HINDI BLOG : Class 9 Everest: Meri Shikhar Yatra MCQ Based based On Passages/ एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा गद्यांशों परआधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

कहानी 'आप जीत सकते हैं'

'आप जीत सकते हैं एक भिखारी पेंसिलों से भरा कटोरा लेकर ट्रेन स्टेशन पर बैठा था। एक युवा कार्यकारी अधिकारी वहाँ से गुजरा और उसने कटोरे में...

Wednesday, 3 November 2021

Class 9 Everest: Meri Shikhar Yatra MCQ Based based On Passages/ एवरेस्ट: मेरी शिखर यात्रा गद्यांशों परआधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

गद्यांशों परआधारित बहुविकल्पीय प्रश्न 
निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए -
I. एवरेस्ट की तरफ गौर से देखते हुए, मैंने एक भारी बर्फ का बड़ा फूल (प्लूम) देखा, जो पर्वत शिखर पर लहराता एक ध्वज-सा लग रहा था मुझे बताया गया कि यह दृश्य शिखर की ऊपरी सतह के आसपास 10 किलोमीटर अथवा इससे भी अधिक की गति से हवा चलने के कारण बनता था क्योंकि तेज हवा से सूखा बर्फ पर्वत पर उड़ता रहता था। बर्फ का यह ध्वज 10 किलोमीटर या इससे भी लम्बा हो सकता था। शिखर पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दक्षिण-पूर्वी पहाड़ी पर इन तूफानों को झेलना पड़ता था, विशेषकर खराब मौसम में यह मुझे डराने के लिए काफी था, फिर भी मैं एवरेस्ट के प्रति विचित्र रूप से आकर्षित थी और इसकी कठिनतम चुनौतियों का सामना करना चाहती थी ।
 1.पाठ के रचियता का नाम बताइए-
(क) यशपाल  
(ख) बचेन्द्री पाल 
(ग) शरद जोशी 
(घ)  रामविलास शर्मा 
उत्तर-(ख) बचेन्द्री पाल

2.बचेन्द्री पाल ने एवरेस्ट की तरफ क्या देखा ? 
(क) प्लूम  
(ख) चट्टान 
(ग) पहाड़
(घ)  शिखर 
उत्तर-(क) प्लूम  

3. प्लूम का निर्माण कैसे होता है ? 
(क)तेज गति से हवाओं का चलना  
(ख) हवाओं से सुखी बर्फ पहाड़ों पर उड़ना 
(ग) ध्वज की आकृति बनना  
(घ)  उपर्युक्त सभी 
उत्तर- (घ) उपर्युक्त सभी 

4. लेखिका में किसके प्रति विशेष आकर्षण था ? 
(क) संघर्षहीन जीवन जीने का 
(ख) काँटों भरा जीवन जीने का  
(ग) आनन्दपूर्ण जीवन जीने का 
(घ)  कठिन चुनौतियों का सामना करने का
उत्तर-(घ) कठिन चुनौतियों का सामना करने का 
 
5. 'कठिनतम' शब्द में प्रत्यय है-
(क) नतम 
(ख) तम 
(ग) कठिन 
(घ)  अमन 
उत्तर-(ख) तम

II. अंगदोरजी बिना ऑक्सीजन के ही चढ़ाई करने वाला था । लेकिन इसके कारण उसके पैर ठण्डे पड़ जाते थे इसलिए वह ऊँचाई पर लम्बे समय तक खुले में और रात्रि में शिखर कैंप पर नहीं जाना चाहता था इसलिए उसे या तो उसी दिन चोटी तक चढ़कर साउथ कोल पर वापस आ जाना था अथवा अपने प्रयास को छोड़ देना था। वह तुरंत शुरू करना चाहता था और उसने मुझसे पूछा, क्या जाना चाहूँगी ? एक ही दिन में साउथ कोल से चोटी पर जाना और वापस आना बहुत कठित और श्रमसाध्य होगा। इसके अलावा यदि अंगदरोजी के पैर ठण्डे पड़ गए तो उसके लौटकर आने का भी जोखिम था मुझे फिर भी अंगदरोजी पर विश्वास था और साथ-साथ आरोहरण की क्षमता और कर्मठता के बारे में आश्वस्त थी । 
1. उपर्युक्त गद्यांश किस पाठ से लिया गया है ?
(क) दुःख का अधिकार  
(ख) एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा  
(ग) धूल 
(घ) तुम कब जाओगे अतिथि 
उत्तर-(ख) एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा  
 
2. बछेन्द्री को अंगदोरजी के साथ जाने में कौन-सी परेशानी हुई ? 
(क) अंगदोरजी बिना ऑक्सीजन के चढ़ाई करने में विश्वास रखता था । 
(ख) अंगदोरजी बिना रुके ही चढ़ाई करना चाहते थे। 
(ग) अंगदोरजी रात्रि के समय खुले में विश्राम करना चाहता था। 
(घ) अंगदोरजी अधिक देर तक खुली बर्फ में रहना चाहता था। 
उत्तर-(क) अंगदोरजी बिना ऑक्सीजन के चढ़ाई करने में विश्वास रखता था।
 
