हों। 
8- वसंत ऋतु में कोयल क्या करने लगती है ?
उत्तर- वसंत ऋतु के आने पर कोयल आमों की डाली पर बैठकर मधुर स्वर में अपना पंचम राग सुनाने 
लगती है। 
9- वसंत ऋतु का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर- वसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। वसंत ऋतु के आते ही सारा वातावरण उत्साह और 
ऊर्जा से भर जाता है। बागों में हर रंग के फूल खिलने लगते है। पेड़ों पर नए-नए पत्ते निकलने लगते हैं। 
प्रकृति में हर तरफ हरियाली छा जाती है। वसंत ऋतु में कोयल भी अपना मधुर राग सुनाने लगती है।
पक्षियों का कलरव मन को आनंद से भर देता है। खेतों में सरसों के पीले फूल लहलहराते हुए मस्ती में 
झूम उठते हैं।   

Saturday, 5 February 2022

Class 9 Lesson Dharm Ki Aad / पाठ धर्म की आड़

 पाठ पर आधारित प्रश्न-उत्तर 
प्रश्न1- धर्म की आड़ में किस प्रकार के प्रपंच रचे जा रहे हैं ?  
उत्तर- धर्म के ठेकेदार और मठाधीश धर्म के नाम पर साधारण लोगों को मूर्ख बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। धर्म और ईमान की दुहाई देकर लोगों को ठगना ही उनका पेशा बन गया है। धार्मिक अनुष्ठान करवाकर धन एकत्रित कर रहे हैं। इन लोगों ने प्रपचों का ऐसा जाल बिछा रखा है कि एक साधारण गरीब आदमी उस जाल से निकलने की हिम्मत नहीं कर पाता क्योंकि उसे धर्म के नाम पर डराकर मूर्ख बनाया जा रहा है। 
2- रमुआ पासी और बुधू मियाँ का उदाहरण लेखक ने किस संदर्भ में दिया है ? 
उत्तर- रमुआ पासी और बुद्धू मियाँ का उदाहरण देकर लेखक ने समाज के कुछ ऐसे लोगों की ओर संकेत किया है, जो धर्म के नाम पर काँप जाते हैं चाहे वे लोग धर्म को जाने या न जाने, ईमान का अर्थ उन्हें समझ आए या नहीं, पर उनके धर्म के विरुद्ध यदि कोई एक शब्द भी कहे तो फिर बरस पड़ते हैं। 3- रमुआ पासी और बुद्धू मियाँ किस भाव को प्रदर्शित करते हैं ? 
उत्तर- ये दोनों विभिन्न धर्मों की भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं। ये दोनों मुसलमान और हिंदू के नाम पर भावुक हो उठते हैं और एक-दूसरे को मारने के लिए तैयार जाते हैं । वास्तव में ये अपने-अपने धर्म को जानते तक नहीं। 
4- 'लकीर पीटते रहना' से लेखक का क्या तात्पर्य है ? 
उत्तर- लकीर पीटते रहने से लेखक का यह तात्पर्य है कि एक ही ढरे पर चलते रहना; किसी भी बदलाव को स्वीकार न करना। गरीब साधारण व्यक्ति बेचारा धर्म के ठेकेदारों द्वारा मूर्ख बनाया जाता है, लूटा जाता है, पर उसमें इतनी हिम्मत नहीं होती कि इसके खिलाफ़ आवाज उठाए। वह धर्म के तत्वों को नहीं जानता। लकीर पीटते रहना को ही अपना धर्म समझता है। 
5- धर्म का सही आचरण क्या है ? 
उत्तर- सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलना ही सही आचरण कहलाता है। मानवता का पालन करना ही सबसे बड़ा धर्म कहा गया है। सत्य के मार्ग पर चलना, सदाचार का पालन करना और मानव सेवा करना ही धर्म का सही स्वरूप कहा गया है।  
6- नास्तिक और ला-मजहब लोग लेखक की दृष्टि में क्यों सही है ?
उत्तर- नास्तिक और ला-मराहब लोग लेखक इसलिए सही हैं क्योंकि वे मंत्र, नमाज़, पूजा-पाठ न करके सदाचार का पालन करते हैं। धर्म का झूठा नाटक न करके मानव- मात्र की सेवा करते हैं। ऐसे ही लोगों का इश्वर द्वारा पसंद किया जाता है। 
7- धर्म और ईमान के नाम पर लोगों को किस प्रकार मूर्ख बनाया जा रहा है ? 
उत्तर- धर्म और ईमान के नाम पर ऐसा घिनौना व्यापार चल रहा है कि धर्म के ठेकेदार साधारण को मूर्ख बनाकर संप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। वे लोग एक-दूसरे को उनके धर्म के विरुद्ध भड़काकर उत्पात मचवाते हैं और अपना वर्चस्व बनाए रखते हैं। वे केवल अपनी गद्दों को सुरक्षित रखना चाहते हैं। 
8- गरीब और अधिक गरीब कैसे हो रहे हैं ? 'धर्म की आड़' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए । 
उत्तर- गरीब और साधारण से साधारण आदमी तक के दिल में यह बात अच्छी तरह बैठी हुई है कि धर्म और ईमान की रक्षा के लिए  तक दे देना वाजिब हैं। धर्म के ठेकेदार ऐसे लोगों को मूर्ख बनाकर लूटने का प्रयास करते रहते हैं और वे बेचारे लुटते चले जाते है। धर्म के नाम पर इन्हें मूर्ख बनाया जाता है और मूर्ख बेचारे धर्म की दुहाइयाँ देते और दीन-दीन चिल्लाते हैं।
