देवसेना का गीत
बहुविकल्पीय प्रश्न
1.आप कैसे मानेंगे कि कवि ने 'नीरवता' शब्द में किसी भाव को आरोपित किया है ? (केस स्टडी पर आधारित )
(i) 'नीरवता' शब्द से प्रेम भाव उजागर हो रहा है
(ii) 'नीरवता' शब्द से प्रेम की गहराई का भाव उजागर हो रहा है
(iii) 'नीरवता' शब्द से मानवता का भाव उजागर हो रहा है
(iv) उपर्युक्त (i) और (ii) कथन बिलकुल सही हैं
उत्तर- (iii) 'नीरवता' शब्द से मानवता का भाव उजागर हो रहा है
2.देवसेना 'मन की लाज गँवा' पंक्ति से क्या कहना चाह रही है ?
(i) वेदना का सहन न होना
(ii) प्रेम करने पर पश्चाताप
(iii) बेइज्जती अनुभव करना
(iv) मन का काबू में न रहना
उत्तर-(i) वेदना का सहन न होना
3. 'थाती' शब्द से किस बात की ओर संकेत किया गया है ?
(i) धारण करना
(ii) ग्रहण करना
(iii) संपत्ति
(iv) धरोहर
उत्तर- (iv) धरोहर
4. यदि देवसेना अपने जीवन में सब कुछ पाने की आशा रखती, तो उसे क्या नहीं खोना पड़ता ?
(i) अपना धन
(ii) संचित संपत्ति
(iii) जीवन भर की सारी कमाई
(iv) परिवार
उत्तर- (iii) जीवन भर की सारी कमाई
5. 'देवसेना का गीत' का मूल भाव है -
(i) जीवन की निराशा
(ii) प्रेम की विवशता
(iii) प्रेम की विफलता
(iv) जीवन काल का मूल्यांकन
उत्तर- (iv)जीवन काल का मूल्यांकन
6. देव सेना ने दुख, पीड़ा, वेदना व संघर्ष को किसके समान कष्टदायक बताया है ?
(i) प्रेम के
(ii) प्रलय के
(ii) विरह के
(iv) लज्जा के
उत्तर- (ii) प्रलय के
7.कवि के अनुसार देवसेना के जीवन रूपी रथ पर कोई सवार हो गया था। आपके अनुसार कौन देवसेना के रथ पर सवार था ?
(i) कवि
(ii) स्वयं देवसेना
(iii) प्रलय
(iv) प्रेम-विरह
उत्तर- (iii) प्रलय
8.जयशंकर प्रसाद ने कितनी कृतियों की रचना की थी ?
(i) 25
(ii) 26
(iii) 27
(iv) 28
उत्तर- (iii) 27
9. 'विहाग' संगीत का एक विरह राग है। जिसे गाने का एक उचित समय है -
(i) प्रातः काल
(ii) अर्ध रात्रि
(iii) तीसरा पहर
(iv) संध्या का समय
उत्तर- (ii) अर्ध रात्रि
10. देवसेना ऐसा महसूस करती है कि किसी के भी साथ न होने पर भी जीवन के अंतिम पड़ाव पर उसका कोई साथ निभा रहा है। वह कौन है जो साये की तरह देवसेना के साथ खड़ा है?
(i) उसकी धन-संपदा
(ii) असफलता का बोझ
(iii) उसके निर्णय का परिणाम उसका अकेलापन
(iv) जीवन की घोर अशांति
उत्तर- (iii) उसके निर्णय का परिणाम उसका अकेलापन
11. स्कंदगुप्त ने ठुकराए जाने के बाद ही देवसेना से प्रणय-निवेदन किया था। किसने उन्हें ठुकराया था और उन्होंने किसके साथ विश्वासघात किया था ?
(i) बंधुवर्मा से
(ii) कुमारगुप्त से
(iii) देवसेना से
(iv) विजया से
उत्तर-(iv) विजया से
12. 'आशा की बावली' कहने का अर्थ है -
(i) चंचलता
(ii) भोलापन
(iii) गोपनीयता
(iv) विछोह
उत्तर- (i) चंचलता
13.देवसेना अपनी इस दशा का कारण किसे मानती है ?
(i) स्वयं को
(ii) समय को
(iii) स्कंदगुप्त को
(iv) विजया को
उत्तर-(i) स्वयं को
14.बंधुवर्मा की बहन कौन थी ?
(i) मधुमती
(ii) विजया
(iii) पराजित
(iv) देवसेना
उत्तर-(iv) देवसेना
15.स्कंदगुप्त ने किससे प्रणय निवेदन किया ?
(i) देवसेना से
(ii) विजया से
(iii) मालती से
(iv) पराजित से
उत्तर-(i) देवसेना से
16. देवसेना के प्रणय-निवेदन ठुकराने के पीछे क्या कारण था ?
(i) किसी ओर से प्रेम
(ii) आजीवन अविवाहित रहने के लिए
(iii) राष्ट्र-हित पालन के लिए
(iv) परिवार- पालन के लिए
उत्तर-(iii) राष्ट्र-हित पालन के लिए
17.देवसेना ने जीवन के भोगों को ठुकराकर किस राह की ओर कदम बढ़ाया ?
(i) संघर्ष की ओर
(ii) असफलता की ओर
(iii) मृत्यु को ओर
(iv) एकांत की ओर
उत्तर-(i) संघर्ष की ओर
18.जयशंकर प्रसाद का जन्म कब हुआ था ?