3. जान जोखिम होने पर भी लेखिका आश्वस्त क्यों थी ? 
(क) क्योंकि उसे अंगदोरजी पर विश्वास नहीं था। 
(ख) क्योंकि उसे अंगदोरजी के अस्वस्थ होने का अंदेशा था। 
(ग) क्योंकि उसे अंगदोरजी पर और अपनी आरोहरण क्षमता पर विश्वास था। 
(घ) क्योंकि उसे अंगदोरजी की कर्मठता पर विश्वास नहीं था। 
उत्तर-(ग) क्योंकि उसे अंगदोरजी पर और अपनी आरोहरण क्षमता पर विश्वास था।

4. बिना ऑक्सीजन चढ़ाई के कारण अंगदोरजी की क्या दशा हो जाती थी ?
(क) अस्वस्थ हो जाते थे । 
(ख) उबकाई बहुत आती थी । 
(ग) पैरों में दर्द होने लगता था । 
(घ) उनके पैर ठंडे पड़ जाते थे । 
उत्तर-(घ) उनके पैर ठंडे पड़ जाते थे । 

5.'विश्वास' का विलोम है-
(क) निःश्वास 
(ख) अविश्वास 
(ग) विश्वाश  
(घ) अश्वास
उत्तर-(ख)अविश्वास 

 III. उपनेता प्रेमचन्द, जो अग्रिम दल का नेतृत्व कर रहे थे, 26 मार्च को परिच लौट आए। उन्होंने हमारी पहली बड़ी बाधा कुंभु हिमपात की स्थिति से हमें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि उनके दल ने कैंप- एक ( 6000 मीटर ), जो हिमपात के ठीक ऊपर है, वहाँ तक का रास्ता साफ कर दिया है । उन्होंने यह भी बताया कि पुल बनाकर, रस्सियाँ बाँधकर तथा इंडियों से रास्ता चिन्हित कर सभी बड़ी कठिनाइयों का जायजा ले लिया गया है। उन्होंने इस पर भी ध्यान दिलाया कि ग्लेशियर बर्फ की नदी है और बर्फ़ का गिरना अभी जारी है। हिमपात में अनियमित और अनिश्चित बदलाव के कारण अभी तक के लिए किए गए सभी काम व्यर्थ हो सकते हैं और हमें रास्ता खोलने का काम दोबारा करना पड़ सकता है ।
1.मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का जायजा लेने हेतु क्या किया गया ? 
(क) पुल बनाए गए।  
(ख) इंडियाँ लगाई गई। 
(ग) रस्सियाँ बाँधी गई। 
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(घ) उपर्युक्त सभी

2. प्रेमचन्द ने पहली सबसे बड़ी बाधा किसे बताया ? 
(क) हिम शिखर को
(ख) खुंभु हिमपात   
(ग) हिम खण्ड को  
(घ) हिमपात दरार 
उत्तर-(ख) खुंभु हिमपात

3. रास्ता खोलने का काम दुबारा क्यों करना पड़ सकता था ? 
(क) क्योंकि पर्वत शिखर पर वर्षा हो रही थी। 
(ख) चट्टानों से हिमखण्ड गिर रहे थे। 
(ग) ग्लेशियर में बर्फ ज्यादा थी। 
(घ) पर्वत शिखर पर हिमपात जारी था। 
उत्तर-(घ) पर्वत शिखर पर हिमपात जारी था। 

4. प्रेमचन्द कौन था ? 
(क) अग्रिम दल का कप्तान 
(ख) अग्रिम दल का उपनेता 
(ग) अग्रिम दल का लीडर 
(घ) अग्रिम दल का गाइड 
उत्तर-(ख)अग्रिम दल का उपनेता 

5. 'अनियमित' शब्द का विलोम शब्द है-
(क) यमित 
(ख) नियमित 
(ग) मित 
(घ) अनिय 
उत्तर-(ख) नियमित 

IV. हिमपात अपने आप में एक तरह से बर्फ के खण्डों का अव्यवस्थित ढंग से गिरना ही था हमें बताया गया कि ग्लेशियर के बहने से अकसर बर्फ में हलचल हो जाती थी, जिससे बड़ी-बड़ी बर्फ की चट्टानें तत्काल गिर जाया करती थीं और अन्य कारणों से भी अचानक प्रायः खतरनाक स्थिति धारण कर लेती थीं। सीधे धरातल पर दरार पड़ने का विचार और इस दरार का गहरे-चौड़े हिम-विदर में बदल जाने का मात्र ख्याल ही बहुत डरावना था। इससे भी ज्यादा भयानक इस बात की जानकारी थी कि हमारे संपूर्ण प्रवास के दौरान हिमपात लगभग एक दर्जन आरोहियों और कुलियों को प्रतिदिन छूता रहेगा ।
1. हिमपात किसे कहते हैं ? 
(क) पहाड़ों का गिरना 
(ख) चट्टानों का खिसकना 
(ग) बर्फ खण्डों का नीचे गिरना 
(घ) धरातल पर दरार पड़ना 
उत्तर-(ग) बर्फ खण्डों का नीचे गिरना