9- ईश्वर का ईश्वरत्व कैसे कायम रह सकता है। 'धर्म की आड़' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए। 
उत्तर- लेखक कहते हैं कि यह आवश्यक नहीं कि पाँचों वक्त की नमाज, पूजा-पाठ और गायत्री मंत्र के जाप से ही ईश्वर का ईश्वरत्व कायम रहेगा। यदि हम समार्ग पर चलते हैं, सदाचार का पालन करते हैं , मानव-मात्र की सेवा करते हैं, तो ईश्वर का ईश्वरत्व  रहता है। क्योंकि- 'ईश्वर उनकी सहायता करते हैं जो मानव मात्र की सहायता करता है।' 
10- 'नास्तिक' और 'आस्तिक' में से लेखक ने किसे श्रेष्ठ बताया है ? 
उत्तर- लेखक ने उस नास्तिक व्यक्ति को श्रेष्ठ बताया है जो धर्म का आडंबर नहीं करता। पूजा-पाठ, नमाज, गायत्री मंत्र का जाप नहीं करता मगर सदाचार का पालन करता है। वह बेईमान नहीं है। मानवता की सेवा करता है। यह सब करते हुए यदि वह नास्तिक कहलाए, तो भी ईश्वर को इसमें आपत्ति नहीं है। इसके विपरीत धर्म के नाम पर पूजा-पाठ करके लोगों को ठगने वालों से ईश्वर कभी प्रसन्न नहीं रहता। 
11- धर्म के स्पष्ट चिह्न क्या हैं ? 
उत्तर- अजॉँ देने, शंख बजाने, नाक दाबने और नमाज पढ़ने का नाम धर्म नहीं है। शुद्धाचरण और सदाचार ही धर्म के स्पष्ट चिह्न है। दो घंटे तक बैठकर पूजा कीजिए और पंच-वक्ता नमाज भी अदा कीजिए, परंतु ईश्वर को इस प्रकार रिश्वत के दे चुकने के पश्चात् यदि आप अपने को दिन-भर बेईमानी करने और दूसरों को तकलीफ़ पहुँचाने के लिए आजाद समझते हैं, तो इस धर्म को, अब आगे आने समय कदापि नहीं टिकने देगा।
12- चलते पुर्जे लोग धर्म के नाम पर किस प्रकार व्यापार करते हैं ? 
उत्तर- चलते-पुर्जे लोग मूर्ख लोगों का लाभ उठाते हैं। धर्म के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाना उनका पेशा बन गया है। अशिक्षित और भोली-भाली जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। उनकी शक्तियों का दुरुपयोग करते हैं। साधारण व्यक्ति धर्म के क्षेत्र में फैले अधविश्वास के कारण अपनी आवाज़ उठा नहीं पाता और चलते पुर्जे लोगों का वर्चस्व बना रहता है।जनता उनके द्वारा किए गए शोषण का शिकार बनती रहती है।  
13- 'देश में धर्म की धूम है' से लेखक का क्या आशय है ?
 उत्तर- 'देश में धर्म की धूम है' से लेखक का आशय यह है कि आजकल देश में धर्म के नाम पर खूब चर्चाएँ, सभाएँ, सम्मेलन आदि हो रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने धर्म को एक-दूसरे के धर्म से श्रेष्ठ सिद्ध करने में लगा हुआ है। इस प्रकार देश में चारों ओर धार्मिक कट्टरता का वातावरण बन गया। 
14- 'धर्म और ईमान को जाने या न जाने' - लेखक ने किन लोगों के लिए और क्यों कहा है ? 
उत्तर- लेखक साधारण व्यक्तियों को धर्म का वास्तविक रहस्य जानने वाला नहीं मानता है। ऐसे लोग अपने धर्मगुरुओं को बातों को बिना विचार किए स्वीकार कर लेते हैं। वे उनके उकसाने पर मरने-मारने को तैयार हो जाते हैं। उनकी इस विचारहीनता के कारण धर्म के नाम पर उत्पात होने लग जाते हैं। 
15- लेखक धार्मिक झगड़ों को समाप्त करने के लिए क्या सुझाव देता है ? 
उत्तर- लेखक का मानना है यदि हम धर्म और ईमान के नाम पर होने वाले उत्पातों को रोकना चाहते हैं तो हमें साहस और दृढ़ता के साथ स्वार्थी तत्वों को बेनकाब करना होगा। धर्म और उपासना के मार्ग में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाए और प्रत्येक व्यक्ति अपने धर्म की पूजा-अर्चना करने में स्वतंत्र हो। कोई किसी के धार्मिक कार्यों में अड़चन न डाले। 
16- धर्म और ईमान के नाम पर कैसा व्यापार हो रहा है ? 
उत्तर- धर्म और ईमान के नाम पर बड़े-बड़े धर्माचार्य और मठाधीश अपना स्वार्थ सिद्ध करने और अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए अपने अनुयायियों को दूसरे धर्म के विरुद्ध भड़काकर उत्पात करा देते हैं, जिससे उनकी गद्दी सुरक्षित रहे और उनकी मनमानी चलती रहे। 
17- लेखक गांधी जी से क्या सीखने के लिए कहता है ? 
उत्तर- लेखक चाहता है कि हम भी गांधी जी से यह सीखें कि हमें अपने जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में धर्म के अनुसार आचरण करना है, जिससे हम एक अच्छा समाज बना सकें। ऐसे समाज में धर्म के नाम पर उत्पात नहीं होंगे तथा सब परस्पर मिल-जुलकर रहेंगे।
