विलोम शब्द /विपरीतार्थक शब्द
जो शब्द एक-दूसरे से उलटा अथवा विपरीत अर्थ देते हैं, उन्हें विलोमार्थी या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं।
जीत हार
गर्म ठंडा
कुछ प्रमुख विलोम शब्द -
शब्द विलोम
1.अँधेरा - उजाला
2.अंधकार - प्रकाश
3. मौखिक - लिखित
4.रक्षक - भक्षक
5.विशाल - लघु
6.समान - असमान
7.जीवित - मृत
8.स्वच्छ - दूषित
9.पाप - पुण्य
10.प्रेम - घृणा
11.क्रय - विक्रय
12.पक्ष - निष्पक्ष
13.सरस - नीरस
14. स्वतंत्र - परतंत्र
15.युवा - वृद्ध
16.शीत - उष्ण
17.धीर - अधीर
18.अमीर - गरीब
19.धर्म - अधर्म
20.निंदा - स्तुति
21.यश - अपयश
22.ज्ञान - अज्ञान
23.पुरस्कार - दंड
24.विशिष्ट - साधारण
25.सावधान - लापरवाह
26.शांति - युद्ध
27.दयालु - निर्दय
28.प्रथम - अंतिम
29.तरल - ठोस
30.भूत - भविष्य
31.बलवान - शक्तिहीन
32.सज्जन - दुर्जन
33.सचेत - मूर्च्छित
34.जय - पराजय
35.हार - जीत
36.जड़ - चेतन
37.क्रोध - क्षमा
38.सुगंध - दुर्गंध
39.जीवन - मरण
40.उपस्थित - अनुपस्थित
41.उधार - नकद
42.जन्म - मृत्यु
43.उत्तर - दक्षिण
44.गुण - दोष/ अवगुण
45.उत्तीर्ण - अनुत्तीर्ण
46.अमृत - विष
47.ईमानदार - बेईमान
48.उदय - अस्त
49.आलसी - उद्धमी
50.एक - अनेक
51.आदान - प्रदान
52.ऊँचा - नीचा
53.प्रातः - सांय
54.प्राचीन - नवीन
55.धनवान - निर्धन
56.सबल - निर्बल
57.मधुर - कटु
58.आकाश - पाताल
59.सच - झूठ
60.साक्षर - निरक्षर
61.,बंधन - मुक्ति
62.सुपुत्र - कुपुत्र
63.अपना - पराया
64.अच्छा - बुरा
65.प्रश्न - उत्तर
66.हानि - लाभ
67.आस्तिक - नास्तिक
68.मूक - वाचाल
69.आवश्यक - अनावश्यक
70.लघु - दीर्घ
71.सौभाग्य - दुर्भाग्य
72.निर्भय - भयभीत
73.कोमल - कठोर
74.निर्माण - विनाश
75.उचित - अनुचित
76.वीर - कायर
77.मित्र - शत्रु
78.उन्नति - अवनति
79.दुर्गम - सुगम
80.साकार - निराकार
81.आशा - निराशा
82.हल्का - भारी
1. निम्नलिखित शब्दों का विलोम/विपरीतार्थक शब्दों से मिलान कीजिए -
क) प्रसन्न अंधकार
ख ) मित्र गीला
ग) प्रकाश अप्रसन्न
घ) अमीर भारी
ङ)हल्का गरीब
च) अच्छा शत्रु
छ) सूखा बुरा
ज) ठंडा उत्तर
झ) प्रश्न गर्म/गरम
ञ) अपना साफ
ट) गंदा पराया
2. मोटे लिखे शब्दों के विलोम शब्दों से खाली स्थान भरिए -
क) यहाँ कौन अपना है कौन------------ कहना मुश्किल है।
ख) वहाँ सर्वत्र अंधकार फैला था, ------------- का नामोनिशान भी न था।
ग) सभी मानव समान हैं, कोई बड़ा नहीं कोई -------------- नहीं।
घ) जीवन में कभी आशा का उजाला रहता है कभी-------------- का अँधेरा।
ङ) सब से प्रेम रखो, किसी से--------------- न करो।
च) आग और -------------का मेल नहीं हो सकता।
छ) हमें -----और नीच का भेदभाव नहीं करना चाहिए।
ज) जीवन में लेना -------------तो लगा रहता है।
झ) आपके लिए ठंडा लाऊँ या-------------।
3. वाक्य में दिए गए विलोम शब्दों को छाँटकर लिखिए -
क) बर्फ़ जल का ठोस रूप है और पानी तरल रूप।
ख) निम्नलिखित मौखिक प्रश्नों के लिखित रूप में उत्तर दीजिए।
ग) प्रत्येक मानव में गुण-अवगुण होते हैं।
घ) चोर को पकड़ने के लिए आकाश-पाताल एक कर दिया।
ङ) उन्नति और अवनति हमारे परिश्रम पर निर्भर करते हैं।
च) गांधी जी ने हमें हिंसा का पाठ पढ़ाया अहिंसा का नहीं।
छ) गाँव में अधिकतर लोग निरक्षर होते हैं और शहर में साक्षर ऐसा सोचना गलत है।
ज) सभा में कुछ लोग मेरे परिचित थे किंतु शीघ्र ही अपनी बातों से मैंने अपरिचित लोगों को भी परिचित बना लिया।
झ) सत्य की हमेशा जय होती है और असत्य की पराजय।
ञ) जो दूसरों का अपमान करता है वह दूसरों से सम्मान कैसे पा सकता है ?
ट) आस्तिक लोग आशावादी होते हैं और नास्तिक लोग निराशावादी।
4. अ' तथा 'अन' उपसर्ग की सहायता से विलोम शब्द बनाइए-
i. आदर
ii. सहयोग
iii. सहमत
iv. उत्तीर्ण
v. स्वस्थ
vi. हित
vii. नियंत्रित
viii. साधारण
ix. उपयोगी
x. आदि
xi. सफल
xii. एक
xiii. उदार
xiv. इच्छा
xv. संतोष
xvi. संभव
5. नीचे दिए शब्द का उचित विलोम शब्द छाँटिए -
i. राजा- गरीब रंक अमीर मंत्री
ii. सफल - फलदार फलहीन निष्फल असफल
iii. देश - पृथ्वी प्रदेश स्वदेश विदेश
iv. आकाश - पृथ्वी धरती पाताल मृत्युलोक
v. कोमल - मधुर मुलायम कड़वा कटु
vi. पुत्र - बेटी पुत्री बेटा आत्मजा
6. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्टक में दिए गए शब्द से उचित विलोम शब्द से कीजिए-
i. अचानक बत्ती के जाते ही ----------छा गया। (प्रकाश)
ii. हमेशा ----------वचन बोलने चाहिए। (कटु)
iii. यह सभी मेरे ------------अनन्य हैं। (शत्रु)
iv. हमारा देश अनेक वर्षों तक------------ रहा है। (स्वतंत्र)
v. -------------- लोगों से कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। (ज्ञानी)
vi. रोज-रोज का ये----------- अच्छी बात नहीं। (सम्मान)
vii. यह गिलास बिल्कुल------------- है। (पूर्ण)
viii. दिनेश बहुत--------------- लड़का है। (अभागा)
No comments:
Post a Comment
If you have any doubt let me know.