2. ग्लेशियर किसे कहते हैं ? 
(क) बर्फ की चट्टान को 
(ख) बर्फ की शिला को 
(ग) बर्फ के पहाड़ों को
(घ) बर्फ की नदी को 
उत्तर-(घ) बर्फ की नदी को  

3. लेखिका को कौन-सा ख्याल डरावना प्रतीत हुआ ? 
(क) चट्टान के खिसकने का  
(ख) बर्फ के पहाड़ों में दरार पड़ने का 
(ग) बर्फ की नदियों को देखकर उन पर फिसलने का 
(घ) हिमपात के कारण धरती के धसकने का 
उत्तर-(घ) हिमपात के कारण धरती के धसकने का   

4. 'अव्यवस्थित' का विलोम शब्द है-
(क) व्यवस्था 
(ख) व्यवस्थित
(ग) व्यस्थित 
(घ) स्थित
उत्तर-(ख) व्यवस्थित

5. 'हिम-विदर' का अर्थ है-
(क) बर्फ के टुकड़े 
(ख) चट्टानें  
(ग) दरार, तरेड़ 
(घ) चट्टानें
उत्तर-(ग) दरार, तरेड़  

V. मेरी साँस मानो रुक गई थी। मुझे विचार काँधा कि सफलता बहुत नजदीक है। 23 मई, 1984 के दिन दोपहर को एक बजकर सात मिनट पर मैं एवरेस्ट की चोटी पर खड़ी थी। एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली में प्रथम भारतीय महिला थी। एवरेस्ट शंकु को चोटी पर इतनी जगह नहीं थी कि दो व्यक्ति साथ-साथ खड़े हो सकें। चारों तरफ हजारों मीटर लम्बी सीधी ढलान को देखते हुए हमारे सामने प्रश्न सुरक्षा का था हमने पहले बर्फ के फावड़े से बर्फ को खुदाई कर अपने आप को सुरक्षित रूप से स्थिर पाया। इसके बाद, मैं घुटनों के बल बैठी, बर्फ पर अपने माथे को लगाकर 'सागरमाथे' के ताज का चुम्बन किया। बिना उठे हो मैंने अपने बैले से दुर्गा माँ का चित्र और हनुमान चालीसा निकाला। मैंने इनको अपने साथ लाए लाल कपड़े में लपेटा, छोटी-सी पूजा-अर्चना की और इनको बर्फ में दबा दिया।
1.लेखिका की साँस किस कारण रुक गई ? 
(क) अस्वस्थता के कारण  
(ख) अधिक दुःखी होने के कारण 
(ग) प्रसन्नता की अधिकता के कारण  
(घ) अधिक व्यस्तता के कारण 
उत्तर-(ग) प्रसन्नता की अधिकता के कारण 

2. लेखिका ने किस समय क्या गौरव हासिल किया था ? 
(क) 24 मार्च, 1990 के दिन चाँद पर पहुँचने का 
(ख) 28 मार्च, 1987 के दिन विदेश यात्रा का  
(ग) 30 मार्च, 1985 के दिन अन्तरिक्ष में पहुँचने का  
(घ) 23 मई, 1984 के दिन एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने का 
उत्तर -(घ) 23 मई, 1984 के दिन एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने का

3. एवरेस्ट शंक पर पहुँचकर लेखिका ने स्वयं को किस प्रकार सुरक्षित किया ?
(क) फावड़े से बर्फ की खुदाई करके 
(ख) खुरपी से बर्फ़ को खोदकर 
(ग) हथौड़े से बर्फ को तोड़कर  
(घ) इनमें से कोई नहीं  
उत्तर-(क) फावड़े से बर्फ की खुदाई करके
 
4. लेखिका ने शिखर विजय की स्मृति को बनाए रखने के लिए क्या किया ?
(क) माँ सरस्वती का चित्र व वीणा को सजाकर सफेद कपड़े में रखकर बर्फ में दबाया। 
(ख) माँ दुर्गा के चित्र तथा हनुमान चालीसा को लाल कपड़े में लपेटकर बर्फ में दबाया। 
(ग) माँ पार्वती का चित्र तथा शिवजी चालीसा को लाल कपड़े में लपेटकर बर्फ में दबाया। 
(घ) माँ लक्ष्मी का चित्र व विष्णु का शंख कपड़े में लपेटकर बर्फ में दबाया।
उत्तर-(ख) माँ दुर्गा के चित्र तथा हनुमान चालीसा को लाल कपड़े में लपेटकर बर्फ में दबाया।

5. 'सागरमाथा' से अभिप्राय है-
(क) गंगा नहीं  
(ख) हिमालय पर्वत 
(ग) शिवलिंग 
(घ) अरावली पर्वत 
उत्तर-(ख) हिमालय पर्वत 

No comments:

Post a Comment

If you have any doubt let me know.