18- अच्छे आचरण वालों के लिए लेखक ने क्या कहा है ? 
उत्तर- यदि कोई नास्तिक या ला-मजहब है, परंतु उसके विचार ऊँचे व अच्छे हैं,. आचरण अच्छा है, जो दूसरों के सुख-दुख का ख्याल रखते हैं और जो मूर्खों को किसी स्वार्थ सिद्धि के लिए उकसाना बुरा समझते हैं। ईश्वर इन नास्तिकों और ला-मजहब लोगों को अधिक प्यार करेगा और वह अपने पवित्र नाम पर अपवित्र काम करने वालों से यही कहना पसंद करेगा, मुझे मानो या न मानो, तुम्हारे मानने ही से मेरा ईश्वरत्व कायम नहीं रहेगा, दया करके मनुष्यता को मानो पशु बनना छोड़ो और आदमी बनो !  
19-  पाश्चात्य देशों में धनी और निर्धन में क्या अंतर है ? 'धर्म की आड़' पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए। 
उत्तर- पाश्चात्य देशों में धार्मिकता की भावना को अमीरी और गरीबों के तराजू में तोला जाता है। अमीर तथा गरीब दो अलग-अलग दल बन जाते हैं। अमीर लोग गरीब लोगों का शोषण करते हैं। धनी लोगों की आकाश से छूती अट्टालिकाएँ गरीबों की झोपड़ियों का मज़ाक उड़ाती हैं। गरीबों को लूटकर हो ये लोग अमीर बनते हैं। यह भयंकर अवस्था है। इसी के कारण साम्यवाद व बोल्शेविस्म आदि का पाश्चात्य देशों जन्म हुआ। 
20- धर्म और ईमान के नाम पर किए जाने वाले इस भीषण व्यापार को कैसे रोका जा सकता है ? 
उत्तर- धर्म और ईमान के नाम पर किए जाने वाले इस भीषण व्यापार को रोकने के लिए साहस और दृढ़ता के साथ विरोध होना चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक भारतवर्ष में नित्य प्रति बढ़ते जाने वाले झगड़े कम न होंगे। धर्म की उपासना के मार्ग में कोई रुकावट न हो। जिसका मन जिस प्रकार चाहे, उसी प्रकार धर्म की भावना को मन में जगाए। किसी दशा में भी दूसरे व्यक्ति की स्वाधीनता कुचलने या छीनने का साधन न बने। धर्म के ठेकेदारों को अपनी उन दुकानों को बंद करना होगा, जिनमें बैठकर वे लोग गरीबों की भावनाओं से खिलवाड़ का व्यापार करते हैं यदि ऐसा हुआ तो धर्म और ईमान के नाम पर किया जाने वाला व्यापार बंद हो जाएगा। 
21- महात्मा गांधी ने धर्म का क्या स्वरूप बताया ?
उत्तर- महात्मा गांधी ने धर्म को सर्वत्र स्थान दिया है । वे एक पग भी धर्म के बिना चलने को तैयार नहीं थे। उनकी बात ग्रहण करने से पहले प्रत्येक का यह कर्तव्य है कि वह भली-भाँति समझ ले कि महात्मा जी के 'धर्म' का स्वरूप क्या है ? धर्म से महात्मा जी का मतलब धर्म ऊँचे और उदार तत्वों ही का हुआ करता है। ऊँचे और उदार तत्वों से अभिप्राय सदाचार और मानवता में है। उनके मानने में भला किसे एतराज हो सकता है। 
22- कौन-सा कार्य देश की स्वाधीनता के विरुद्ध समझा जाए ? 
उत्तर- स्वाधीनता के क्षेत्र में खिलाफ़त, मुल्ला, मौलवियों और धर्माचायों को स्थान दिया जाना स्वाधीनता के विरुद्ध समझा जाए। यदि हम ऐसा नहीं करते तो हमें इसका फल भोगना ही पड़ेगा। धर्म के ठेकेदारों का वह व्यापार जिसके बल पर वे अशिक्षित और भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाते हैं, वह बंद होना चाहिए। मानवता ही सर्वोपरि धर्म है, इसी धारणा का प्रसार होना चाहिए। 
23- मूर्ख लोगों की शक्तियों का दुरुपयोग किस प्रकार किया जा रहा है ? 
उत्तर- हमाने देश में धर्म के नाम पर कुछ इने-गिने आदमी अपने हीन स्वार्थों की सिद्धि के लिए करोड़ो आदमियों की शक्ति का दुरुपयोग करते हैं। मूर्ख बेचार धर्म का दुहाइयाँ देते और दीन-दीन चिल्लाते हैं, अपने प्राणों की बाजियाँ खेलते और थोड़े से अनियंत्रित और धूर्त आदमियों का आसन ऊँचा करते और उनका बल बढ़ाते हैं। इस प्रकार का व्यापार बंद होने पर ही शक्तियों का दुरुपयोग नहीं होगा। 
24- पाश्चात्य देशों में धनी लोगों की अट्टालिकाएँ किसका मजाक उड़ाती हैं ? 
उत्तर- पाश्चात्य देशों में धनी लोगों की अट्टालिकाएँ (बड़े-बड़े भवन, इमारतें) गरीबों की झोपड़ियों का मजाक उड़ाती है। गरीबों का खून चूसकर ही इनके महल खड़े किए जाते हैं। उनका सदैव यही प्रयास रहता है कि गरीब शोषित किया जा सके और उसके शोषण के बल पर वे आगे बढ़ते रहें।  पाश्चात्य देशों में धर्म के वर्ग भी धन के आधार पर घंटे हैं। वहाँ धन की मार है। धन दिखाकर करोड़ों को वश में किया जाता है और फिर मनमाना धन पैदा करने के लिए जोर दिया जाता है।