(i) 1885
(ii) 1886
(iii) 1887
(iv) 1888
उत्तर-(iv) 1888
19.जयशंकर प्रसाद का अपूर्ण उपन्यास है-
(i) तितली
(ii) कंकाल
(iii) इरावती
(iv) कामना
उत्तर- (iii) इरावती
20. स्कंदगुप्त के पिता थे -
(i) अशोक
(ii) कुमारगुप्त
(iii) बंधुवर्मा
(iv) चंद्रगुप्त
उत्तर- (ii) कुमारगुप्त
21.'कामायनी' किसके द्वारा रचित है ?
(i) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
(ii) जयशंकर प्रसाद
(iii) केदारनाथ सिंह
(iv) घनानंद
उत्तर-(ii) जयशंकर प्रसाद
22. जयशंकर प्रसाद की मृत्यु कब हुई थी ?
(i) 14 नवंबर, 1935
(ii) 14 नवंबर, 1936
(iii)14 नवंबर, 1937
(iv) 14 नवंबर, 1938
उत्तर- (iii)14 नवंबर, 1937
23. कुमारगुप्त कैसे शासक थे ?
(i) न्यायप्रिय व विलासी
(ii) क्रूर व सर्वप्रिय
(iii) योग्य व न्यायप्रिय
(iv) अयोग्य व विलासी
उत्तर-(iv) अयोग्य व विलासी
24.जयशंकर की रचनाओं में किस भाषा की प्रधानता है ?
(i) खड़ी बोली
(ii) अवधी
(iii) उर्दू
(iv) ब्रज
उत्तर-(i) खड़ी बोली
25.जयशंकर प्रसाद किस युग के कवि माने जाते हैं ?
(i) भक्तिकाल
(ii) प्रगतिवाद
(iii) छायावाद
(iv) आदिकाल
उत्तर- (iii) छायावाद
26. 'देवसेना का गीत' कविता जयशंकर प्रसाद की कौन-सी नाट्य रचना से लिया गया है ?
(i) स्कंदगुप्त के चौथे अंक के पाँचवे दृश्य से
(ii) स्कंदगुप्त के पाँचवे अंक के पाँचवे दृश्य से
(iii) स्कंदगुप्त के पाँचवे अंक के छठे दृश्य से
(iv) स्कंदगुप्त के छठे अंक के पाँचवे दृश्य से
उत्तर- (iii) स्कंदगुप्त के पाँचवे अंक के छठे दृश्य से
27. स्कंदगुप्त ने प्रणय निवेदन अस्वीकार होने पर क्या निर्णय लिया ?
(i) विवाह करने का
(ii) अविवाहित रहने का
(iii) संन्यासी बनने का
(iv) राष्ट्र सेवा करने का
उत्तर- (ii) अविवाहित रहने का
28.देवसेना कौन थी ?
(i) दासी
(ii) मालवा के राजा बंधुवर्मा की बहन
(iii) स्कंदगुप्त की पत्नी
(iv) स्कंदगुप्त की बहन
उत्तर-(ii) मालवा के राजा बंधुवर्मा की बहन
29. देवसेना ने अपना जीवन किस प्रकार बिताया ?
(i) भ्रमवश
(ii) दासी बनकर
(iii) हर्ष से
(iv) दुःख से
उत्तर-(i) भ्रमवश
30.देवसेना को किससे प्रेम था ?
(i) चंद्रगुप्त से
(ii) स्कंदगुप्त से
(iii) कुमारगुप्त से
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(ii) स्कंदगुप्त से
कार्नेलिया का गीत
1.कार्नेलिया का गीत किस नाटक में संकलित है ?
(i) चंद्र गुप्त
(ii) अजातशत्रु
(iii) ध्रुवस्वामिनी
(iv) स्कंदगुप्त
उत्तर-(iv) स्कंदगुप्त
2. कार्नेलिया किसकी पुत्री थी ?
(i) सेल्यूकस
(ii) चंद्रगुप्त
(iii) निलोकस
(iv) अजातशत्रु
उत्तर-(i) सेल्यूकस
3.कार्नेलिया किस नदी के तट पर 'अरुण यह मधुमय देश हमारा' गा रही थी ?
(i) गंगा
(ii) झेलम
(iii) सिंधु
(iv) कावेरी
उत्तर-(iii) सिंधु
4.'कार्नेलिया का गीत' में कौन-से रस की प्रधानता है ?
(i) करुण
(ii) अद्भुत
(iii) वीर
(iv) शांत
उत्तर-(ii)अद्भुत
5.'कार्नेलिया का गीत' में भारत वर्ष की क्या-क्या विशेषताएँ बताई गईं हैं ?
(i) करुण व त्याग
(ii) भोग विलास
(iii) खाना-सोना
(iv) प्रतिशोध
उत्तर-(i) करुण व त्याग
6. इस गीत में भारत की किस विशेषता के बारे में बताया गया है ?
(i) भारत का प्राकृतिक वातावरण अत्यंत मोहक है।
(ii) यहाँ सभी लोगों को आश्रय मिलता है।
(iii) यहाँ के लोगों में करुणा का भाव है।
(iv) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(iv) उपर्युक्त सभी
7.इस गीत के रचयिता हैं-
(i) जयशंकर प्रसाद
(ii) सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
(iii) सुमित्रानंदन पंत
(iv) महादेवी वर्मा
उत्तर-(i) जयशंकर प्रसाद
No comments:
Post a Comment
If you have any doubt let me know.