निबंधात्मक प्रश्न 
1- प्रस्तुत निबंध 'धर्म की आड़' का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर- 'धर्म की आड़' निबंध के लेखक गणेशशंकर विद्यार्थी हैं। इस निबंध में लेखक ने धर्माचार्यों की स्वार्थ सिद्धि का पर्दाफाश किया है। ये लोग किस प्रकार समाज में एक धर्म के विरुद्ध दूसरे धर्मवालों को भड़काकर अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं। धर्म की आड़ लेकर जनता को भड़काते हैं। लेखक का मानना है कि एक सामान्य व्यक्ति धर्म के रहस्य को नहीं समझ पाता। इसलिए उसके भोलेपन का लाभ तथाकथित धर्मगुरु उठाते हैं। वे उन्हें गुमराह कर दूसरे धर्मवालों से लड़ाते रहते हैं और अपना उल्लू सीधा करते रहते हैं। लेखक ऐसे लोगों से बचकर मानव धर्म को अपनाने पर बल देता है । हम सुख-दुख में एक-दूसरे की सहायता करें। हमारा आचरण शुद्ध हो। हम किसी के धार्मिक अनुष्ठानों में बाधक न बनें। हम सब को अपने-अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ की स्वतंत्रता हो। यही सच्चा धर्म है । 
2- अच्छे आदमी की पहचान क्या है ? धर्म की आड़ के आधार पर उत्तर दीजिए।
उत्तर प्रस्तुत पाठ में गणेशशंकर विद्यार्थी के विचार प्रकट हुए हैं। लेखक बताते हैं कि अच्छे आदमी की सही पहचान है उसका सदाचरण। जो व्यक्ति भला है, सबकी भलाई चाहता है, सबके कल्याण के लिए कर्म करता है वह अच्छा है।  इसके विपरीत जो धर्म के नाम पर संप्रदाय के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाता है, उन्हें एक-दूसरे से अलग करता है, वह धार्मिक होते हुए भी उत्पाती है, मानवता का विरोधी है। लेखक के शब्दों में ऐसे धार्मिक और दीनदार आदमियों से तो, वे लामजहब और नास्तिक आदमी कहीं अधिक अच्छे और ऊँचे हैं जिनका आचरण अच्छा है, जो दूसरों के सुख-दुख का ख्याल रखते हैं और जो मूखों को किसी स्वार्थसिद्धि के लिए उकसाना बहुत बुरा समझते हैं।
3- "उबल पड़ने वाले आदमी का इसमें केवल यही दोष है कि वह कुछ सूझबूझ नहीं रखता और दूसरे लोग उसे देते हैं उधर ही जुत जाता है।" पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर- प्रस्तुत पंक्ति से लेखक का यह आशय है कि कुछ लोग इतने सीधे होते हैं कि सदियों से चली आ रही धार्मिक मान्यताओं परंपराओं की ही मानते चले जाते हैं। धर्म के ठेकेदार इस बात का लाभ उठाकर अपनी स्वार्थ सिद्ध करते चले जाते हैं। ऐसे सीधे लोगों में एक यहाँ दोष होता है कि अपनी सूझ-बूझ से काम नहीं लेते और एक ही लीक पर चलते हैं। धर्म में उनका इतना अधिक अंधविश्वास होता है कि उन्हें लगता है यदि वे धर्म के विरुद्ध जाएँगे या परंपराओं में कुछ भी फेर-बदल करेंगे तो उनका अनिष्ट अवश्य हो जाएगा। ये लोग धर्म के पाखंडों में इस प्रकार लिप्त हो जाते हैं कि किसी प्रकार के बदलाव को स्वीकार होना पाते। धार्मिक मान्यताओं में बदलाव न करने के कारण कुछ धर्म के ठेकेदारों के शोषण का शिकार बन जाते हैं । जिसने जिधर धकेल दिया, उधर ही हो जाते हैं। इनकी अपनी सूझ-बूझ न के बराबर होती है यदि कोई इनकी धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध बोले तो ये क्रोधित हो जाते हैं। लेखक कहते हैं इस प्रकार की परिस्थितियाँ हमारी स्वाधीनता के विरुद्ध है। हमें इनसे लड़ना ही होगा। 
4- "यहाँ बुद्धि का परदा डालकर पहले ईश्वर और आत्मा का स्थान अपने लिए लेना फिर धर्म, ईमान, ईश्वर और आत्मा के नाम पर अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए लोगों को लड़ाना, भिड़ाना।" 'धर्म की आड़' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर-  प्रस्तुत पंक्ति उन धर्माडंबरियों के लिए कही गई हैं जो साधारण लोगों की सूझ-बूझ को सामने नहीं आने देते। मूर्ख और साधारण लोग, जिन्हें अधिक सूझ-बूझ नहीं है, वे ऐसे धर्म ठेकेदारों के हाथ की कठपुतली बन जाते हैं। ये लोग धर्म के अंधविश्वासों में इस प्रकार लिप्त हो जाते हैं कि किसी भी प्रकार का बदलाव या परिवर्तन इन्हें मान्य नहीं। यदि इन्हें 'कूप-मंडूक' भी कहा जाए तो इस अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसी बात का लाभ उठाकर कुछ धनी लोग अपना बल बनाए रखते हैं और वर्चस्व कायम रखते हैं। धर्म के प्रति आस्था को इस प्रकार कूट-कूट कर भर देते हैं कि अपने धर्म के विरुद्ध कुछ भी सुनना इन्हें सहन नहीं होता। इन परिस्थितियों के फलस्वरूप ही तो उत्पातों और सांप्रदायिक दंगों का जन्म होता है। धन और धर्म के रखवाले ये बात भली प्रकार जानते हैं कि यदि इनके अंदर की मानवता जाग गई तो उनकी गद्दी अवश्य छीन जाएगी। धर्म, ईमान और ईश्वर के नाम की दुहाई देकर अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं। भोली-भाली जनता इनके मनसूबों को समझ नहीं पाती और इनके हाथों का खिलौना बन जाती है। समाज के समुचित विकास के लिए सीधे-साधे लोगों की बुद्धि पर पड़े पर्दों को हटाना होगा और धर्म के ठेकेदारों की अनुचित मनमानी को रोकना होगा।  
5-  साधारण मूर्ख व्यक्तियों की क्या दशा है और धूर्त उनकी इस दशा का क्या-क्या लाभ उठाते हैं ? 
उत्तर- साधारण मूर्ख व्यक्तियों की यह दशा है कि वे कुछ भी नहीं समझते-बूझते और दूसरे लोग उन्हें जिस दशा की ओर मोड़ते हैं उधर ही मुड़ जाते हैं। यथार्थ दोष है, कुछ चलते-पुरज़े , पढ़े-लिखे लोगों का, जो मूख लोगों की शक्तियों और उत्साह का दुरूपयोग इसलिए कर रहे है कि ऐसा करने से इन्हीं जाहिलों के बल के आधार पर उनका नेतृत्व और बड़प्पन कायम रहे। इसके लिए धर्म और ईमान की बुराइयों से काम लेना इन्हें बहुत आसान लगता है। आसान तो है ही, दूसरों को मूर्ख बनाओ और अपना उल्लू सीधा करो। पाश्चात्य देशों में देखा जाए तो और भी बुरा हाल है। वहाँ धनी लोगों के ऊँचे-ऊँचे महल गरीबों की झोपड़ियों का मजाक बनाते हैं। गरीबों की कमाई से ही वे लोग फलते-फूलते हैं और सदैव उनका यही प्रयास रहता है कि गरीब कभी अपनी आवाज न उठाए और वे लोग निरंतर उसका शोषण करते रहे। गरीब बेचारा चूसा जाता रहे और इनका बाल भी बांका न हो। यह भयंकर परिस्थियाँ हैं। इन्हीं के कारण साम्यवाद, बोल्शेविरम की उत्पत्ति हुई। हमारे अपने देश में साधारण लोगों की  बुद्धि पर परदा डाल दिया जाता है। बुद्धि पर परदा डालकर ईश्वर और आत्मा का स्थान अपने लिए लेना और फिर धर्म, ईमान, ईश्वर और आत्मा के नाम पर अपनी स्वार्थ पूर्ति के लोगों को लड़ाना-भिड़ाना ही इन धूर्त लोगो का मकसद बन गया है ।   
6- सबके कल्याण हेतु अपने आचरण को सुधारना क्यों आवश्यक है ? 'धर्म की आड़ पाठ के आधार पर बताएँ ?
उत्तर- समय परिवर्तनशील है। आज समय बदल चुका है। पूजा-पाठ, पाँच समय की नमाज़ या गायत्री मंत्र जपने का नाम धर्म नहीं है। लोग धर्म के पाखंडों की बजाय मानवता का श्रेष्ठ मानते है। आज के समय में शुद्ध आचरण और शिष्टाचार ही धर्म के चिह्न हैं। यदि आप दो घंटे बैठकर पूजा-पाठ करते हैं या पाँचों समय की नमाज़ पढ़ते हैं और फिर उसके बाद आपका बेईमानी का दौर शुरू होता है। आप सारा दिन बेईमानी करके लोगों को लूटते हैं और दूसरों को दुख पहुँचाने के लिए स्वयं को आज़ाद समझते हैं, तो इस धर्म को आगे आने वाला समय कदापि टिकने नहीं देगा। ये वास्तव में धर्म नहीं, धर्म के नाम पर लोगों का अंधविश्वास है। अब पूजा-पाठ को महत्व न देकर भलमनसाहत और अच्छाई देखी जाएगी। जो जितना अधिक भला मानस है, उसका धर्म उतना ही ऊँचा माना जाएगा। सबके कल्याण के लिए अपने आचरण को सुधारना होगा। यदि आचरण को सुधारा नहीं जाएगा तो नमाज, रोजे, पूजा-पाठ द्वारा  आप देश के अन्य लोगों की आजादी तो छीनेंगे ही, साथ-ही-साथ उत्पातों को भी जन्म मिलेगा। चाहे आप आस्तिक (ईश्वर को मानने वाला) न होकर नास्तिक (ईश्वर को न मानने वाला) हैं, तो भी यदि आपका आचरण अच्छा है तो आप सच्चा धर्म का पाठ पढ़ना जानते हैं। ईश्वर का ईश्वरत्व केवल आस्तिकों की आस्था का गुलाम नहीं है। ईश्वर का ईश्वरत्व तो मानव-मात्र की भलाई में है। समाज कल्याण में है। शुद्ध आचरण में है और सदाचार में है । 



Friday, 4 February 2022

कविता- पहरुए सावधान रहना/Phuruy Savdhan Rhna KAVITA

पहरुए सावधान रहना - लेखक गिरिजाकुमार माथुर 

सारांश :
इस कविता में कवि ने देश के रक्षक और सीमा पर पहरेदारों को देश की रक्षा व देश में आने वाले समय में नव-निर्माण के लिए प्रेरित किया है। देश को आज़ाद करवाने के लिए देश के कितने ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। स्वाधीनता संग्राम में न जाने कितने ही लोगों का लहू बहा तथा कितनी ही घोर यातनाओं को सहकर हमारे देश भारत ने जो स्वतंत्रता प्राप्त की उसे हमें सांप्रदायिक एकता, मानव प्रेम, देश प्रेम तथा नैतिकता के बल पर सुरक्षित रखना है। कवि इस कविता को देश की एकता अखंडता के लिए समर्पित युवा पीढ़ी को जिन्हें अब देश की बागडोर अपने सबल हाथों में सँभालकर रखनी है, समर्पित करते हुए उन्हें सावधान करना चाहता है कि वे भविष्य में भी भारत की अखंडता का स्वर उच्च रखें ताकि कोई शत्रु इस ओर आँख उठाकर देखने का साहस न कर सके।

कविता की व्याख्या 
1. आज जीत की रात --------------------------  पहरुए, सावधान रहना।।
व्याख्या : कवि इन पंक्तियों के माध्यम से देश के पहरेदारों से कहते हैं कि देश के पहरेदारों! आज जीत की रात है। देश की रक्षा के लिए सावधान रहना। स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद देश के कई बंद दरवाज़े खुल गए हैं। उसमें तुम स्थिर दीपक के समान गतिहीन होकर प्रकाश करते रहना। हमें मिली स्वतंत्रता नए स्वर्ग को पाने की पहली मंजिल है। लोगों द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किया आंदोलन बिलकुल उस सुनहरे अवसर के समान है जो रत्न से भरी जल तरंग के जैसा है। अभी तो हमें जीवन के विकास व समृद्धि और देश के पुनः निर्माण अर्थात नवनिर्माण के लिए बहुत कुछ करना है। पराधीन भारत को गुलामी के कारण बहुत हानि उतनी पड़ी है परंतु आज़ादी के बाद भी वह की काली छाया बनी हुई है अर्थात आज भी कई बड़ी समस्याएँ हैं जिनका समय रहते हल नहीं निकला गया तो वे हमारे देश को कमज़ोर को बना देंगी। इस नए युग रूपी नाव की पतवार को लेकर तुम सागर के समान महान बनकर इस देश की बड़ी सावधानी से रक्षा करो। पहरेदारों, देश के रक्षकों तुम सावधान रहना। 

2. विषम शृंखलाएँ टूटी हैं ----------------------------पहरुए सावधान रहना।।
व्याख्या : गुलाम भारत के समय जो भीषण परिस्थितियाँ बाधा बनी हुई थीं, इस समय वो दूर हो चुकी हैं और अब हम सभी दिशाओं में आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र हैं। लंबे समय से बँधी हुई हवाएँ अब खुल कर प्रचंड होकर चलने लगी हैं। हमारी सीमाएँ जो हमसे ले ली गई यानी जिन्हें हमसे छीन लिया गया आज वो प्रश्नचिह्न बनकर हमारे सामने खड़ी हैं। अंग्रेजों द्वारा बनाई प्रतिमाएँ आज टूट गई हैं और उनकी जगह नए प्रतीक बन रहे हैं। अब हम प्रगतिपथ पर आगे बढ़ रहे हैं, इस प्रगति के तूफान को तुम चंद्रमा की तरह प्रकाशमान होकर आगे बढ़ाओ। देश के रक्षको सावधान रहकर देश की रक्षा करो। 

3. ऊँची हुई मशाल हमारी ------------------------------पहरुए, सावधान रहना।।कवि कहते हैं 
व्याख्या : कवि कहते हैं कि आज़ादी तो पा ली हमने परंतु अब हमें कठिन रास्ते पर चलना है। अब हमें विकास की राह पर आगे बढ़ना है। रास्ता कठिन और अंधकार भरा है परंतु इस रास्ते पर चलने के लिए और आगे राह देखने के लिए हमने अपनी मशाल ऊँची कर दी है। भले ही हमारे देश से शत्रु चले गए हैं परंतु उनकी छाया, उनकी परछाई से हमें सावधान रहना है, सतर्क रहना है। शत्रु के दिए शोषण हमारा देश और समाज मृत जीवन जी रहा है परंतु अब हमें अभावग्रस्त व कमज़ोर देश में, समाज में प्रगति करनी है। देश की जनसमूह रूपी गंगा में नया उत्साह उत्पन्न हुआ है अर्थात लोगों में एक नया जोश भर गया है। देश के पहरेदारों तुम इस जनसमुदाय रूपी गंगा में लहर बनकर ऐसे अच्छी तरह प्रवाह दो, एक गति दो। देश के पहरेदारों! देश के रक्षकों! सावधानी से देश की सुरक्षा करो। 

अभ्यास प्रश्न :
* निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
प्रश्न 1- 'पहरुए सावधान रहना' कविता के रचियता का नाम बताइए। 
उत्तर- 'पहरुए सावधान रहना' कविता 'गिरिजाकुमार माथुर' द्वारा रचित है। 
प्रश्न 2 - इस कविता में कवि किससे सावधान रहने को कह रहा है ?
उत्तर- कवि देश के शत्रुओं और भीतरी समस्यों से सावधान रहने को कह रहा है। 
प्रश्न 3 - आपके विचार से यह कविता कब लिखी गई होगी ?
उत्तर- हमारे विचार से यह कविता स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद लिखी गई है। 
प्रश्न 4- इस कविता का संदेश क्या है ?
उत्तर- इस कविता के माध्यम कवि यह संदेश देना चाहते हैं कि हमें अपने देश की सांप्रदायिक एकता, मानव प्रेम, देशप्रेम और नैतिकता को सदा बनाए रखना है। देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाने के लिए सबको साथ मिलकर चलना होगा। देश ने यह आज़ादी बहुत बलिदान देकर पाई है। इन बलिदानों बहुमूल्य समझते हुए ज़रूरत पड़ने पर हमें भी देश के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। देश के लोगों को सावधान रहते हुए अपने देश की रक्षा करनी है। 
प्रश्न 5- विषम शृंखला टूटने से कवि का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- पराधीनता के समय जो भीषण परिस्थितियाँ हमारी राह में, हमारे विकास में बाधा बनी हुई थीं,  आज़ादी मिलने के बाद वे बाधा रूपी जंजीरें टूट चुकी हैं। अब हमारा देश हर दिशा में विकास करने को आगे बढ़ने को तैयार है। गुलामी के कारण देश का जो विकास रुक गया था अब पूरी गति से देश का स्वतंत्र विकास होगा। 
प्रश्न 6- 'शत्रु हट गए, लेकिन उसकी छायाओं का डर है'- इस पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर- इन पंक्तियों का यह अर्थ है कि आज़ादी प्राप्त करने के बाद देश शत्रुओं से तो मुक्त हो गया है परंतु उनकी छाया के रूप में साम्प्रदायिकता, जाति के नाम पर भेदभाव आदि देश की समस्याएँ कभी सर उठा सकती हैं और देश को कमज़ोर कर सकती हैं।  

 
 

Wednesday, 2 February 2022

CLASS 6,7Anuchched Lekhn /अनुच्छेद लेखन

अनुच्छेद लेखन 
अनुच्छेद लेखन एक कला है। इसमें एक ही विषय पर सीमित शब्दों में वाक्यों को प्रस्तुत किया जाता है। शब्द संख्या अत्यंत सीमित होने के कारण अनुच्छेद लेखन में विशेष सतर्कता (सावधानी) रखनी चाहिए। 

अनुच्छेद लिखते समय ध्यान रखने योग्य बातें :
1.अनुच्छेद अधिक से अधिक १०० शब्दों का होना चाहिए। 
2. विषय को स्पष्ट करने के लिए वाक्य क्रम सोच लेना चाहिए। 
3. वाक्य छोटे-छोटे और एक-दूसरे से जुड़े होने चाहिए। 
4. अनुच्छेद की भाषा स्पष्ट, सरल, रोचक तथा शुध्द होनी चाहिए।
5. अनुच्छेद लिखने के बाद उसे एक बार जरूर पढ़ें ।

अनुच्छेद लेखन के उदाहरण :

                                  हमारे राष्ट्रीय पर्व 
संकेत-बिंदु :  * पर्व और उसके रूप        * राष्ट्रीय पर्व          *संदेश 

भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है । इसके दो राष्ट्रीय पर्व विशेष हैं। ये दोनों भारत में रहने वाले हर वर्ग और संप्रदाय के द्वारा पूजनीय हैं। 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश अंग्रेजी शासन से मुक्त हुआ था। हमने वर्षों बाद आज़ादी की खुली हवा में साँस ली थी। इस दिन हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा और माथा उन्नत हो गया था। तब से आज तक यह दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। यह दिवस गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन दोनों विशेष पर्वों के अतिरिक्त हम भारत की स्वतंत्रता के प्रमुख सेनापति महात्मा गांधी का जन्मदिन, 2 अक्तूबर भी राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। ये तीनों पूर्व भारत में प्रतिवर्ष पूर्ण उत्साह व जोश से मनाए जाते हैं। ये भारतवासियों के दिल में देश-प्रेम की भावना जगाते हैं और संदेश देते हैं- स्वदेश के लिए जिओ और अपने देश के हित में प्राण न्योछावर कर दो।

                               मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन 
संकेत बिंदु :  *जीवन का अच्छा दिन       * जीवन का बुरा दिन       *भाई से मिलने का खुशी 

मनुष्य के जीवन का हर दिन एक समान नहीं होता। जीवन में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। कई दिन तो इतने बुरे बीतते हैं कि हम उन्हें भूल जाना चाहते हैं, परंतु कुछ दिन ऐसे होते हैं जिन्हें हम अपनी यादों में सदा के लिए संजोकर रख लेना चाहते हैं। उन्हें याद करने मात्र से ही हमें सुख और खुशी का एहसास होता है। मेरे अब तक के जीवन में भी कई दिन आए और गए, परंतु 6 जून, 2021 मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था। उसे मैं सदा अपनी यादों में सँजोकर रखना चाहती हूँ। नानी जी ने मेरा माथा चूमते हुए बताया कि मेरा भाई आया है। मैं तो खुशी से झूम उठी। मुझे लगा, आज मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन है, क्योंकि मैं भगवान से भाई के लिए रोज़ प्रार्थना करती थी। अब रक्षाबंधन के दिन मैं भी अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधा करूँगी। यह सोचकर मन खुशी से नाचने लगा। मैं अपनी नानी से जल्दी अस्पताल चलने के लिए कहने लगी, क्योंकि मुझे अपने देखना था। अस्पताल पहँचकर सब लोगों ने मुझे प्यार दिन मैं भी अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधा करुँगी। यह सोचकर मन खुशी से नाचने लगा। मैं अपनी नानी से जल्दी अस्पताल चलने के लिए कहने लगी, क्योंकि मुझे अपने भाई को देखना था। अस्पताल पहुँचकर सब लोगों ने मुझे प्यार किया और बधाई दी। लोगों में मिठाई बाँटी गई। चारों ओर खुशी का माहौल था। मैं तो फूली न समाई और यही मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन था। वह दिन मेरे मन के आकाश में चाँद-तारे और सूरज की भाँति सदा चमकता रहेगा । 

                                      अनुशासन 
संकेत-बिंदु:  * अनुशासन का अर्थ     * परिवार और अनुशासन      *अनुशासनहीनता के दुष्परिणाम 

अनुशासन का अर्थ है- नियम पालन। परिवार अनुशासन की पहली पाठशाला है। बच्चा अपने परिवार में जैसा देखता है, वैसा ही सीखता है। जो माता-पिता अपने बच्चों को अनुशासन में देखना चाहते हैं, वे स्वयं अनुशासन का पालन करते हैं। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन अनिवार्य है। जो छात्र अपने जीवन को अनुशासित कर लेते हैं, रंग-बिरंगी दुनिया की चमक और उसके विभिन्न आकर्षणों से वे स्वयं को बचा लेते हैं। आज विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अनुशासनहीनता का बोलबाला है। जो विद्यालय विद्या के मंदिर माने जाते थे, आज अनुशासनहीनता को प्राप्त हुए उसके छात्र अनेक दुष्कर्मों में लिप्त होकर अपने जीवन की बलि चढ़ा रहे हैं। यह हमारा दुर्भाग्य ही है कि आज देश के नौजवान, जिन्हें राष्ट्र की धरोहर कहा जाता है, अनुशासनहीनता का शिकार होकर अपने जीवन के श्रेष्ठतम समय को व्यर्थ गँवा रहे हैं।